Friday, March 6News That Matters

Day: March 31, 2023

कभी ब्रिटिश सैनिक करते थे कदमताल, बदल गया देहरादून का परेड ग्राउंड !

कभी ब्रिटिश सैनिक करते थे कदमताल, बदल गया देहरादून का परेड ग्राउंड !

उत्तराखण्ड
देहरादून. आजादी के पहले से अब तक राजधानी देहरादून का परेड ग्राउंड (Dehradun Parade Ground) काफी बदल गया है. आजादी के पहले यहां ब्रिटिश सेना की परेड हुआ करती थी, तभी इसका नाम परेड ग्राउंड रखा गया था. वहीं, जब देश आजाद हुआ, तो 15 अगस्त 1947 को यहां जश्न-ए- आजादी मनाया गया. उस दिन देहरादून के लोग यहां ब्रिटिश हुकूमत के देश छोड़ने के ऐलान का जश्न मना रहे थे. आजादी के बाद परेड ग्राउंड सांस्कृतिक और सामूहिक आयोजनों का मुख्य बिंदु बन गया. बच्चों के समर वेकेशन पर सर्कस व मेले का आयोजन किया जाने लगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं की बड़ी राजनीतिक रैलियां भी इस मैदान में हो चुकी हैं. वर्तमान में देहरादून का परेड ग्राउंड बिल्कुल बदल गया है. स्मार्ट सिटी योजना प्रोजेक्ट के तहत परेड ग्राउंड का सौंदर्यीकरण किया गया है, जिसमें वीआईपी स्टेज, लाइटिंग ,फूलों की सजावट और वर्ष...
अदालत ने खारिज की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका !

अदालत ने खारिज की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका !

दिल्ली
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली आबकारी घोटाला नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है. दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट से सीबीआई के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिली है. इससे पहले 22 मार्च को अदालत ने सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को ईडी की पूछताछ के बाद पांच अप्रैल तक जेल भेज दिया. ईडी ने सिसोदिया से हिरासत में सात दिन तक पूछताछ की थी.   सीबीआई ने आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. अब यह नीति निरस्त कर दी गयी है.   ईडी ने सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ ...
इंडियन प्रीमियर लीग के बदल गए है ये नियम, आज मैदान में खेलेंगी ये टीमें…

इंडियन प्रीमियर लीग के बदल गए है ये नियम, आज मैदान में खेलेंगी ये टीमें…

उत्तराखण्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बुखार इस समय पूरे क्रिकेट वर्ल्ड में देखने को मिल रहा है। आज स से नया सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें पहला मुकाबला गतविजेता गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस टीम की कप्तान पिछले सीजन की तरह इस बार भी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आने वाले हैं वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे। इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस को कुछ नई चीज़ें देखने को मिलेंगी। आइए जानते है इस बार क्या कुछ खास होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन में कप्तान द्वारा प्लेइंग-11 शेयर करने की टाइमिंग और डीआरएस जैसे दो नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर जैसा नया नियम भी लागू हुआ है। रिपोर्टस की मानें तो IPL 2023 में टीमें अंपायर द्वारा वाइड और ...
सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची एम्स, अधिकारियों से पूछताछ जारी

सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची एम्स, अधिकारियों से पूछताछ जारी

उत्तराखण्ड
एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। एम्स में पूर्व में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल स्टोर आवंटन, कंकालों और दवाओं की खरीद, नियुक्तियों के मामले की जांच चल रही है। बात दें कि एम्स के पांच अधिकारियों समेत आठ पर  पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए थे। शुक्रवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम एम्स पहुंची है। टीम ने पिछले साल 3 से 7 फरवरी को छापामारी की थी। फिर 22 अप्रैल को टीम पहुंची थी। जिसमें माइक्रोबायोलाजी विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम जी ओमर, एनाटामी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह, तत्कालीन सहायक प्रोफेसर अनुभा अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, लेखाधिकारी दीपक जोशी और  प्रो-मेडिक डियाईसेस के स्वामी पुनीत शर्मा को नामजद किया गया था। अब यह तीसरी छापामारी है। 2017-18 में एम...
मोदी के PM बनने तक एक परिवार तक ही सीमित रहा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास: अमित शाह

मोदी के PM बनने तक एक परिवार तक ही सीमित रहा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास: अमित शाह

उत्तराखण्ड
हरिद्वार,  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीकों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास सिर्फ एक ही परिवार तक सीमित था। नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर सरदार पटेल को अमर करने का काम किया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा, "पीएम मोदी ने पिछले नौ सालों में ब्रांड एंबेसडर बनकर भारत, भारतीयों और भारत के ज्ञान को दुनिया भर में सम्मान दिलाने का काम किया है।" दुनिया ने स्वीकारा पीएम मोदी का प्रस्ताव शाह ने ये भी कहा कि मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में 27 दिसंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। तब पीएम ने कहा था कि हमारे पूर्वजों ने ऐसा ज्ञान प्राप्त किया था जो बिना किसी दवा के मानव शरीर को...
अब विधानसभा सचिवालय में कर्मचारियों की भर्ती में नहीं चलेगी मनमानी: ऋतु खंडूड़ी

अब विधानसभा सचिवालय में कर्मचारियों की भर्ती में नहीं चलेगी मनमानी: ऋतु खंडूड़ी

उत्तराखण्ड
विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की भर्ती में मनमानी नहीं चलेगी। इसके लिए विधानसभा भर्ती एवं सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। नियमावली में अन्य विभागों की तर्ज पर विधानसभा सचिवालय में खाली पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराने का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से पदों का ढांचा भी निर्धारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नियम विरूद्ध तदर्थ नियुक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया था। जिसमें 2016 से 2021 में तदर्थ आधार पर नियुक्त 228 कर्मचारियों की विशेषज्ञ जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सेवाएं समाप्त की गई। भविष्य में विधानसभा सचिवालय में होने वाली नियुक्तियां नियम व पारदर्शिता हो। इसके लिए स्पीकर ने नियमावली में संशोधन की पहल की थी। विधानसभा सचिवालय में भर्ती एवं सेव...
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदला,एक बार फिर लौट आई ठंड

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदला,एक बार फिर लौट आई ठंड

उत्तराखण्ड
देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे एक बार दोबारा ठंड लौट आई है। देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई। ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, पौड़ी व टिहरी में रात से हल्की बारिश जारी रही। जिससे मौसम में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए रहे और बारिश हुई। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात के समय हल्की वर्षा हुई। शुक्रवार की सुबह यहां बादल छाए रहे, वर्षा के आसार बने हुए हैं। भारी वर्षा-ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को सुबह से ज्यादातर क्...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उत्तराखंड दौरे पर, मलारी बेस कैंप में आईटीबीपी के जवानों से की मुलाकात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उत्तराखंड दौरे पर, मलारी बेस कैंप में आईटीबीपी के जवानों से की मुलाकात

उत्तराखण्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने चमोली जिले के मलारी बेस कैंप में आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। आइटीबीपी कैंप में रुकने के बाद आज शुक्रवार को उन्होंने जोशीमठ नरसिंह मंदिर में भगवान के दर्शन किए और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मलारी भ्रमण के उपरांत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री वापस देहरादून पहुंचेंगे। जहां पर वह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसके अंतर्गत दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेड क्षमता के अस्पताल तथा ईसीआरपी-2 एवं प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंस्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के अंतर्गत तीन जनपदों श्रीनगर (पौड़ी), रूद्रप्रयाग व नैनीताल हेतु स्वीकृत 50-50 बेड के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास शामिल है। करीब तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह द...
1 अप्रैल से 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम पर प्रतिबंध, ड्राइवर बोले- आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं !

1 अप्रैल से 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम पर प्रतिबंध, ड्राइवर बोले- आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं !

उत्तराखण्ड
हरिद्वार .1 अप्रैल 2023 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और हरिद्वार जिले में 10 साल पुराने डीजल चालित ऑटो और विक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है . इसकी वजह प्रदूषण से जुड़ी है. उत्तराखंड सरकार द्वारा 10 साल पुराने ऑटो और विक्रम को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं दी गई है. सरकार द्वारा यह फरमान तब लाया गया, जब चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है. ऐसे में हरिद्वार एक ऐसा केंद्र है, जहां पर देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करते हैं. इसके चलते 10 साल पुराने ऑटो-विक्रम चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना होगा. इन सभी बातों को लेकर हमने हरिद्वार में ऑटो-विक्रम चलाने वाले कुछ चालकों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों से उनकी रोजी-रोटी चलती है लेकिन सरकार द्वारा इसे बंद कराया जा रहा है. ऑटो विक्रम चाल...
अच्‍छे आचरण के कारण नवजोत स‍िंह सिद्धू कल होंगे जेल से रिहा, 45 द‍िन पहले होगी र‍िहाई!

अच्‍छे आचरण के कारण नवजोत स‍िंह सिद्धू कल होंगे जेल से रिहा, 45 द‍िन पहले होगी र‍िहाई!

राष्ट्रीय
चंडीगढ़. पटियाला की केंद्रीय जेल (Patiala Jail) में एक साल की सजा काट रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) कल 1 अप्रैल को जेल से रिहा होंगे. उनके रिहा होने की पुष्टि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी की है. यह जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है. उनकी रिहाई ऐसे समय में हो रही है जब जालंधर उपचुनाव घोषित हो चुके हैं. कांग्रेस नेताओं को सिद्धू के जेल से बाहर आने पर पार्टी में नई ऊर्जा और संचार पैदा होने की उम्मीद है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पर कांग्रेस (Congress) की नजरें टिकी हुई हैं. इस बीच सिद्धू की रिहाई को लेकर पंजाब में सियासी माहौल गरमाने की संभावना है. पूर्व विधायक और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू जो कैंसर से जूझ रही हैं और वह अपने पति का जेल से बाहर आने का इंतजार कर रही हैं. 20 मई, 2022 ...