Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम, कही ये बात…

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान जैसे पुण्य कार्य से दूसरे लोगों के जीवन को सहारा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा अंगदान के क्षेत्र में हम सभी को आगे बढ़ना होगा, जिससे अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात भी प्रधानमंत्री ने मन की बात में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में भी लगातार कार्य हो रहे है, उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दिशा में और प्रयास किए जाय। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हम...
अब पंतनगर से जयपुर के बीच की दूरी मात्र सवा घंटे में होगी तय, नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू…

अब पंतनगर से जयपुर के बीच की दूरी मात्र सवा घंटे में होगी तय, नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश में आज से नई हवाई सेवा शुरू हो गई है। पंतनगर से जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का रविवार को  शुभारंभ किया। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है। इंडिगो की फ्लाइट आज 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू हो गई है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।  इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी। ये रहेगा टाईम और किराया 26 मार्च को पंतनगर से अपराहन 12:15 पर ...
एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया निरिक्षण, दिए ये निर्देश…

एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया निरिक्षण, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली के निकट एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य एवं डाटकाली में बन रहे टनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सबंधित जो भी कार्य होने हैं, उनमें तेजी लाने के लिए एनएचएआई को जो भी आवश्यक सहयोग चाहिए होगा, राज्य की ओर से दिया जायेगा, ताकि कार्यों में किसी भी प्रकार से विलंब न हो। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उत्तराखण्ड में होने वाले कार्यों के लिए रात्रि में भी अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री पुष...
रामनगर में 28 मार्च से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित, रूट रहेगा डायवर्ट…

रामनगर में 28 मार्च से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित, रूट रहेगा डायवर्ट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: अगर आप रामनगर जाने की सोच रहे है या रामनगर में रहते है तो आपके लिए काम की खबर है। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ने क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है। अगर आप ये प्लान देखें बिना घर से निकलेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि  प्रदेश में रामनगर में 28 मार्च से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित  है। इस सम्मेलन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। प्रशासन ने यहां वीआईपी और वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान रामनगर-कालाढुंगी शहर का ट्रैफिक प्लान जारी किया है । भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित जिला प्रशासन ने रूट प्लान जारी करते हुए कोसी बैराज से लखनपुर होते हुए ताज रिजॉर्ट तक नो पार्किंग जोन बनाया है जबकि सड़क के दोनों और किसी भी प्रकार का वाहन पार्क पूरी तरह से निषेध किया गया है। जबकि 28.29.30 मार्च, की प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक केवल...
चारधाम यात्रा के लिए तीन अप्रैल से RTO में बनेंगे ग्रीन कार्ड, हो जाएं  तैयार…

चारधाम यात्रा के लिए तीन अप्रैल से RTO में बनेंगे ग्रीन कार्ड, हो जाएं तैयार…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज है। सीएम जहां तैयारियां पूर्ण करने का अल्टीमेटम दे चुके है। वहीं यात्रा को लेकर गाइडलाइन भी जारी की जा रही है। चारधाम पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव नहीं होगी। ऐसे में तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो रहे। हालांकि निजी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड-ट्रिप कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है। वाहन चालक परिवहन विभाग के कार्यालय से कार्ड बनवा सकते है पढ़े प्रोसेस और गाइडलाइन.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड जरूरी है।इसके लिए इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय में लंबे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। इसके लिए व्यावसायिक वाहन स्वामी greencard.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन  कर सकते है। यह टेस्ट पास करने के बाद ही व्यावसायिक वाहनों को ग्री...
उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 300 से ज्यादा बकरियों की मौत…

उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 300 से ज्यादा बकरियों की मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। बेजुबान जानवरों की मौत से बकरी पालक के घर कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल की है। बताया जा रहा है कि भटवाड़ी ब्लाक के बार्सू गांव निवासी संजीव रावत अपनी भेड़ बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ ला रहे थे। देर शाम को तेज वर्षा के बीच खट्टू खाल गांव के बीच (जंगल) में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियां झुलस कर मर गई है। वहीं बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। जिसपर जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन एवं पशु पालन विभाग की टीम मौके पहूंच गई है।  वहीं बकरी चालक को भारी नुकसान हुआ है। जहां-तहां ...
चारधाम यात्रा में मिलेगी हेल्थ ए.टी.एम. की सुविधा, सीएम धामी ने किया अनुबन्ध हस्ताक्षरित…

चारधाम यात्रा में मिलेगी हेल्थ ए.टी.एम. की सुविधा, सीएम धामी ने किया अनुबन्ध हस्ताक्षरित…

उत्तराखण्ड
आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता को सुलभ तरीके से डॉक्‍टरी परामर्श के लिए डॉक्‍टरों के पास नहीं भटकना पड़ेगा। बैंक एटीएम की तरह हेल्थ एटीएम मशीन मरीजों के रोगों और उससे संबंधित दवाओं के बारे में जानकारी देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं निदेशक कार्पोरेट अफेयर एण्ड सी.एस.आर. हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (H.P.E) के मध्य 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में हेल्थ ए.टी.एम. की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए यह एक अच्छा कदम होगा। ...
यूकेएसएसएससी ने जारी किया कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

यूकेएसएसएससी ने जारी किया कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update:  युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि लंबे इतंजार के बाद विवादों के बीच घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यार्थी विभाग की वेबसाइट से रिज्लट चेक कर सकते है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, तीन अप्रैल से अभिलेख सत्यापन प्रस्तावित है। इस संबंध में जल्द ही आयोग तिथिवार व श्रेणीवार कार्यक्रम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर, कर संग्रहकर्ता, अमीन, भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, सर्वे लेखपाल, रिकॉर्ड कीपर, पेशकार, टेलीफोन ऑपरेटर और स्वागती के पदों के भी हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि इन सभी चुने गए उम्मीदवारों के अभिलेख का सत्यापन...
उत्तराखंडः15 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें कहां मिली किसे तैनाती…

उत्तराखंडः15 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें कहां मिली किसे तैनाती…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नैनीताल,  उधम सिंह नगर ,अल्मोड़ा और देहरादून जनपद में कई पुलिस निरीक्षकों के प्रमोशन किए गए हैं। जिसके आदेश जारी किए गए है। इन पुलिसकर्मियों के प्रमोशन के साथ ही तबादले भी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उत्तराखंड देहरादून ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर 15 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। देखें लिस्ट   BREAKING: उत्तराखंड में इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले और प्रमोशन, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/0FFNJk8gFg — uttarakhand news (@SKhanbrain) March 25, 2023  ...
ऑल वेदर का रोड के निर्माण कार्य के दौरान हादसा, एक की मौत, अन्य घायल…

ऑल वेदर का रोड के निर्माण कार्य के दौरान हादसा, एक की मौत, अन्य घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना धरासू के पास भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन की चपेट में आने से साइड इंचार्ज की मौत हो गई है। जबकि दो व्यक्ति मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना धरासू और धरासू बैंड के बीच कटिंग का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि ऑल वेदर का रोड का कार्य करने के दौरान पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। यहां जहां एक पोकलेन मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था तथा एक मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलबा डंपर में लोड किया जा रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया है। हादसे के दौरान सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार भी मलबे में दब गए। जबकि साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के...