Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश, स्कूल से मिले थे गायब…

अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश, स्कूल से मिले थे गायब…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एक बार फिर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी स्कूलों में तमाम दावों के बाद भी शिक्षकों का रवैय्या ज्यों का त्यों बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के कई शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है। ये कार्रवाई निरिक्षण के दौरान स्कूल से शिक्षको के गायब मिलने और समय से पहले स्कूल बंद मिलने पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड के एक विद्यालय को समय से पहले बंद करना वहां के अध्यापक को महंगा पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने जिले के अनेक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जब वह विकासखंड धौलादेवी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ध्याड़ी पहुंचे तो विकासखंड धौलादेवी का यह विद्यालय समय से पहले ही अपराह्न 2.30 बजे बंद पाया गया। तो वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार विद्यालय को बंद करते हुए मिले। जबकि सह...
प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका  सैकडो लोगों के साथ  भाजपा में हुये शामिल!###ucn

प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका सैकडो लोगों के साथ भाजपा में हुये शामिल!###ucn

उत्तराखण्ड
  अतोल रावत प्रदेश महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका बड़कोट सैकडो लोगों के साथ आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में भाजपा में हुये शामिल
पीएम मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखण्ड
बेंगलुरु,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो में सवारी भी करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी पीएम मोदी ने अपने कर्नाटक दौरे के बाद में ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं 25 मार्च को कर्नाटक में रहूंगा, इस दौरान श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन के उद्घाटन के लिए वहां मौजूद रहूंगा। मेट्रो शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी राहत आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो क...
वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर

वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी :  वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए हिल एरिया की महिलाओं को लंबाई में पांच सेमी की छूट दी गई है। इससे महिला उम्मीदवारों को भर्ती में सहूलियत होगी। असल में पहाड़ में महिलाओं की लंबाई कम होती है। ऐसे में वायु सेना के विंग कमांडर एके सारस्वत ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह को पत्र लिखा था। 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस निदेशक हरबीर सिंह ने बताया कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास और आइटीआइ पास को 20 अंक, 10वीं पास और दो से तीन साल के डिप्लोमा पर 30 अंक, 12वीं पास और एक वर्षीय आइटीआइ पास को 30 अंक, 12वीं पास और दो साल के आइटीआइ पास को 40 अंक, 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा। राज्य के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं आवे...
पंजाब के कई अपराधियों और खालिस्तानी आतंकियों ने पहले भी उत्तराखंड में पनाह ली, पढ़िए पूरी खबर

पंजाब के कई अपराधियों और खालिस्तानी आतंकियों ने पहले भी उत्तराखंड में पनाह ली, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
पंजाब के कई अपराधियों और खालिस्तानी आतंकियों ने पहले भी उत्तराखंड में पनाह ली है। ऐसे मामले भी आए, जब अपराधी सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए उत्तराखंड के रास्ते दूसरी जगह चले गए। बीते वर्षों में कई बार इन अपराधियों को उत्तराखंड पुलिस ने दबोचा और शरण देने वालों पर भी कार्रवाई हुई। कई ऑपरेशन को उत्तराखंड और पंजाब पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। दरअसल, उत्तराखंड में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां चलती रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर लोग यहां आते हैं। कई बार अपराधियों ने होटल, धर्मशालाओं और अन्य जगहों पर शरण ली। दो साल पहले पहलवान सुशील कुमार साथी की हत्या कर करीब एक माह हरिद्वार के एक आश्रम में रुका था। इसी तरह कई अपराधियों ने स्वीकारा है कि उत्तराखंड पुलिस उन्हें मारेगी नहीं। बता दें कि वर्ष 2009 के बाद से उत्तराखंड में एक भी पुलिस एनकाउंटर में किसी अपराधी की जान नहीं गई है। ऐसे में इस बात की आशंका...
तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया होगी शुरू, विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे

तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया होगी शुरू, विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश:  इस वर्ष चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने कहा कि यात्रा व्यवस्था से बाहर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे। इसकी जांच के लिए अलग से सचल दल का गठन किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में विभिन्न परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आरटीओ प्रशासन वन नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने तैयारियों पर चर्चा की। परिवहन निगम के कार्यालय अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि पिछले वर्ष छह मई से 15 जून तक परिवहन निगम की बसों का संचालन हुआ। इस वर्ष 120 बसों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा केदारनाथ में सब...
योगी सरकार 2.0 ने आज अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा क‍िया,जनता को सरकार की एक वर्ष की उपलब्‍ध‍ियों के बारे में बताया

योगी सरकार 2.0 ने आज अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा क‍िया,जनता को सरकार की एक वर्ष की उपलब्‍ध‍ियों के बारे में बताया

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के सामने रखा। सीएम ने कहा क‍ि छह वर्ष पहले उत्‍तर प्रदेश कहांं था और आज छह वर्षो के दौरान उत्‍तर प्रदेश में जो पर‍िवर्तन हुए है वो नए उत्‍तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि यह छह वर्ष प्रदेश के ल‍िए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण रहे हैं। फुल मेजोरटी की सरकार और एक स्‍थि‍र सरकार के कार्य कैसे होते हैं प्रदेश की जनता ने भाजपा के शासनकाल में यह देखा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कभी कहा जाता था उत्‍तर प्रदेश का कभी व‍िकास नहीं हो सकता है। आज यूपी व‍िकास की दौड़ में सबसे आगे हैं। आज भाजपा सरकार के छह वर्ष पूर्ण हुए...
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं संसद के अंदर हूं या बाहर; मैं देश के लिए लड़ता रहूंगा- राहुल गांधी

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं संसद के अंदर हूं या बाहर; मैं देश के लिए लड़ता रहूंगा- राहुल गांधी

देश-विदेश, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi disqualified: लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी-अडानी संबंधों पर सवालों से ध्यान भटकाने के लिए मुझे अयोग्य ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि अडानी पर मेरे भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है, इसलिए पहले इस मुद्दे को लेकर भटकाया गया और अब मुझे अयोग्य ठहरा दिया गया। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सवाल पूछना जारी रखूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि गौतम अडाणी की कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रूपये किसके हैं? राहुल बोले- मुझे डराकर चुप नहीं कराया जा सकता है राहुल गांधी न...
केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने से कर्मियों को हो रही परेशानी, मार्ग खोलना बड़ी चुनौती…

केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने से कर्मियों को हो रही परेशानी, मार्ग खोलना बड़ी चुनौती…

उत्तराखण्ड
ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने के लिए एक माह का समय शेष रह गया है।  श्री केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे हैं तथा यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य पूर्ण करते हुए आवाजाही हेतु मार्ग खोल दिया गया था किन्तु विगत दिनों से केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने व भारी बर्फबारी होने के कारण भैंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर एवं बड़ी लिनचोली के पास बड़े हिमखंड एवं ग्लेशियर आने से यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया । श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक चाक- चौबंद करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए ...
उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम…

उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम…

उत्तराखण्ड
Weather Update:  उत्तराखंड में मौसम विभाग  की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है। बारिश के साथ ही प्रदेश में मौसम के मिजाज बदल गए है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से देहरादून, चमोली और हल्‍द्वानी में बारिश हुई। वहीं शनिवार की सुबह गंगोत्री हाईवे पर हुए भूस्‍खलन की चपेट में आकर एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक अनेक स्थानों में झमाझम बरसात का दौर जारी है। आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है ...