Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

आपदा से प्रभावित सौंग पुल के निरीक्षण पर पहुंचे सीएम धामी, दिए ये निर्देश…

आपदा से प्रभावित सौंग पुल के निरीक्षण पर पहुंचे सीएम धामी, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रायपुर क्षेत्र में अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सौंग पुल की सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सौंग नदी के चैनेलाइजेशन हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में आपदा के दौरान हुए नुकसान के बाद हुए पुनर्निर्माण कार्य में तेजी से कार्रवाई हुई है। आज उन सभी निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों से समीक्षा रिपोर्ट ली गई है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सोनिका एवं अन्य लोग मौजूद रहे।...
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, केंद्र ने दी सहमती…

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, केंद्र ने दी सहमती…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड हाईकोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लंबी खीचतान और विरोध के बीच केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड हाईकोर्ट को शिफ्ट करने पर केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति दी है। इस संबंध में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजु ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिए जाने पर केन्द्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रा...
31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग…

31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आने वाले है। बताया जा रहा है कि आगामी 31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने  केन्द्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे को देखते हुये कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारम्भ से संबंधी तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री का कार्यक्रम हरिद्वार में होगा। वह ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरन सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी केन्द्रीय गृह मंत्री के समक्ष दिया जायेगा। कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी ...
तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे, बोले- हम लड़ेंगे और जीतेंगे

तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे, बोले- हम लड़ेंगे और जीतेंगे

देश-विदेश
Land For Jobs Case : ‘नौकरी के लिए जमीन’ घोटाले से जुड़े मामले में CBI के सामने पेशी के लिए तेजस्वी यादव सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं। सीबीआई दफ्तर जाने से पहले उन्होंने कहा कि हमने हमेशा एजेंसियों का सहयोग किया है लेकिन देश में स्थिति यह है कि लड़ना बहुत मुश्किल हो गया है लेकिन हमने इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया है और हम जीतेंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव आज सीबीआई के सामने जबकि उनकी बहन मीसा भारती नौकरी के लिए जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी के सामने पेश होंगी।  दिल्ली हाई कोर्ट में तेजस्वी यादव की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा था कि वह इस महीने बिहार के उपमुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं करेगी। इसके बाद तेजस्वी यादव सीबीआई के सामने पेश होने को तैयार हो गए। तेजस्वी यादव को आज दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में सुबह 10.30 बजे पूछताछ के लिए पेश होना है। बता दें कि सीबीआई तेजस्वी य...
बेंगलुरु को मिलेंगी कई सौगातें,आज कर्नाटक दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 13.71 KM मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरु को मिलेंगी कई सौगातें,आज कर्नाटक दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 13.71 KM मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

bangaluru, राष्ट्रीय
बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक का दौरा करेंगे. इस दौरान वह अलग-अलग आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च और बेंगलुरु की कृष्णराजपुरा मेट्रो स्टेशन की व्हाइटफील्ड लाइन के 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे और ट्रेन में यात्रा भी करेंगे. इस मेट्रो लाइन के निर्माण पर 4250 करोड़ रुपये की लागत आई है. पीएमओ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन बेंगलुरु में यात्रियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करेगा और शहर में यातायात की भीड़ को कम करेगा. इसके अलावा पीएम मोदी चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SMSIMSR) का उद्घाटन करेंगे. एक ग्रामीण क्षेत्र म...
प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को दिया जाएगा बढ़ावा, रोजगार में होगा इजाफा…

प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को दिया जाएगा बढ़ावा, रोजगार में होगा इजाफा…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान  उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में, जहां भी सम्भव हों, हर्बल विलेज स्थापित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में वन क्षेत्रों में जड़ी-बूटियों की सम्भावनाओं को तलाशते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म की भांति जड़ी-बूटी को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र होने के कारण वन प्रदेश की आर्थिकी का महत्त्वपूर्ण संसाधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वनों को आर्थिकी से जोड़ने की आ...
कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द…

कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द…

उत्तराखण्ड
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सूरत की एक अदालत में आपराधिक मानहानि के मामले में मिली दो साल की सजा के बाद की गई है हालांकि कोर्ट से राहुल को जमानत मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। वह पहली बार 2004 में अमेठी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे और 2019 तक वह वहां पर सांसद रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी के हाथों अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने वायनाड से चुनाव जीत कर अपनी संसद सदस्यता बरकरार रखी थी। लेकिन मोदी सरनेम केस में सजा मिलने पर अब उनकी सदस्यता छिन गई है। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए...
सीएम धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड…

सीएम धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड…

उत्तराखण्ड
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे। जहां देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार”, “देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार”, “लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” एवं वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल रू० 2.08 करोड़ की धनराशि भी वितरित की गई। जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड बता दे कि आज परेड ग्राउंड स्थित नवीन बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में खेल विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्ड...
जीवन मे हार से घबराना नही चाहिए, बल्कि हार से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए -रेखा आर्या

जीवन मे हार से घबराना नही चाहिए, बल्कि हार से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए -रेखा आर्या

उत्तराखण्ड
देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा "देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार", "देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार", "लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार" एवं वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया,साथ ही खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल रू० 2.08 करोड़ की धनराशि भी इस अवसर पर वितरित की गई। बता दे कि आज परेड ग्राउंड स्थित नवीन बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में खेल विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्...
उमेश पाल हत्याकांड काे हुआ एक महीना पूरा, जानें शूटर्स और साजिशकर्ताओं के कितने करीब पहुंची पुलिस

उमेश पाल हत्याकांड काे हुआ एक महीना पूरा, जानें शूटर्स और साजिशकर्ताओं के कितने करीब पहुंची पुलिस

उत्तरप्रदेश
आज उमेश हत्याकांड को एक महीना पूरा हो गया है, 24 फरवरी को प्रयागराज में घर के बाहर ही अतीक के बेटे असद और बाकि के शूटर्स ने गोली और बम मारकर हत्या कर दी थी जिसमें उमेश के दो पीएसओ यूपी पुलिस के जवान भी मारे गए थे। प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ की कई टीमें उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों, शूटर्स की तलाश में लगी हुई हैं। आज उमेश हत्याकांड को एक महीना पूरा हो गया है, 24 फरवरी को प्रयागराज में घर के बाहर ही अतीक के बेटे असद और बाकि के शूटर्स ने गोली और बम मारकर हत्या कर दी थी जिसमें उमेश के दो पीएसओ यूपी पुलिस के जवान भी मारे गए थे। इस एक महीने में यूपी पुलिस, एसटीएफ की कई टीमें 9 राज्यो में छापेमारी कर चुकी हैं। दो आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है और अतीक के ड्राइवर और मुंशी को मिलाकर साजिश और उमेश की खबर देने वाले 5 आरोपियों को कैश और हथियारों के साथ गिरफ्तार भी किया जा चुका है। &nb...