Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

जो नहीं चलाना चाहते थे बंदूक, उनकी जानवरों की तरह की जाती थी पिटाई, नशा मुक्ति की आड़ में अमृतपाल का खतरनाक मंसूबा!

जो नहीं चलाना चाहते थे बंदूक, उनकी जानवरों की तरह की जाती थी पिटाई, नशा मुक्ति की आड़ में अमृतपाल का खतरनाक मंसूबा!

Punjab
चंडीगढ़. खुफिया एजेंसियों के हवाले से अधिकारी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) युवाओं को आत्मघाती हमले करने के लिए अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में नशा मुक्ति केंद्र में ट्रेनिंग दे रहा था. अमृतपाल उन्हें आतंकवाद (Terrorism) और गन कल्चर की ओर धकेल रहा था. जो युवा बंदूक चलाने की ट्रेनिंग नहीं लेना चाहते थे, उनकी जानवरों की तरह पिटाई की जाती थी. युवा वहां नशा छोड़ने के मकसद से आए थे लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि अमृतपाल के मंसूबे बहुत ही खतरनाक थे. वे भागना चाहते थे लेकिन उन्हें भागने भी नहीं दिया जाता था. अमृतपाल के सेवादार ने मीडिया को खुद बताया कि यहां गैरकानूनी तरीके से नशा मुक्ति केंद्र (Drug Addiction Center) चलाया जा रहा था. नशामुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुके एक युवा ने बताया कि जब उसने वहां रहने और ट्रेनिंग लेने से इनकार किया ...
‘मोदी सरनेम’ केस में 2 साल की सजा के बाद एक और झटका, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म !

‘मोदी सरनेम’ केस में 2 साल की सजा के बाद एक और झटका, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म !

दिल्ली, राष्ट्रीय
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा से अयोग्य घोषित किया गया है. लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है. आदेश के मुताबिक, सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर केरल के वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य पाए जाते हैं. दरअसल, सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई थी. इस फैसले के बाद से ही राहुल गांधी पर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने का खतरा मंडराने लगा था.   उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को दी सौगात

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को दी सौगात

उत्तराखण्ड
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को सौगात दी है। गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में NH-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए NH(O) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस ट्वीट के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया। सीएम ने सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसी तरह विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा।...
देहरादूनः सीएम धामी ने किया सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास, जानें क्या होगी इसकी खासियत…

देहरादूनः सीएम धामी ने किया सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास, जानें क्या होगी इसकी खासियत…

उत्तराखण्ड
देहरादून में सीएम ने बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार के एक साल पूरा होने पर सीएम धामी ने राजधानी के ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास किया। उक्त पार्क के निर्माण से सहस्त्रधारा, रायपुर, राजपुर रोड, कैनाल रोड आदि का जन मानस लाभांवित होगा। इस फॉरेस्ट पार्क में सघन वृक्षारोपण, बागवानी एवं उद्यान निर्मित करते हुए स्थल को प्रमुखतः वन स्वरूप बनाये रखते हुए स्थल पर मुक्ताकाश मंच, गजीबो, कैफेटेरिया, बाल क्रीड़ा स्थल, स्कैटिंग रिंक, पैदल रास्ते, पार्किंग स्थल, रज्जू पुल आदि का निर्माण कार्य किया जाना है, जिससे उक्त निर्मित होने वाले वन स्वरूप पार्क से जहाँ एक ओर जन-सामान्य हेतु मनोरंजन एवं आमोद-प्रमोद का साधन विकसित होगा, वहीं दूसरी ओर योजना के क्रियान्वयन फलस्वरूप प्राधिकरण की आय विकसित होने के...
परीक्षार्थियों को उत्तराखंड में आने-जाने के लिए किराये में मिलेगी छूट…

परीक्षार्थियों को उत्तराखंड में आने-जाने के लिए किराये में मिलेगी छूट…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए बड़ी घोषणाएं की है। जिनमें प्रमुख रूप से राज्य में मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शामिल है। आइए जानते है इस योजना के बारे में.. मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को उत्तराखंड में आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे जनहित में कोई फैसला लेते हैं, तो सबसे पहले समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के चेहरों को ध्यान में रखते हैं, इससे निर्णय लेने में आसानी होती है। लोगों का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है, उनके इस विश्वास को हमें और अधिक मजबूत करना है।  ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बरगलाने वालों को दो टूक चेतावनी दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बरगलाने वालों को दो टूक चेतावनी दी

उत्तराखण्ड
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बरगलाने वालों को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए नौजवानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोग अब बचने वाले नहीं हैं। सख्त नकलरोधी कानून किसी को छोडऩे वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से कुछ छिप नहीं सकता। प्रदेश सरकार ने पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की व्यवस्था बनाई है। राज्य उत्कृष्ट उत्तराखंड बनने की ओर अग्रसर सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर रेंजर्स मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य उत्कृष्ट उत्तराखंड बनने की ओर अग्रसर है। सरकार ने हर क्षण यह प्रयास किया है कि प्रदेश के सामने जितनी भी चुनौतियां हैं, उन सभी का समाधान निकाला जाए और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ा...
देहरादून वासियों को झटका, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का बढ़ा यूजर चार्ज…

देहरादून वासियों को झटका, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का बढ़ा यूजर चार्ज…

उत्तराखण्ड
Dehradun News:  देहरादून वासियों के काम की खबर है। बताया जा रहा है कि अबलोगों को घर से कूड़ा उठवाने के लिए पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा । नगर निगम  ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज बढ़ा दिया है। नए यूजर चार्ज एक अप्रैल से लागू होंगे। बताया जा रहा है नई दरें दोगुनी तक पहुंच गई है। आइए जानते है अब किसे देने होंगे कितने रुपए.. ये होंगे नए रेट बीपीएल कार्ड धारक मलिन बस्ती और ईडब्ल्यूएस यूजर्स को 1 अप्रैल से ₹30 प्रति महीना देना होगा। कम आय वाले घर बीपीएल कार्ड धारक के अलावा अन्य सभी को अब ₹70 प्रति महीना देना होगा। सोसाइटी और मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट में 40 फ्लैट तक पहले 1200 रुपए और अब दो हजार रुपए, 41 से 100 फ्लैट पर पहले 3800 रुपए और अब पांच हजार, 100 फ्लैट से अधिक पहले 8000 रुपए और अब 10 हजार यूजर चार्ज देना होगा। मांस और मछली विक्रेता के लिए 10 किलोग्राम तक पहले 150 रुपए अब...
उत्तराखंडः रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ग्राम प्रधान गिरफ्तार…

उत्तराखंडः रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ग्राम प्रधान गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने उधम सिंह नगर में गदरपुर में एक ग्राम प्रधान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि से जुड़ा है.। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान गिरधरनगर तहसील गदरपुर कविता गुम्बर को तहसील गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर के स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में प्रत्येक से 2000-2000 रु कुल 6000 रु0 की रिश्वत लेते हुए उनके निवास पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकयतकर्ताओं द्वारा दिनांक 17.03.2023 को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि रु 12000 रू प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज ग्राम प्रध...
अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारी…

अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां एक ओर वर्षा-बर्फबारी का क्रम थमने के बाद ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रही हैं तो वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई हैं। जबकि पहाड़ पर बर्फबारी और निचले इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। बताया जा रहा है कि आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन बादल विकसित होने के साथ हल्की बरसात होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश/आंधी/बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, 3,...
खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को आज पुरस्कार वितरित किए जाएंगे,सीएम धामी करेंगे सम्‍मान

खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को आज पुरस्कार वितरित किए जाएंगे,सीएम धामी करेंगे सम्‍मान

उत्तराखण्ड
देहरादून:  खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को आज शुक्रवार को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी उनका सम्‍मान करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 169 खिलाड़ियों को दो करोड़ से अधिक की धनराशि के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के विजेताओं को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का होगा सम्‍मान अल्मोड़ा के बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए लक्ष्य सेन को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार दिया जा रहा है। नैनीताल के चंदन सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं। चंदन सिंह को वर्ष 20...