चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से, ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहुर्त…
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च दिन बुधवार से हो रही है। जगत जननी मां दुर्गा का पर्व चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 (Chaitra Navratri 2023 start date) से आरंभ हो जाएगी और 30 मार्च 2023 को नवमी (Chaitra Navratri 2023 End date) को समाप्त होगी। मां आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व का भक्त काफी इंतजार करते हैं और पूरे परिवार के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं।
बताया जा रहा है कि चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 22 मार्च 2023 को घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:29 – सुबह 07:39 तक है।
चैत्र नवरात्रि 2023 तिथियां
पहला दिन – 22 मार्च ...








