Saturday, April 25News That Matters

Month: March 2023

उत्तराखंड के स्टेट हाईवे पर बने सिंगल लेन पुल  होंगे अपग्रेड, बनेंगे डबल लेन…

उत्तराखंड के स्टेट हाईवे पर बने सिंगल लेन पुल होंगे अपग्रेड, बनेंगे डबल लेन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जाम के झाम से निपटने के लिए सरकार बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के स्टेट हाईवे पर बने सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड कर डबल लेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। बी कैटेगरी के इन पुलों को अपग्रेड करते हुए एक कैटेगरी का बनाया जाएगा। प्रथम चरण में सौ पुलों को डबल लेन में बदलने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर पर निर्देश दिए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते दिनों शासन ने जिलों से रिपोर्ट मांगने के बाद ऐसे 207 पुलों को चिह्नित कर अपग्रेड करते हुए सिंगल लेन से डबल लेन में बदलने का फैसला लिया था। इसके तहत अब कवायद शुरू हो गई है। प्रथम चरण में सौ पुलों पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिक दबाव वाली सड़कों पर स्थित पुलों की भार क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। इसके तहत पुलों की भार क्षम...
हरदीप पुरी बोले- राहुल की हर बात झूठी, विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का किया काम

हरदीप पुरी बोले- राहुल की हर बात झूठी, विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का किया काम

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलता नजर आ रहा है। बीते कई दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी मांगों के चलते संसद की कार्यवाही को चलने नहीं दे रहे हैं। इस बीच आज एक बार फिर संसद की कार्यवाही में घमासान मचने की संभावना है। वहीं, कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार ने अपने मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राहुल के खिलाफ उतार दिया है। हरदीप पुरी बोले- राहुल की हर बात झूठी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिहं पुरी ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हर बात झूठी होती है। पुरी ने कहा कि राहुल ने विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और प्रेस पर कोई सवाल उठा ही नहीं सकता है। राहुल की माफी की फिर उठेगी मांग सरकार और भाजपा नेता एक ब...
अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर

अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर :खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सटे बार्डर के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में खालिस्तान और भिंडरवाला के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रियता दिखी है। ऊधमसिंह नगर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कई लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग भी की है। इधर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह शनिवार को अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार है। आशंका है कि वह नेपाल के रास्ते कनाडा अथवा अन्य देशों को भाग सकता है। इसे देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट है। शनिवार रात से ही ऊधमसिंह नगर पुलिस उत्तर प्रदेश से सटे पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर बार्डर पर चेकिंग कर रही है। पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर बनबसा चेक पोस्ट के अलावा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक,आबकारी नीति को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक,आबकारी नीति को मिल सकती है मंजूरी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें आबकारी नीति को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें आबकारी नीति 2023-24 पर निर्णय हो सकता है। सरकार ने आबकारी से 4000 करोड़ का राजस्व का लक्ष्य रखा है।...
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा- आयुर्वेद का जितना महत्व है उतना ही गो माता का भी है

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा- आयुर्वेद का जितना महत्व है उतना ही गो माता का भी है

उत्तराखण्ड
हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद का जितना महत्व है, उतना ही गो माता का भी है। आयुर्वेद से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। आयुर्वेद का भविष्य उज्ज्वल है। कहा कि गो माता के दूध में मेधा शक्ति बढ़ाने का सामर्थ्य है आयुर्वेद को दूसरी पैथी से बेहतर बताते हुए कहा कि सामान्य बुखार से लेकर कोरोना का इलाज आयुर्वेद में बेहतर है। चुटकी लेते हुए कहा कि वह किसी पैथी का विरोध नहीं करते, बल्कि सभी के प्रति सिंपैथी रखते हैं। योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और सनातन गाड़ेंगे का झंडा आयुर्वेद के विद्यार्थियों को काम पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते कहा कि समेकित प्रयास से एक दिन वह एलोपैथ को धरती में गाड़ के रहेंगे। योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और सनातन का ऐसा झंडा गाड़ेंगे कि सारी दुनिया इसके नीचे आएगी। बाबा रामदेव ने यह बात ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ...
रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी

रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी

उत्तराखण्ड
देहरादून :  खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार व खेल विभाग खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट आफ टर्म नौकरी और सरकारी विभागों में नौकरी देने को चार प्रतिशत का खेल कोटा प्रस्तावित है। इसके आदेश होते ही खिलाड़ियों को नियमानुसार नौकरी दी जाएगी। रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी। एथलीट मानसी नेगी ने इंटरनेट मीडिया पर की थी नौकरी की मांग बीते दिनों एथलीट मानसी नेगी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार से नौकरी की मांग की थी। उनका यह पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर खासा प्रसारित हुआ। इस पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी के लिए आश्वस्त...
उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी, देखें किस जिले में कैसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी, देखें किस जिले में कैसा रहेगा मौसम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 20 मार्च से 23 मार्च तक बारिश की संभावनाएं हैं। वही सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाएं हैं। 20.03.2023 उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 21. 3.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 22.03.2023 – उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी हो सकती हैं। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊं...
धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, इन मुद्दो पर लग सकती है मुहर…

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, इन मुद्दो पर लग सकती है मुहर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सोमवार यानी आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में पेंशन सहित कई अहम फैसलों पर लग सकती है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि उत्तराखंड निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड बनाने के लिए प्रदेश सरकार अब अध्यादेश लाने जा रही है। इस अध्यादेश के प्रस्ताव पर निर्णय हो सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 20 मार्च को सायं पांच बजे सचिवालय में होगी। यह बैठक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में होगी। बैठक में आबकारी नीति, वित्त, राजस्व, शिक्षा, परिवहन एवं आपदा से संबंधित बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में सरकार बढ़ोत्तरी करने की तैयारी में है। इन पेंशन योजनाओं में सौ से दो सौ रुपये प्रतिमाह तक की वृद्धि की जा सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि सरकार ...
भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…

भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि इस बार रुद्रप्रयाग में भूकंप आया है। भूकंप के झटकों से रुद्रप्रयाग के लोग दहशत में आ गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। तो वहीं गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 रही। हालांकि अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।तो वहीं आज सुबह गुजरात में सुबह सात बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया, जिसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से करीब 10 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में था। गौरतलब है कि उत्तराखंड में लग...
सीएम धामी ने किया प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग, की ये घोषणा…

सीएम धामी ने किया प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग, की ये घोषणा…

उत्तराखण्ड
हरिद्वारः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने वाला प्रमुख देश रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आयुष और आयुर्वेद के क्षेत्र में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं और आयुर्वेद से होने वाले लाभों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 300 आयुष हैल्थ व वेलनेस केन्द्रों के संचालन एवं 150 पंचकर्म केन्द्रों की स्थापना के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। आयुर्वेद, होम्योपैथी व नेचुरोपैथी के विकास द्वारा रोजगार व आर्थिकी को ...