Friday, March 6News That Matters

Month: March 2023

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि का अलर्ट, ऐसा रहेगा आपके जिले का मौसम…

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि का अलर्ट, ऐसा रहेगा आपके जिले का मौसम…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। देर रात से बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने/ओलों के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) भी जारी की है। इसके अलावा, देहरादून और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जबकि आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएँ (30-40 ...
साबरमती जेल में माफिया अतीक अहमद को अलॉट हुआ बिल्ला नंबर 17052, मिली कैदियों वाली वर्दी !

साबरमती जेल में माफिया अतीक अहमद को अलॉट हुआ बिल्ला नंबर 17052, मिली कैदियों वाली वर्दी !

उत्तराखण्ड
प्रयागराज. उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा मिलने के बाद माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल में बिल्ला नंबर अलॉट किया गया है. अतीक अहमद कैदी नंबर 17052 बना है. माफिया अतीक अहमद को अब नाम के बजाय बिल्ला नंबर से पुकारा जाएगा. इसके साथ ही अतीक अहमद को सजायाफ्ता कैदियों वाली वर्दी भी दी गई. उसे दो जोड़ी वर्दी दी गई है. पूर्व सांसद को दो जोड़ी सफेद कुर्ता, पायजामा, टोपी और गमछा दिया गया है. जेल में उसे अब यही वर्दी पहननी होगी. जेल मैनुअल के मुताबिक अतीक अहमद को अब काम भी करना होगा. उसे जेल में रोजाना काम करना होगा, जिसके एवज में उसे रोजाना 25 रूपये मिलेंगे. जेल में अतीक अहमद का अकाउंट भी खोला गया है. काम के बदले अतीक अहमद को जो पैसे मिलेंगे वह इसी अकाउंट में जमा होते जाएंगे. अतीक को अकुशल कारीगर की कैटेगरी में रखा गया है, इसलिए उसे रोजाना सिर्फ 25 रुपये ...
जी-20 रामनगर: रामनगर में जी-20 की बैठक शुरू, 20 देशों के विज्ञान सलाहकार ने किया मंथन !

जी-20 रामनगर: रामनगर में जी-20 की बैठक शुरू, 20 देशों के विज्ञान सलाहकार ने किया मंथन !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड. जी-20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (जी-20 सीएसएआर) की पहली बैठक रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित की गयी, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. जी-20 सीएसएआर, भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका नेतृत्व भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय कर रहा है. इस बैठक के बाद भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रोफेसर अजय सूद; प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय में वैज्ञानिक सचिव डॉ. परविंदर मैनी और जी-20 सचिवालय में अवर सचिव नमन उपाध्याय ने स्थानीय मीडिया के साथ बातचीत की. बेहतर रोग नियंत्रण और महामारी की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर; विशिष्ट वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच का विस्तार करने के लिए वैश्विक प्रयासों का समन्वय; विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) में विविधत...
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट !

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट !

उत्तराखण्ड
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में 31 मार्च को भारी बारिश की संभावना बताई है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 31 मार्च को कुछ जगहों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है,  ३५०० मीटर या उससे अधिक उचाई वाले क्षेत्र  चमोली ,रुद्रप्रयाग और पिथोरागढ़ जनपदों में हैवी स्नो फॉल होने की संभावना है, वही देहरादून नैनीताल में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 अप्रैल को भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है तथा पहाड़ी इलाको में भारी बारिश को देखते हुए भेड, बकरी, गाय को भी सुरक्षा प्रदान करने के लिये अलर्ट किया गया है.   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: मच्छर मारने वाला क्वाइल जलाकर सोया परिवार, सुबह 6 लोग मरे मिले

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: मच्छर मारने वाला क्वाइल जलाकर सोया परिवार, सुबह 6 लोग मरे मिले

दिल्ली
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोग अपने घर में मृत पाए गए. उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक जब ये लोग गुरुवार रात सोने गए तो कमरे में मच्छर भगाने वाली दवा जलाई थी. इससे उत्पन्न कार्बन मोनोऑक्साइड सूंघने के कारण सभी की मौत हुई है. पुलिस उपायुक्त ने कहा, परिवार ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी, और रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी थीं. इससे कमरे में धुआं भर गया. घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन सभी लोगों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे.   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट    ...
लगातार दूसरे दिन आए 3000 से भी ज्यादा कोरोना केस, भारत में बढ़ा कोरोना का खौफ !

लगातार दूसरे दिन आए 3000 से भी ज्यादा कोरोना केस, भारत में बढ़ा कोरोना का खौफ !

उत्तराखण्ड
वैश्विक महामारी कोरोना का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि आज लगातार दूसरे दिन देश में कोरना के 3000 से ज्यादा नए केस समाने आए हैं। तकरीबन 6 महीने बाद ऐसा हुआ है जब देश में एक दिन में 3000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए थे।   24 घंटे में कोरोना के 3095 नए केस आए पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश म...
दो दिन में दो वीडियो, गोल्डन टेंपल में परिवार… क्या है अमृतपाल का प्लान, सरेंडर करेगा या फरार होने की चाल?

दो दिन में दो वीडियो, गोल्डन टेंपल में परिवार… क्या है अमृतपाल का प्लान, सरेंडर करेगा या फरार होने की चाल?

Punjab
अमृतपाल का परिवार दो दिन से गोल्डन टेंपल परिसर में है. पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल गोल्डन टेंपल में सरेंडर कर सकता है. ऐसे में पुलिस ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चला रही है. हालांकि, पुलिस अभी तक अमृतपाल का नेटवर्क तोड़ने में असफल रही है. उसने अमृतसर तक पहुंचने के लिए 48 घंटों में तीन वाहनों का इस्तेमाल किया है. अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है.पुलिस उसे अब तक पकड़ने में नाकाम रही है, दूसरी ओर अमृतपाल रणनीति के तहत  वीडियो जारी कर खुलेआम अपने मंसूबों को बता रहा है. अमृतपाल ने दो दिन में दो वीडियो जारी किए. गुरुवार को जारी वीडियो में अमृतपाल ने कहा कि वह भगोड़ा नहीं, बल्कि बागी है. इतना ही नहीं अमृतपाल ने सरकार के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि वह हुकूमत से नहीं डरता, जिसे जो करना है, वो कर सकता है. उधर, अमृतपाल का परिवार दो दिन से गोल्डन टेंपल परिसर में है. पुलिस ...
इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 11 लोगों की अब तक मौत !

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 11 लोगों की अब तक मौत !

मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते करीब 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए.  कलेक्टर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. वहीं अभी तक 19 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. जबकि बाकी को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है. ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए. मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. जो लोग फंसे हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है. बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था. इसमें शामिल होने के ल...
पंजाब पुलिस का बयान : ‘जहां चाहे वहां सरेंडर करे अमृतपाल, हमारा एक्शन प्लान तैयार’ !

पंजाब पुलिस का बयान : ‘जहां चाहे वहां सरेंडर करे अमृतपाल, हमारा एक्शन प्लान तैयार’ !

Punjab
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने वाला खालिस्तान समर्थक अमृतपाल अब भी पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ऐसे में उसके अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच पंजाब पुलिस ने उसके सरेंडर को लेकर बयान जारी किया है. अमृतसर पुलिस के DCP लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि अमृतपाल जहां चाहे वहां सरेंडर कर सकता है. सब कुछ कानून के मुताबिक ही किया जाएगा. अमृतसर और उसके आसपास शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है. डीसीपी ने आगे बताया कि मीडिया में अमृतपाल के अमृतसर में सरेंडर करने की रिपोर्ट्स आई हैं. पुलिस उसे ही फॉलो कर रही है. पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथी पप्पलप्रीत को पकड़ने के लिए लोगों से मदद करने की अपील की है. पुलिस ने दोनों के अलग-अलग लुक की जानकारी भी रिलीज की है. गोल्डन टेंपल में सरेंडर करने ...
उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, देखें…

उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जारी लिस्ट में जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि पछवा दून की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और परवा दून के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहित शर्मा उनियाल को दी गई हैं। देखें लिस्ट...