Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

पेपर लीक मामले में अब आईएएस एकेडमी का संचालक गिरफ्तार, खुले कई बड़े राज…

पेपर लीक मामले में अब आईएएस एकेडमी का संचालक गिरफ्तार, खुले कई बड़े राज…

उत्तराखण्ड
UKPSC Paper Leak: यूकेपीएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एसआईटी ने IAS academy के संचालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की रडार में की कोचिंग संचालक है, जिनपर जल्द कार्रवाई हो सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसआईटी ने उधम सिंह नगर के आईएएस एकेडमी के संचालक दीपेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दीपेंद्र ने पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के साथ मिलकर 3 छात्रों से लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र लीक किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही एई- जेई भर्ती परीक्षा लीक मामले में कोचिंग सेंटरों की भूमिका भी अब संदिग्ध नजर आ रही है। जल्द ही कई और बड़े खुलासे होने के साथ गिरफ्तारियां हो सकती है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने अभी तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी...
उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार…

उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार…

उत्तराखण्ड
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। राज्य को यह पुरस्कार गुरूग्राम के होटल में एक मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित ट्रैवेल और टूरिज्म कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया। राज्य को यह पुरस्कार अजय भट्ट राज्य मंत्री पर्यटन एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार, रोहन खौंटे पर्यटन मंत्री, गोवा की गरिमामयी उपस्थित में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा, यह हमारे लिए बड़े ही गौरव का विषय है कि देवभूमि की पहचान धार्मिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य के अतिरिक्त अब साहसिक पर्यटन गतिविधियों में भी बढ़ी है। साहसिक पर्यटक गतिविधियों में हमने पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग जिप लाइनिंग, बोटिंग, स्कीइंग बंजी जम्पिंग को बढ़ावा देने के लिए कई ...
उत्तराखंड में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव रद्द, उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका…

उत्तराखंड में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव रद्द, उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सहित देशभर में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव अधर में लटक गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने चुनाव को फिर टाल दिया है। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को ये चुनाव होने थे। लेकिन अब इसे स्थागित किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। वहीं, चुनाव टलने से दावेदारों को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जूटे प्रत्याशियों को एक बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने आज अपने 17 फरवरी 2023 के आदेश को रद्द कर दिया‌ है।  जिसमें देश की 57 छावनी परिषदों के चुनाव की तिथि घोषित की थी। ये चुनाव 30 अप्रैल को होने थे। चुनाव टलने की वजह कैंट बोर्ड की माली हालत ठीक नहीं होने, कैंट बोर्ड एक्ट में संशोधन और सिविल क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की योजना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में कुल 9 छावनी परिषद है अल्मोड़ा ,रानीखेत, ...
उत्तराखण्डी व्यंजनों का चारधाम यात्री चख सकेंगे स्वाद, तीर्थम स्टॉल में मिलेगा ये सब…

उत्तराखण्डी व्यंजनों का चारधाम यात्री चख सकेंगे स्वाद, तीर्थम स्टॉल में मिलेगा ये सब…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को राही मोटल में उत्तराखण्ड पर्यटन हरिद्वार अन्तर्गत द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् स्टॉल(शॉप) का फीता काटते हुये पारम्परिक विधि-विधान से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी व्यंजनों को परोसने के लिये मिट्टी के वर्तनों का इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे कुम्हारी कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित हुये जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् नाम से उत्तराखण्डी व्यंजनों-अर्सा, भट्ट की चुल्काड़ी, तोर दाल, झिंगोरा की खीर, पिनालू, गडेरी आदि का स्टॉल(शॉप) स्थापित करने के अभिनव प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्डी व्यंजनों के स्टॉल तीर्थम् का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जायेगा, जिसमें प्रत्यक्ष व...
अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् आज दिल्ली में लांचिंग, पीएम मोदी के साथ मंत्री गणेश जोशी भी होंगे शामिल…

अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् आज दिल्ली में लांचिंग, पीएम मोदी के साथ मंत्री गणेश जोशी भी होंगे शामिल…

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज नई दिल्ली के रवाना हो गए है। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च 2023 को दिल्ली में होने वाले वृहद समारोह में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् लांचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें दुनियाभर के कई वैज्ञानिक, अन्य प्रतिनिधि व कई देशों के मंत्री शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली में ग्‍लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन में उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार और जागरूकता सहित संबंधित मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर सत्र आयोजित होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मण्डुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3578 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित ...
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण…

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो चुकी है। बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए लाखों भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है , वहीं अब पर्यटन विभाग ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। भक्त घर बैठे चार तरीके से अपना पंजीकरण करा सकते है आइए जानें कैसे… मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। धाम के दर्शन के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए गए है। ऐसे में अगर आप धाम के दर्शन करना चाहते है तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पंजीकरण के लिए चार तरह से पंजीकरण की सुविधा दी है। इसमें वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और हेल्पलाइन पर कॉल के माध्यम से श्रद्धालु पंजीकरण कर सकते हैं। चार तरीके से कराएं पंजीकरण वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in वॉट्सएप : 8394833833...
उत्तराखंडः बिजली दरों में जल्द हो सकती है 12 फीसदी तक बढ़ोतरी…

उत्तराखंडः बिजली दरों में जल्द हो सकती है 12 फीसदी तक बढ़ोतरी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आमजन को एक बार फिर मंहगाई का झटका लगने वाला है। एक अप्रैल से बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्टस की माने तो उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी करने पर मुहर लगा दी है। आयोग 23 मार्च को बढ़ी हुई दरें जारी कर देगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से दिया गया बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का प्रस्ताव वेबसाइट पर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब 2.43 प्रतिशत, और पिटकुल ने 9.27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखा था। बताया जा रहा है कि आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर प्रदेशभर में जनसुनवाई कर हितधारकों और तीनों ऊर्जा निगमों की बातें सुन...
फूलदेई महोत्सव को स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल…

फूलदेई महोत्सव को स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल…

उत्तराखण्ड
देहरादून। फूलदेई महोत्सव को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। आने वाले समय में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय में बच्चे फूलदेई को कविता, गीत और गद्य के रूप में पढ़ेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से उत्तराखंड में फूलदेई पर्व को बाल पर्व के रूप में मनाने की घोषणा के बाद अब शिक्षा विभाग इस पर्व को उत्तराखंड की प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना में जुट गया है। फूलदेई अब बालपर्व घोषित हो गया है। अब, फूलदेई महोत्सव को बच्चे स्कूल की किताबों में भी पढ़ सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग कार्ययोजना बनाने में जुट गया है। पहले चरण में प्राथमिक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय में कक्षा 2 से 5वीं तक फूलदेई से जुड़े गीत, कविता और गद्य को तीन विषयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और एनसीआरटी के विशेषज्ञों की बैठक बुलाई ...
दून से लेकर पहाड़ तक बारिश, अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी…

दून से लेकर पहाड़ तक बारिश, अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक मौसम करवट बदल चुका है। दोपहर बाद अचानक घिरे बादलों ने ठंड का फिर एहसास हो गया। दून से लेकर पहाड़ तक बारिश ने एक बार फिर स्वेटर बाहर निकलवा दिए है। बताया जा रहा है कि  शुक्रवार दोपहर को नैनीताल में भी तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि हुई तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बदल गया है।दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई। तो वहीं दून सहित कई जिलों में बारिश हुई है। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रिपोर्टस की माने तो देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही कई इ...
सीएम धामी ने अयोध्या में 1 एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का किया ऐलान…

सीएम धामी ने अयोध्या में 1 एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का किया ऐलान…

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाए जाने का निर्माण कार्य जोरों शोरों से चल रहा है. उत्तराखंड सरकार ने भी भविष्य में अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यहां भव्य भवन बनाने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने अयोध्या में एक एकड़ जमीन में उत्तराखंड का भव्य भवन बनाने का ऐलान किया है।   मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने सदन में अभिभाषण देते हुए कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। यूपी सरकार से एक एकड़ जमीन वहां दिए जाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। वहां उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह बनेगा। जिससे श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की उचित सुविधा मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि सरयू नदी के किनारे बसी धर्म नगरी अयोध्या में सनातन धर्मियों की आस्था का केंद्र भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण (Ayodhya Ram Mandir) चल रहा है। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रा...