Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

उत्तराखंड में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के प्रमोशन, आदेश जारी…

उत्तराखंड में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के प्रमोशन, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। जिसके आदेश आज जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार 41 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी संयुक्त निदेशक बनाए गए है। लंबे समय से डीपीसी का इंतजार हो रहा था। अब स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने प्रमोशन के विधिवत आदेश जारी किए है। देखें सूची Breaking News: उत्तराखंड में इन अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन, आदेश जारी, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/jKkJqlxW3C — uttarakhand news (@SKhanbrain) March 15, 2023...
धामी सरकार ने खोला पिटारा, बजट में इन बातों का रखा ख्याल , पढ़ें अपडेट…

धामी सरकार ने खोला पिटारा, बजट में इन बातों का रखा ख्याल , पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड मे धामी सरकार ने गैरसैंण में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया है।  इस वर्ष के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया गया है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार। बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून। NCC कैडेट का भत्ता बढ़ाया। पिछड़ी जातियों की छात्राओं के लिए एक करोड़ 90 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान। 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम। जी-20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान। बालिका साइकिल योजना के लिए 15 करोड़ का प्रवाधान। उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं...
धावक मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…

धावक मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चमोली गढ़वाल की धावक मानसी नेगी ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने ये मेडल 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 जीता है। उनकी इस कामयाबी से प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी जीत पर जहां प्रदेश को उनपर गर्व है। इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चमोली के मजोठी गाव की बेटी मानसी नेगी ने तो जैसे गोल्ड के अलावा दूसरा मेडल नहीं लाने की कसम खाई है। इससे पहले मानसी ने नेशनल लेबल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी मानसी को बधाई दी है। प...
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सत्ता व विपक्ष के सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों पर घिरे

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सत्ता व विपक्ष के सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों पर घिरे

उत्तराखण्ड
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सत्ता व विपक्ष के सदस्यों की ओर से उठाए गए अनुपूरक प्रश्नों पर घिर गए। उन्होंने कई सवालों पर सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही। मंगलवार को सदन में प्रश्नों का जवाब देने के लिए महाराज का दिन तय होने से प्रश्न काल में उनसे संबंधित विभागों पर सदस्यों ने सवाल किए। सड़क, पर्यटन से संबंधित सवालों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदयेश, वीरेंद्र कुमार, भाजपा के विधायक बंशीधर भगत, दलीप सिंह रावत, विनोद चमोली, खजान दास, अरविंद पांडे ने भी अनुपूरक प्रश्नों से महाराज को घेरा। उन्होंने सदस्यों की ओर से पूछे गए सवाल पर विस्तृत जानकारी देने की बात कही। साथ ही कई मुद्दों का परीक्षण कराने की बात कही। प्रदेश में 494 नहरें बंद...
भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट होगा पेश, वित्त मंत्री दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे

भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट होगा पेश, वित्त मंत्री दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे

उत्तराखण्ड
भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया। 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। वित्त मंत्री के मुताबिक बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है। सशक्त उत्तराखंड की दिशा तय करेगा बजट अग्रवाल...
बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द होगी शुरू

बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द होगी शुरू

उत्तराखण्ड
देहरादून : वर्तमान में विभिन्न क्षेत्र में आइटी की बढ़ती उपयोगिता को देख बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) भी तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत पूरी बीकेटीसी का डिजिटलीकरण किया जाएगा। बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द शुरू होगी। यह बात आइटी से जुड़े कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहीं। एनआइसी के सहयोग से बीकेटीसी के आइटी से जुड़े कार्मिकों के लिए मंगलवार को कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि अभी तक बीकेटीसी में सीमित कार्यों के लिए ही आइटी का उपयोग होता है, लेकिन अब इसका विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन कराने व दान चढ़ावे की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, बीकेटीसी में ...
माफिया अतीक अहमद के खिलाफ यूपी सरकार का एक्शन जारी, एक सप्ताह में चलेगा बुलडोजर

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ यूपी सरकार का एक्शन जारी, एक सप्ताह में चलेगा बुलडोजर

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज,  उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद व उसके करीबियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने माफिया के करीबियों के अवैध निर्माण को ढहाने के लिए नोटिस भेजा है। जिन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है उनके मकानों पर एक सप्ताह के भीतर पीडीए बुलडोजर चलाएगा। इस सूची में गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, नफीस, बल्ली पंडित सहित 20 लोगों का नाम शामिल हैं। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहे हैं माफिया के करीबी पीडीए के जोनल अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो माफिया के करीबी और उमेश पाल व दो सरकारी गनर की हत्या व साजिश में शामिल रहे। मेहंदौरी, बमरौली, तेलियरगंज, करेली चकिया, सुलेम सराय, धूमनगंज सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में माफिया के उक्त करीबियों के अवैध पक्के निर्माण हैं। बताया कि जल्द ही इनके अवैध निर्माण को जमींदोज किया जाएगा। पीडीए उपाध्यक्ष अरवि...
धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए

धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किए

उत्तराखण्ड
देहरादून:: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर को निर्देश जारी किए हैं। मेडिकल छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि सोमवार शाम को कुछ व्यक्तियों ने उनका टैंट उखाड़ लिया और छात्रों के साथ मारपीट की। शुल्क बढ़ोतरी व इंटर्नशिप के मामले को लेकर आंदोलनरत हैं छात्र शुल्क बढ़ोतरी व इंटर्नशिप के मामले को लेकर एसजीआरआर मेडिकल कालेज के एमबीबीएस 2018-बैच के छात्रों ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। छात्र सोमवार से कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे हैं। आंदोलित छात्रों का कहना था कि वह शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह बीच कुछ लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। आरोप लगाया क...
उत्तराखंडः अब यहां शादी समारोह में होंगे ये नियम लागू, महिलाएं बारात में नहीं जाएंगी…

उत्तराखंडः अब यहां शादी समारोह में होंगे ये नियम लागू, महिलाएं बारात में नहीं जाएंगी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसी ग्राम पंचायतों की अहम बैठक हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है और नियम बनाए गए है। बताया जा रहा है कि अब यहां शादी समारोह में महिलाएं बारात में नहीं जाएंगी। अगर महिलाएं बारात में जाती है तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते माहों में चीन सीमा से लगे नाबी गांव के ग्रामीणों ने शादियों में स्थानीय परंपरा के स्थान पर बाहरी परंपराओं का समावेश होने को लेकर चिंता जताई थी। जिसको लेकर अब पिथौरागढ़ के हिमालय क्षेत्र में बसे दूरस्थ नाबी, गुंजी, नपलच्यु, रोंगकोंग और कुटी ग्राम पंचायतों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 17 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। अपनी परंपराओं को जीवित रखने के लिए विवाह के वर्तमान नियमों में बदलाव कर नियमावली बनाई गई। इसके तहत...
उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा बजट…

उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा बजट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री आज करीब 79 हजार करोड़ का बजट पेश करेंगे। ये सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें...