Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

योगी सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी

योगी सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी

उत्तरप्रदेश
प्रदेश की योगी सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। हिंदुओं की आस्था से जुड़ा चैत्र नवरात्रि पर्व 22 से 30 मार्च तक पड़ रहा है। नवरात्रि के दौारान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती है। इस दौरान प्रदेश के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, झांकियों व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं की सहभागिता की योजना है। इसके लिए जिला, तहसील व विकास खंड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। सरकार इन आ...
दिल्ली से यात्रियों के लिए शुरू हुई दिल्ली-चंडीगढ़-जयपुर-देहरादून ई-बस सेवा

दिल्ली से यात्रियों के लिए शुरू हुई दिल्ली-चंडीगढ़-जयपुर-देहरादून ई-बस सेवा

उत्तराखण्ड
मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पानी, टिश्यू, आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त इलेक्ट्रिक बस(ई-बस) सेवा की सोमवार से शुरुआत की गई। प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा और ग्रीन सेल के सीईओ देवेंद्र चावला ने कश्मीरी गेट (आईएसबीटी) से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। फिलहाल चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए रोजाना 50 बसें आवागमन करेंगी। जल्द ही आगरा और इसके बाद लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी प्रीमियम ई-बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली से शुरू होने वाली यह पहली अंतरराज्यीय ई-बस सेवा है। सेवा की शुरुआत के मौके पर ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से दूसरे शहर के लिए यह पहली ई-बस सेवा है। भोपाल-इंदौर सहित ...
उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन पटल पर रखे जाएंगे ये 1 अध्यादेश, 6 विधेयक…

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन पटल पर रखे जाएंगे ये 1 अध्यादेश, 6 विधेयक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का गैरसैंण में आज दूसरा दिन है। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल और शून्य काल में विपक्ष सरकार को प्रश्नों के माध्यम से घेरने का प्रयास करेगा। तो वहीं सदन के पटल पर नकल अध्यादेश आज रखा जाएगा । इसके साथ ही अध्यादेश भी रखे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नकलरोधी अध्यादेश व महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। इस मसले पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। विशेष रूप से नकल रोधी अध्यादेश में अफवाह फैलाने पर दंडित किए जाने जैसे बिंदुओं पर विपक्ष मुखर है। हाल ही में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आज सदन के पटल पर इसे रखा जाएगा। इसके साथ ही आज सदन के पटल पर 1 अध्यादेश, 6 विधेयक पुर:स्थापित होंगे, 12 अधिनियम बनेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए मंत्रियों का होमवर्क ही उनके कार्य को...
केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए बन रहा रिकॉर्ड, अब तक इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए बन रहा रिकॉर्ड, अब तक इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

उत्तराखण्ड
चमोली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुए चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के तहत केदारनाथ के लिए 147240 और बद्रीनाथ के लिए 120194 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। कुल मिलाकर अभी तक केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए 267434 (दो लाख सड़सठ हजार चार सौ चौंतीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि चार धामयात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य में लगा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाऊसों के लिए 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई बुकिंग के तहत अभी तक 43360478 (चार करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार चार सौ अट्ठहत्त) की धनराशि की बुकिंग हो चुकी। उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ-साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटको...
95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत के नाम रहे दो खिताब, इन्हें मिला ऑस्कर अवार्ड…

95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत के नाम रहे दो खिताब, इन्हें मिला ऑस्कर अवार्ड…

उत्तराखण्ड
Oscar Award 2023: 95वें अकादमी पुरस्कारों में एक बार फिर भारत ने अपना लोहा मनवाया है। बताया जा रहा है कि निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। इसके साथ ही कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माता निर्देशकों में इससे खुशी की लहर है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। भारत की ओर से आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने इतिहास रचते हुए, इस बार दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। हालांकि तीसरी फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स को सिर्फ नॉमिनेशन से ही संतोष करना पड़ा। बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट...
अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम धामी,इस बैठक में होंगे शामिल…

अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम धामी,इस बैठक में होंगे शामिल…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट सत्र के बीच अचानक दिल्ली पहुंच गए है। उनका ये दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे । जिसके बाद वह अब 15 मार्च को दिल्ली से भराड़ीसैंण आएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली एनडीएमए की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बैठक में  नई दिल्ली में उत्तर भारत के सीमा क्षेत्रों में सड़क व अन्य अवस्थापना परियोजनाओं की समीक्षा होगी। सीएम मंगलवार को नई दिल्ली में ही रहेंगे।  बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद वह भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन से देहरादून के लिए रवाना हुए, जहां से देर शाम वह दिल्ली चले गए। दिल्ली में वह मंगलवार को रक्षा मंत्री ...
ड्यूटी से गायब रहने पर डोईवाला शुगर मिल का एक और केन क्लर्क सस्पेंड…

ड्यूटी से गायब रहने पर डोईवाला शुगर मिल का एक और केन क्लर्क सस्पेंड…

उत्तराखण्ड
देहरादून। ड्यूटी से गायब रहने पर डोईवाला शुगर मिल के एक और केन क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। मिल प्रशासन द्वारा इससे पहले भी मिल के कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मुख्य गन्ना प्रबन्धक द्वारा मिल प्रशासन को बताया गया कि तौल लिपिक होशियार सिंह (सामयिक) मिल में उपस्थित होने के दौरान अधिकांशतः अपने कार्य स्थल से गायब रहते हैं। जिस कारण गन्ना विभाग से सम्बन्धित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। होशियार, सिंह तौल लिपिक को पूर्व में कई बार अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को मिल प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया था। लेकिन उन्होंने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। अधिशासी निदेशक डीपी सिंह द्वारा बीती रात्रि लगभग 1 बजे किये गये औचक निरीक्षण के दौरान तौल लिपिक (सामयिक) होशियार सिंह अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये। शिफ्ट में तैनात समयपाल द्वारा मिल प्रशासन को बताया गया कि वो कार्या...
हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, डीएम ने दिए ये निर्देश…

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, डीएम ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित व नकल विहीन परीक्षा संपादित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजकीय इंटर काॅलेज रतूड़ा में परीक्षा हेतु तैनात किए गए केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं जो 16 मार्च, 2023 से शुरू हो रही हैं इनके लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद द्वारा जो भी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उनको सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कह...
एच3 एन2 की रोकथाम के लिए दिए गए ये दिशा निर्देश, लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील…

एच3 एन2 की रोकथाम के लिए दिए गए ये दिशा निर्देश, लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी लोग मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करें। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया है कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे ...
राज्य आंदोलनकारियों को धामी सरकार ने दी सौगात, मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण…

राज्य आंदोलनकारियों को धामी सरकार ने दी सौगात, मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण…

उत्तराखण्ड
धामी सरकार ने आज राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाल हो गया है। आज कैबिनेट में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य आंदोलनकारियों के सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण पर विचार के लिए सरकार ने वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित की गई थी। आज राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा। जिसके बाद आंदोलनकारियों को विशेष श्रेणी मानते हुए इसका लाभ लोक सेवा आयोग के दायरे में आने वाली नौकरियों एवं राज्याधीन सेवाओं में दिया गया। गौरतलब है कि एनडी तिवारी सरकार ने वर्ष 2004 में ...