Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

अब बस यात्रियों को रेलवे की तरह रोडवेज बसों में भी मनपसंद खाना, जानें योजना…

अब बस यात्रियों को रेलवे की तरह रोडवेज बसों में भी मनपसंद खाना, जानें योजना…

उत्तराखण्ड
रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।  अब बस यात्रियों को रेलवे की तरह रोडवेज बसों में भी मनपसंद खाना मिल सकेगा। हालांकि अभी यह सुविधा उत्तर प्रदेश में ही शुरू हो रही है। यूपी परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में खाना दिए जाने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस यात्रियों को अब नाश्ता, लंच और डिनर उनकी पसंद के अनुसार ही दिया जाएगा। रोडवेज ने इसका नाम मील ऑन व्हील रखा है। मील ऑन व्हीन कांसेप्ट के तहत यूपी में लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अलग-अलग रूटों पर खाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए यात्री ऑनकॉल फ्री ऑर्डर कर सकेंगे। जिसके बाद वह जिस स्थान पर चाहेंगे भोजन मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि मील ऑन व्हील कांसेप्ट के तहत अब यात्रियों को उनके मनचाहे स्थान पर ब्रांडेड और हाइजिनिक भोजन मिलेगा। यह सुविधा लांग रूट वाली बसों में दी जाएगी।इसमें एसी और नॉन ए...
पौड़ी गढ़वाल के छोटे से गांव की बेटी कर्नल गीता ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला कमांडर…

पौड़ी गढ़वाल के छोटे से गांव की बेटी कर्नल गीता ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला कमांडर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड के बेटो की तरह यहां की बेटियां भी अब देश की सेवा के लिए  आगे आ रही है। और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही है। इस कड़ी में अब पौड़ी गढ़वाल के छोटे से गांव की बेटी कर्नल गीता राणा नेगी ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड के लिए गर्व की बात यह है कि भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी बतौर कमांडर इस तरह की कमान सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा खोलकंडी के तोकग्राम डंगू  निवासी कर्नल गीता राणा नेगी सेना में देश सेवा कर रही है। वह पूर्वी लद्दाख में एलएसी से सटे क्षेत्र में तैनात स्वतंत्र फील्ड बटालियन (कोर आफ इंजीनियर की बटालियन) की कमान संभाल रही है। ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बनी हैं। वह वर्तमान में कोर आफ इलेक्ट्रानिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में तैनात ...
इंफ्लूएंजा- ए के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में अलर्ट, लोगों से की सावधानी बरतने की अपील…

इंफ्लूएंजा- ए के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में अलर्ट, लोगों से की सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखण्ड
देशभर में बढ़ रहे इंफ्लूएंजा – ए के सब वेरिएंट एच 3 एन के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने अलर्ट जारी कर दिया है । देहरादून सीएमओ डा संजय जैन ने लोगों से मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि दून में सांस की समस्या से ग्रसित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है । अभी किसी भी मरीज में इस वायरस की पुष्टि नहीं हुई है । लेकिन इस वायरस के लक्षण कई लोगों में देखने को मिल रहे है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा . विनीता शाह ने कहा है कि अस्पतालों में इंफ्लूएंजा – ए के सब वेरिएंट एच 3 एन के मरीजों की सघन निगरानी की जाए । हर मरीज की आईएचआईपी पोर्टल में एंट्री की जाए अस्पतालों में दवाईयों , मास्कों की कमी न हो । जागरूकता अभियान आईईसी के माध्यम से चलाए जाएं । तीन दिन में डेथ ऑडिट रिपोर्ट अन...
ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ, इन्होंने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ…

ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ, इन्होंने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ…

उत्तराखण्ड
Jhanda Mela 2023: देहरादून में ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेला का शुभारंभ हो गया है। झण्डे जी आरोहण किया जा रहा है। इस वर्ष मेले में बहुत कुछ खास होने वाला है। तो वहीं बताया जा रहा है कि श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का पवित्र सौभाग्य जालंधर के संसार सिंह को प्राप्त हुआ है, लेकिन उनके विदेश में होने के कारण उनके पुत्र बलविंदर जीत सिंह इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। आप झंड़ा आरोहण का घर बैठे सीधा प्रसारण देख सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहली बार क्यूआर कोड स्कैन कर श्री झंडेजी मेले का लाइव प्रसारण मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंच गए हैं। श्रीझंडे जी में इस बार दिल्ली के जालंधर के संसार सिंह के पुत्र बलविंदर जीत सिंह दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे। बलविंदर सिंह के पिता संसार सिंह व...
देशसेवा करते हुए देवभूमि का सपूत शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब…

देशसेवा करते हुए देवभूमि का सपूत शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब…

उत्तराखण्ड
देशसेवा करते हुए शहीद हुए देवभूमि के  सपूत का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय शहीद कुलदीप सिंह भंडारी को रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान जहां शहीद की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा तो वही जब 15 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय कुलदीप सिंह भंडारी 35 असम रायफल में हवलदार पद पर तैनात थे। वह पिछले कुछ समय से शिलांग में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार को सेना जवान कहीं किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। घटना कैसे हुई और कहां से हमला हुआ, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम...
13 मार्च से गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र शुरू, कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

13 मार्च से गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र शुरू, कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 मार्च से गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आगामी 13 मार्च को होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सुबह सुबह 11:30 बजे विधानसभा भवन में ये बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है , बताया जा रहा है निधि के कार्यों पर जीएससटी काटे जाने के चलते विधायक इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं । इसके साथ ही बीआरसी – सीआरसी ऑउटसोर्स से भर्ती सहित कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हो सकता है । गौरतलब है कि भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्...
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में इन्हें मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा…

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में इन्हें मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब वीरता पुरस्कार ( चक श्रृंखला ) प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके आदेश जारी हुए है। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के आय – व्ययक में नई मांग के माध्यम से बजट व्यवस्था कराये जाने हेतु समयान्तर्गत प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने की बात की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि वीरता पुरस्कार ( चक श्रृंखला ) प्राप्त भारतीय सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय शासनादेश निर्गत होने की तिथि से सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई हैं । लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा के सापेक्ष होने वाले व्यय का भुगतान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा परिवहन निगम ...

सीएम धामी ने की जेपी नड्डा और अजीत डोभाल से मुलाकात, हुई ये चर्चा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के सीएम धामी बजट सत्र से पहले दिल्ली दौरे पर है। उनका ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से  मुलाकात की है। इस दौरान चारधाम यात्रा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच  शिष्टाचार भेंट हुई है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा को  22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम आने का न्यौता दिया है। वहीं  उन्होंने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी भेंट की है। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इससे पहले मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के स...

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, अटैचमेंट निरस्त के आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सारे अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं। इसका आदेश भी जारी कर दिया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। मूल तैनाती छोड़ अटैचमेंट का फायदा उठाने वाले कर्मियों के चेहरे उतर गए है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक / शिक्षकों व कार्मिकों, जिन्हें विभिन्न स्तरों (यथा महानिदेशालय, प्रारम्भिक / माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय, बोर्ड कार्यालय, मण्डलीय / जनपदीय / विकास खण्ड स्तरीय कार्यालयों) से मूल कार्यालय से अन्यत्र कार्ययोजित / सम्बद्ध किये गये हैं, का सम्बद्धीकरण / कार्ययोजित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है।गौरतलब है कि  राज्य में तबादला नीति लागू होने के बाद कई बार अटैचमें...

युवाओं के लिए बड़ी खबर, बीएसएफ में इन जवानों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण…

उत्तराखण्ड
भारतीय सेना में भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अग्निवीर के तौर पर कार्यकाल पूरा करने वाले जवानों को बीएसएफ में भर्ती किया जायेगा। इसके लिए पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जायेगा।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘अग्निपथ’ योजना को बढ़ावा देने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में रिक्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के साथ ही 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। सीमा सुरक्षा बल, जनरल ड्यूटी कैडर (अराजपत्रित) भर्ती नियम, 2015 में संशोधन के बाद यह घोषणा एक अधिसूचना के जरिये की गई और यह नौ मार्च से प्रभावी होगी।बताया जा रहा है कि अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘दस प्रतिशत रिक्तियां पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।’’ मंत्रालय ने कहा कि हालांकि पूर्व अग्निव...