Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा पर मंत्री रेखा आर्य का बड़ा बयान, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: विगत दिनों हरिद्वार जिले के नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा की खबरे सामने आई थी जिसके बाद अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बड़ी कारवाही की है। बकौल मंत्री रेखा आर्या उन्हें विभिन्न माध्यमो से इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली जिसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जनपद हरिद्वार में वित्तीय वर्ष 2022-23 की नन्दा गौरा योजना में गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र लाभार्थियों के अभिभावकों एवं इसमें संलिप्त विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के साथ ही सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कठोरतम / दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।बता दे कि जनपद हरिद्वार में वित्तीय वर्ष 2022-23 की नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदित अभ्यर्थियों में जन्म का लाभ प्राप्त करने वाले कुल 1328 आवेदनों मे...
संस्कृत शिक्षा की नियमावली शीघ्र होगी जारीः डॉ. धन सिंह रावत!

संस्कृत शिक्षा की नियमावली शीघ्र होगी जारीः डॉ. धन सिंह रावत!

उत्तराखण्ड, देहरादून
संस्कृत शिक्षा की नियमावली शीघ्र होगी जारीः डॉ. धन सिंह रावत! संस्कृत विद्यालयों की मान्यता हेतु शीघ्र जारी होगा कार्यकारी आदेश कहा, स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे विभाग के रिक्त पद देहरादून, 11 मार्च 2023 लंबे समय से शासन स्तर पर लम्बित बड़ी संस्कृत शिक्षा विभाग की नियमावली को शीघ्र जारी कर दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। विभाग के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में लम्बे समय से रिक्त पदों को आवश्यकतानुसार प्रतिनियिक्त एवं सेवा स्थानांतरण के माध्यम से भरा जायेगा। संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत आगामी 8 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शिता के साथ आायेजित करने को कहा गया है। नये शैक्षिक सत्र को देखते हुये संस्कृत विद्यालयों की मान्यता हेतु शीघ्र कार्यकारी आदेश जारी करने के निर्देश विभागीय सचिव को दि...

टिहरी के बेटे ने मलेशिया में किया नाम रोशन, अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक…

उत्तराखण्ड
जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। दिनांक 3 से 5 मार्च 2023 तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुई ।12वीं कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया। उनकी इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तेहरान, श्रीलंका, भूटान आदि देशों के 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सार्थक सेमवाल द्वारा पहले चक्र में इंडोनेशिया एवं सिंगापुर के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया गया तथा फाइनल में एक कड़े मुकाबले में मलेशिया के खिलाड़ी से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया।सार्थक वर्तमान में पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में कराट...

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक और भर्ती परीक्षा को किया निरस्त, अब इस दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक और भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि एस‌आईटी की जांच में परीक्षा में धांधली की बात सामने आई थी। जिसके बाद आज उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 निरस्त कर दी है। जिसके आदेश जारी किए गए है।मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने नकल में संलिप्त अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगामी अप्रैल माह में जे‌ई ए‌ई के पदों पर न‌ए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। जिसके पश्चात अगस्त 2023 में इस भर्ती परीक्षा को पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसमें न‌ए अभ्यर्थी भी सम्मिलित हो सकेंगे।गौरतलब है कि बीते वर्ष यह परीक्षा 7 से ...

दून विश्वविद्यालय में गैरशिक्षण पदों पर भर्ती जारी, इतनी मिलेगी सैलरी, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। दून विश्वविद्यालय में गैर – शिक्षण ( Non – teaching ) पदों के लिए भर्ती निकली है। बताया जा रहा है कि दून विश्वविद्यालय में विभिन्न गैर – शिक्षण ( Non – teaching ) पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सुसंगत योग्यता / कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी 31 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।मिली जानकारी के अनुसार का विवरण प्रदर्शित ( Information Bulletin ) में देखा जा सकता है । ऑनलाईन आवेदन शैक्षिक योग्यता , अनुभव एवं अन्य पात्रता मानदंड आदि से सम्बन्धित विवरण https://www.doonuniversity.ac.in/ पर उपलब्ध सूचना – विज्ञप्ति में दिया गया है। यदि अभ्यर्थी ने विज्ञापित पदों में से किसी पद पर पूर्व में आवेदन किया हो और उस पद पर परीक्षा / साक्षात्कार नहीं हो पाया तो ऐसे अभ्यर्थियों को पुनः इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।बताया जा रहा है कि...

उत्तराखंड के पांचवे धाम का इतना निर्माण कार्य हुआ पूरा, होगा ये सब खास, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे मंत्री जोशी ने निर्माण कार्यों का मुआयना कर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री ने तेज गति से चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से संतुष्ट नजर आए।मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य 40 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही, निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न...

झण्डा जी मेला 2023 के प्रशासन मुस्तैद, कल घर से ये रूट देखकर ही निकले बाहर…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रेम, सद्भाव और आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला का कल शुभारंभ होने वाला है। झण्डा जी मेला 2023  के लिए तैयारियां जोरो शोर पर है। संगत पहुंचना शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर दुनियाभर से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। ऐसे में शासन प्रशासन मुस्तैद है। झंडा जी आरोहण के कारण यातायात पुलिस ने कल के लिए रुट/डायवर्ट प्लान जारी किया है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे है तो ये रूट प्लान देख कर ही निकले वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ये है रूट प्लान1. बिन्दाल से तिलक रोड़ की ओर तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया वाहन पूर्णतः वर्जित रहेगे ।2. सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नही आयेगा ।3. पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नही भेजा जायेगा ।4. कांवली रोड़ गुरुराम स्कूल रोड़ से भी किसी भी प्रकार का वाहन ...
लालू यादव के लिए डबल मुसीबत! ED की रेड में बेटियों के घर से मिलीं ये कीमती चीजें !

लालू यादव के लिए डबल मुसीबत! ED की रेड में बेटियों के घर से मिलीं ये कीमती चीजें !

राष्ट्रीय
लालू यादव के लिए डबल मुसीबत! ED की रेड में बेटियों के घर से मिलीं ये कीमती चीजें ! लालू प्रसाद यादव की परेशानी बढ़ गई है. ईडी की रेड में उनकी बेटियों और करीबियों के घर से कई चीजें बरामद हुई हैं. इधर सीबीआई ने पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को समन भेज दिया है. जमीन के बदले नौकरी घोटाले में शुक्रवार को ई़डी (ED) ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बिहार, रांची समेत 24 जगहों पर छापेमारी की. ये छापेमारी लालू प्रसाद यादव की बेटियों और लालू के करीबियों पर की गई. नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. 14 घंटे से भी ज्यादा देर तक ईडी की ये छापेमारी चली. इस दौरान ईडी की टीम ने सोना, जेवर, कैश और विदेशी मुद्रा भी बरामद की. इस बीच, सीबीआई ने भी लालू यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बेटे को लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में समन भेज दिया है. सीबीआई ने तेजस्वी याद...

देहरादून एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, इनके किए ट्रासंफर, लिस्ट देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में देहरादून एसएसपी ने बड़ी कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। धारा चौकी प्रभारी विवेक राठी को थाना चकराता और एसएसआई कोतवाली नगर को प्रमोद शाह को थाना मसूरी ट्रांसफर कर दिया गया है।  जिसके आदेश जारी किए गए है।बताया जा रहा है कि ये कार्यवाई 9 फरवरी को देहरादून में युवाओं के प्रदर्शन मामले में आई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी के निर्देश के बाद की गई है। अपर मुख्य सचिव ने एसएसआई कोतवाली, चौकी प्रभारी और धारा चौकी को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद एसएसपी ने आज शाम को ही उप निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया।बता दें कि 8 फरवरी की रात्रि को गांधी पार्क देहरादून में बेरोजगार संघ के सदस्य और छात्रों को धरने से हटाए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही एवं 9 फरवरी क...

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार खुद पहुंचे मौके पर…

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने...