चारधाम यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, अनिवार्य पंजीकरण में मिली छूट…
चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार का कष्ट ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि शासन ने चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों को अनिवार्य पंजीकरण से छूट दे दी है। अब स्थानीय लोगों को दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे। जिसके बाद सीएम धामी ने बैठक में ये निर्णय लिए।बैठक में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन से वंचित नहीं रखा जाएगा। चाहे उहोंने पंजीकरण कराया हो या नहीं।
उन्होंने कहा कि जिन ...








