Saturday, March 7News That Matters

Month: March 2023

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को अतीक अहमद का बचाव कोर्ट में करना चाहिए पुलिस को धमकी नहीं देनी चाहिए

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को अतीक अहमद का बचाव कोर्ट में करना चाहिए पुलिस को धमकी नहीं देनी चाहिए

उत्तरप्रदेश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक अहमद और अशरफ के मामले में कानून अपना काम कर रहा है और करेगा। उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की बयानबाजी का कोई औचित्य नहीं है! उन्हें अतीक अशरफ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें। बार-बार पुलिस को धमकी न दें! शिवपुरी रोड पर बाल-बाल पलटने से बची अतीक की गाड़ी  माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। जहां उसे उमेशपाल अपहरण कांड में सजा सुनाई जाएगी। अदालत के आदेश पर पुलिस की एक टीम साबरमती जेल पहुंची जहां से उसे प्रयागराज लाया जा रहा है। गुजरात से प्रयागराज जाते समय शिवपुरी रोड पर थाना लकशर के पासअतीक की वैन से अचानक  एक गाय टकरा गई।  चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया लेकिन, गाड़ी की चपेट में आने से गाय की ...
15 मई से शुरू होगा कीरतपुर-नेरचौक-मनाली एक्सप्रेस-वे, सिर्फ 6 घंटे में चंडीगढ़ से मनाली, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन!

15 मई से शुरू होगा कीरतपुर-नेरचौक-मनाली एक्सप्रेस-वे, सिर्फ 6 घंटे में चंडीगढ़ से मनाली, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन!

himachal pradesh
मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू औऱ मनाली आने-जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन खुलने जा रहा है. टूरिज्म की दृष्टि से काफी अहम परियोजना कीरतपुर-नेरचौ-मनाली फोरलेन 15 मई 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगी. हिमाचल सरकार ने इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को खत लिखा है. माना जा रहा है कि इस फोरलेन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. हालांकि, पीएमओ की तरफ से इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन हिमाचल सरकार ने परिवहन मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर निर्माणा कार्य की जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार, कीरतपुर से नैरचौक तक की दूरी 114 किमी है. ऐसे में जब यह फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा तो फिर यह दूरी केवल 77 किमी रह जाएगा. इस परियोजना का 94 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बचा हुआ काम जोरों पर चल रहा है. फोरलने के बनने के बाद चंडीगढ़ से मनाली प...
उत्तराखंड में अब बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया, जानें कितना होगा मंहगा…

उत्तराखंड में अब बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया, जानें कितना होगा मंहगा…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आम जन पर एक बार फिर मंहगाई की मार पड़ने वाली है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब सफर करना महंगा होने जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज बसों में सफर करना महंगा होने वाला है। जिससे अब हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में कई शहरों के बीच सफर करने के लिए बस यात्रियों को अब अधिक रुपये चुकाने होंगे। नई दरें 01 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर दी है। टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होनी हैं। इसका सीधा असर पर रोडवेज बस किराये पर भी पड़ेगा। दिल्ली के किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर तीन टोल प्लाजा हैं। इसके अलावा कुमाऊं रूट पर भी टोल प्लाजा हैं। जिसके किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास करीब ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सरकार को घेरा, लिखी ये पोस्ट…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सरकार को घेरा, लिखी ये पोस्ट…

उत्तराखण्ड
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेता आंदोलन की राह पर हैं। देशभर में कांग्रेस पार्टी जगह-जगह सत्याग्रह कर विरोध जता रही है। वहीं उत्तराखंड में भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विरोध-प्रदर्शन जारी है।  जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक जोंक हुई है तो वहीं उन्हें हिरासत में भी लिया गया। इस सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की भी प्रतिक्रिया आई है। हरदा ने अपने अंगाज में फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि कैसा घोर कलयुग है भाजपा के राज में ? गांधी जी की प्रतिमा के पास सत्याग्रह करने भी रोक, धारा 144, हरिद्वार के अंदर BHEL स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति के सामने जब कांग्रेसजन सत्याग्रह करने के लिए पहुंचे और मूर्ति की सफाई आदि करने ...
22 अप्रैल को इस वक्त खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, तिथि का ऐलान…

22 अप्रैल को इस वक्त खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, तिथि का ऐलान…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra: श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त,कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे। आज सोमवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ ( खरसाली)में मंदिर समिति यमनोत्री द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा की। मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना जी की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। शनिवार 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुन...
उत्तराखंड में विजिलेंस जांच में 300 करोड़ के बड़े घोटाले का खुलासा…

उत्तराखंड में विजिलेंस जांच में 300 करोड़ के बड़े घोटाले का खुलासा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में विजिलेंस जांच में 300 करोड़ के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये घोटाला उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुआ है। विजिलेंस जांच में पता चला है कि सामान खरीद, निर्माण कार्यों और भर्ती करने में करीब 250 से 300 करोड़ रुपये की धांधली की गई है। जल्द ही इस मामले में कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2020 तक गलत तरीके से हुई नियुक्तियों, सामान खरीद में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता की विजिलेंस जांच करवाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे। जिसपर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में योग अनुदेशकों के पदों पर जारी र...
भारत में कोरोना से 6 की मौत, दूसरे दिन आए 1800 से ज्यादा कोरोना के नए केस!

भारत में कोरोना से 6 की मौत, दूसरे दिन आए 1800 से ज्यादा कोरोना के नए केस!

उत्तराखण्ड, देश-विदेश
भारत में पिछले 24 घंटों में देश कोरोना संक्रमण के 1805 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 6 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। लगातार दूसरे दिन आज भी देश में कोरोना के 1800 से ज्यादा नए केस आए हैं। हालांकि कल के मुकाबले आज कोरोना के नए केस में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1805 नए केस समाने आए हैं।   24 घंटे में कोरोना के 1805 नए केस आए पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना के मामलो...
राहुल गांधी का नया सोशल मीडिया पोस्ट : ‘सत्य, साहस और बलिदान… ये हमारी विरासत है और यही हमारी ताकत भी’ !

राहुल गांधी का नया सोशल मीडिया पोस्ट : ‘सत्य, साहस और बलिदान… ये हमारी विरासत है और यही हमारी ताकत भी’ !

राष्ट्रीय
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के कैप्शन में कांग्रेस नेता ने लिखा कि सत्य साहस और बलिदान- ये हमारी विरासत है, और यही हमारी ताकत भी। वीडियो में राहुल की बहन प्रियंका गांधी को उस दिन को याद करते हुए सुना जा सकता है जब राहुल गांधी ने राजीव गांधी के पार्थिव शरीर को ले जा रहे सेना के ट्रक के पीछे चलने की जिद की थी। वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दृश्य भी दिख रहे हैं। वीडियो में और क्या दिख रहा है? वीडियो राजीव गांधी के अंतिम संस्कार के दृश्यों, उनके शव यात्रा में शामिल भीड़ को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में प्रियंका गांधी की आवाज आती है। थोड़े दृश्यों के बाद प्रियंका गांधी वीडियो में दिखती हैं। वे कहती हैं कि आज, मुझे याद है कि कैसे राहुल ने 32 साल पहले मेरे पिता के शव को ले जाने वाले सेना के ट्रक के पीछे चलन...
काफिले के पीछे साये की तरह चल रही बहन, ‘अतीक के एनकाउंटर का डर’ !

काफिले के पीछे साये की तरह चल रही बहन, ‘अतीक के एनकाउंटर का डर’ !

उत्तराखण्ड
बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की 28 मार्च को प्रयागराज कोर्ट में पेशी है. उधर, अतीक अहमद के परिवार को उसके एनकाउंटर का डर सता रहा है. यही वजह है कि अतीक अहमद की बहन साये की तरह गुजरात से यूपी पुलिस के काफिले के पीछे चल रही हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भाई अतीक अहमद का एनकाउंटर हो सकता है.   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...
राहुल गांधी प्रकरण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कई कांग्रेसी गिरफ्तार…

राहुल गांधी प्रकरण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कई कांग्रेसी गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर  कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेशभर में सत्याग्रह कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में धर्मनगरी हरिद्वार में जिला कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन का कार्यक्रम रखा गया था। बताया जा रहा है इसके लिए आज रविवार को जैसे ही कांग्रेसियों ने गांधी पार्क का रूख किया वहां तैनात भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों को प्रदर्शन के लिए अनुमति नही दी गई थी और बोर्ड की परीक्षाओं के चलते धारा 144 लगी हो...