एसबीआई को 95 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में ईडी ने की कार्रवाई !
ईडी ने कहा कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के साथ करीब 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। नाथ के खिलाफ धन शोधन का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर कम से कम चार प्राथमिकियों और आरोपपत्रों से उपजा है। इसके अलावा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की ओर से भी आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में धनशोधन रोधी कानून के तहत कोलकाता के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कौशिक कुमार नाथ को 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और कोलकाता में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने उन्हें 10 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
इसमें कहा गया है कि नाथ ने 'जाली और मनगढ़ंत' दस्तावेज जमा कर भारतीय स्टेट ...





