बैठक के दौरान सीएम धामी ने जोशीमठ के पुनर्विकास के लिए मांगी मदद
देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंटकर उनके समक्ष प्रदेश के विकास के लिए तैयार किया गया नया रोडमैप रखा। जोशीमठ क्षेत्र में भूस्खलन एवं भूधंसाव की रोकथाम और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 2942.99 करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की। हरिद्वार से वाराणसी के लिए वंदे भारत रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध भी उन्होंने किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा, आदि कैलास और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम आने का निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में जोशीमठ का मुद्दा प्रमुखता से रखा। क्षेत्र में भूधंसाव से प्रभावितों के लिए राहत और विस्थापन कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास पैकेज में प्रभावितों को अस्थायी राहत व आवास व्यवस्था के लिए 150 प्री फैब्रिकेटेड घरों का निर्मा...




