Friday, March 6News That Matters

Day: April 9, 2023

वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराने के षडयंत्र का खुलासा, कोचिंग संचालक सहित दो गिरफ्तार…

वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराने के षडयंत्र का खुलासा, कोचिंग संचालक सहित दो गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड STF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराने का षडयंत्र रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है। बताया जा रहा है कि दोनो नकल माफियाओं के खिलाफ मंगलौर थानें में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के संर्पक में आए अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा रही है। 15 अभ्यर्थियों से नकल करवाने की एवज में  लिए पैसे मीडिया  रिपोर्टस के अनुसार रविवार को होने वाली वन आरक्षी परीक्षा में नकल करवाने की साजिश का एसटीएफ ने भंड़ाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने मामले में एक कोचिंग सेंटर संचालक और उसके दोस्त सहायक प्रोफेसर को हरिद्वार जिले के गुरूकुल नारसन से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने तकरीबन 15 अभ्यर्थियों से नकल करवाने की एवज में रकम ले ली थी। एसटीएफ ने आरोप...
आढ़त बाजार के बाद अब मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की कवायद शुरू…

आढ़त बाजार के बाद अब मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की कवायद शुरू…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जहां एक ओर स्मार्ट सीटी का काम जारी है। 100 साल से ज्यादा पुराना आढ़त बाजार शिफ्ट करने के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है तो वहीं अब मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पलटन बाजार के पास स्थित मच्छी बाजार को भी शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए नई जगह तलाशी जा रही है। अति- आधुनिक मछली मार्केट बनाने की योजना पर काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी में लंबे समय से मछली मार्केट शिफ्ट करने की मांग की जा चुकी है। लोगों का कहना है कि कालिका माता मंदिर के आसपास जितनी भी मांस-मछली की दुकानें हैं, उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए। ऐसे में सीएम धामी सहित कई नेता इसे शिफ्ट करने की मांग की जा चुकी है। अब इसको शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कार्ययोजना पर तेजी से काम चल रहा है।  शहर में कई जगहें...
सीएम ने की जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश…

सीएम ने की जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अच्छे से अच्छा जो हो सकता वो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए सबसे अच्छा मुआवजा तय किया गया है। जो लोग मुवाअजा ले सकते हैं, उनको जल्दी से जल्दी मुवाअजा ले लेना चाहिए। ऐसे प्रभावित परिवार जिनके पास अपनी भूमि नही है उनके पुनर्वास के लिए भूमि चयन के बाद प्रीफेबरिकेटेड भवन तैयार किए गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्रीफैबरीकेटेड भवन निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा राहत कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अभी 167 परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है। प्रभावित भ...
उत्तराखंडः मौसम विभाग ने पांच जिलों में जताई बारिश की संभावना…

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने पांच जिलों में जताई बारिश की संभावना…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल सकता है। जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। तो वहीं मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश के 05 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। वहीं कहीं कहीं बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 10 से 12 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। चढ़ता पारा लोगों को सता रहा है।...