Friday, March 6News That Matters

Day: April 10, 2023

मसूरी के लिए पुलिस ने बनाया ये ट्रैफिक प्लान, जानें कहां रहेगा वन वे-कहां से मिलेगी एंट्री…

मसूरी के लिए पुलिस ने बनाया ये ट्रैफिक प्लान, जानें कहां रहेगा वन वे-कहां से मिलेगी एंट्री…

उत्तराखण्ड
अगर आप मसूरी जानें का प्लान बना रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। पर्यटन सीजन में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने मसूरी को लेकर यातायात प्लान बनाया है। अगर आपको ये रूट प्लान नहीं पता होगा तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि इस रूट प्लान के तहत, शहर के अधिकांश मार्ग वन-वे रहेंगे। यह प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभारी रहेगा। वहीं बताया जा रहा है कि वीकेंड पर बाहरी राज्यों के वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ये रहेगा रूट प्लान  देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट कैंपटी फॉल की ओर जाने वाली गाड़ियों को गज्जी बैंड से वन-वे करके काला चौक से होकर हरनाम सिंह रोड जीरो प्वाइंट होते हुए निकाला जाएगा। देहरादून की ओर से सुवाखोली, धनोल्टी की ओर जाने वाली गाड़ियां जेपी बैंड से दाहिनी ओर जाएंगी। देहरादून से चार दुकान, लाल टिब्बा, पिक्चर पैलेस की तरफ जाना या...
टिहरी डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण, अनुपस्थित मिले अधिकारी कर्मचारी…

टिहरी डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण, अनुपस्थित मिले अधिकारी कर्मचारी…

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों के 07 अधिकारियों सहित कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा आज प्रातः लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए, बाल विकास, सेवायोजन, मत्स्य, जिला विकास, स्वजल, पंचास्थानी, जिला बचत एवं युवा कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें लघु सिंचाई के 03, ग्रामीण निर्माण विभाग के 06, अर्थ एवं संख्या कार्यालय के 07, समाज कल्याण के 02, पीएमजीएसवाई के 22, डीआरडीए के 05, बाल विकास के 02, सेवायोजन का...
UKD ने निजी स्कूलों के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन, की ये मांग…

UKD ने निजी स्कूलों के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन, की ये मांग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड क्रांति दल ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर निजी स्कूलों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने इस बात पर भी कड़ा ऐतराज जताया कि देहरादून के एक निजी स्कूल हिल्टन स्कूल ने फीस का भुगतान करने को लेकर एक छात्रा को 3 घंटे तक अवैध रूप से स्कूल में बंधक बनाए रखा और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यूकेडी के केंद्रीय श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि निजी स्कूल केवल नई किताबें खरीदवाने के लिए हर साल सिलेबस  बदल रहे हैं और केवल एक बच्चे की किताबों पर ही अभिभावक को 10 से ₹12000 तक खर्च करना पड़ रहा है। यूकेडी क...
प्रदेश में अब जल्द होगी शिक्षा विभाग में हजारों पदों पर भर्ती, पढ़ें अपडेट…

प्रदेश में अब जल्द होगी शिक्षा विभाग में हजारों पदों पर भर्ती, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब जल्द बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में भर्ती होने वाली है। बताया जा रहा है कि विभाग में बहुत जल्द 4500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर मुख्य सचिव-वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बीते गुरुवार अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में उत्तराखंड सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और अब इसी कड़ी में वित्त विभाग ने सीएम छात्रवृत्ति योजना, क्लस्टर स्कूल समेत शिक्षा विभाग की चार अहम योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद 4500 पदों पर भर्ती की राह आसान हो गई है। बताया जा रहा है कि इसी बैठक में शीघ्र ही उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की करने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में ...
आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ क्वांटम संचार के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की  !

आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ क्वांटम संचार के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की !

उत्तराखण्ड
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुवनंतपुरम के वैज्ञानिक एसएन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज, कोलकाता, अनहुई यूनिवर्सिटी, चीन और यूनिवर्सिडाड डी सेविला, स्पेन के वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम के सहयोग से क्वांटम सिद्धांत और क्वांटम संचार के अत्याधुनिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं और हाल ही में एक सफल खोज की है ।   क्वांटम सिद्धांत द्वारा परमाणुओं और उप-परमाणु कणों की सूक्ष्म दुनिया को सबसे अच्छी तरह से समझाया गया है।क्वांटम सिद्धांत के सिद्धांतों में से एक यह है कि उप-परमाणु कणों के भौतिक गुण तब तक मौजूद नहीं हो सकते जब तक कि उनका अवलोकन न किया जाए।   क्वांटम सिद्धांत की इस प्रति-सहज विशेषता को क्वांटम प्रासंगिकता कहा जाता है, जो मौलिक भौतिकी के हमारे विश्वदृष्टि को मौलिक रूप से बदल देता है। क्वांटम सिद्धांत में प्रासंगिकता के वैचारिक मह...

सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर, यहां निकली भर्ती…

उत्तराखण्ड
Sarkari Naukri: सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में बंपर भर्ती निकली है। ये भर्ती पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 9000 से अधिक कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2023 है। बता दें कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। CRPF Constable Recruitment 2023 के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, PST और PET, ट्रेड टेस्ट, DV और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. CRPF Constable Notification 2023 के तहत आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा आवेदन करने लाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के ल...
सीएम धामी के दौरे से पहले कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए…

सीएम धामी के दौरे से पहले कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर रहे। उन्‍होंने शहर में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लाेकार्पण किया। वहीं सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री ऋषिकेश से सीधे नैनीताल स्थित कैलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे तथा यहां से 1:15 बजे राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) पहुंचें। इस बीच उनका 1.15 से 2.45 के बीच का समय आरक्षित रखा गया है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी करीब शाम तीन बजे मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और नैनीताल विधानसभा की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने नैनीताल में आरक्षित समय को छोड़ सीएम पंत पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटा बित...
ऋषिकेश में बजरंग सेतु का इतना निर्माण हुआ पूरा, यहां बनेगा कांच का पुल…

ऋषिकेश में बजरंग सेतु का इतना निर्माण हुआ पूरा, यहां बनेगा कांच का पुल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब आपको कांच का पुल देखने को मिलेगा। आप इस करोड़ों की लागत से बनने जा रहे पुल पर चलने के रोमांच को महसूस कर सकेंगे। जी हां उत्तराखंड सरकार का लोक निर्माण विभाग यहां ऋषिकेश में बजरंग सेतु का निर्माण करा रहा है, जो लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प बनेगा। ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के विकल्प बजरंग सेतु का 62 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके पश्चात 132.30 मीटर लंबे इस पुल के कांच के फुटपाथ का काम शुरू होगा। जुलाई 2023 तक बजरंग सेतु बनकर तैयार हो जायेगा। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन महाराज ने ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के निकट बन रहे बजरंग सेतु के औचक निरक्षण के दौरान कहा कि 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाले बजरंग सेतु जिसके निर्माण की शुरूआत 5 जनवरी 2022 को हुई थी का 62 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके पश्चात 132.30 मीटर लंबे इस पुल के कांच के फुटपाथ का काम शुरू होगा और जुलाई 2023 तक R...
भाजपा ने कांग्रेस द्वारा मजारों की तुलना पौराणिक मंदिर से करने को सनातनी संस्कृति का अपमान बताया है !

भाजपा ने कांग्रेस द्वारा मजारों की तुलना पौराणिक मंदिर से करने को सनातनी संस्कृति का अपमान बताया है !

उत्तराखण्ड
भाजपा ने अवैध धार्मिक अतिक्रमणों के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा मजारों की तुलना पौराणिक मंदिरों से करने को सनातनी संस्कृति का अपमान बताया है ।   प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देवभूमि मंदिरों की ही भूमि है लिहाज़ा मृतक शरीरों के नाम पर बने अवैध मजारों को बचाने के लिए मंदिरों से की जा रही तुलना को प्रदेशवासी बर्दाश्त नही करने वाले हैं । श्री जोशी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि की सनातनी संस्कृति एवं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए अवैध धार्मिक अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में कांग्रेस और विपक्ष की बयानबाजियां बेहद आपत्तिजनक हैं । उन्होंने आलोचना करते हुए कहा, एक वर्ग विशेष की तुष्टिकरण ले लिए वे मजारों की तुलना मंदिरों से कर रहे हैं । जिसके तह...
बदरी-केदार में भक्‍तों के लिए बनेंगी टेंट कॉलोनी, केदारनाथ में होगी 10 हजार बेड की व्यवस्था !

बदरी-केदार में भक्‍तों के लिए बनेंगी टेंट कॉलोनी, केदारनाथ में होगी 10 हजार बेड की व्यवस्था !

उत्तराखण्ड
प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रहने की सुविधा को देखते हुए टेंट कॉलोनी के निर्माण की योजना बना रही है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में टेंट कॉलोनी बनाकर पांच हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है।   साथ ही सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के बीच निजी व सरकारी भूमि पर पांच हजार क्षमता की टेंंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार बदरीनाथ में शुरुआती चरण में कार्मिकों के रहने के लिए टेंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर यहां यात्रियों के लिए भी टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी। प्रदेश में चारधाम यात्रा में गत वर्ष रिकार्ड संख्या में यात्री आए थे। इस दौरान यात्रियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस वर्ष सरकार ने चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है। यात्रियों क...