Friday, March 6News That Matters

Day: April 10, 2023

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, पढ़ें अपडेट…

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
सीबीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद अब सबकों रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 10th, 12th Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते है। सीबीएसई अब 10वीं व 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम शुरू करेगा। जिसके बाद फिर रिजल्ट की तैयारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी होगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse....
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में है केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, इस योजना की दी जानकारी…

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में है केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, इस योजना की दी जानकारी…

उत्तराखण्ड
केन्द्रीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास जी. किशन रेड्डी ने उत्तरकाशी जिले केे सीमांत गावों का भ्रमण कर भारत सरकार की ‘वाईब्रेंट विलेज‘ योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों के तेजी से विकास एवं स्थानीय निवासियों की बेहतरी के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के सभी विभागोें को समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।  रेड्डी ने कहा कि सीमांत के लोग देश की सीमाओं के स्वाभाविक प्रहरी हैं, लिहाजा उन्हें सशक्त बनाकर देश को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सकता है। रेड्डी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह हर्षिल पहुंचकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। सीमा की सुरक्षा में बल के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज हिमवीरों पर देशवासियों को गर्व हैे। उन्होेनें इस मौके पर उपस्थित बल की महिला कर्मियों के जज्बे की भी सराहना करते हुए कह...
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पहले देखनी होगी फिल्म, फिर कटेगा चालान…

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पहले देखनी होगी फिल्म, फिर कटेगा चालान…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: उत्तराखंड में देहरादून पुलिस ने बड़ी पहल की है। अगर अब कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका सिर्फ चालान नहीं काटा जाएगा। बल्कि यातायात के नियम तोड़ने पर पहले दो घंटे की फिल्म दिखाई जाएगी इसके बाद ही चालान की कार्रवाई की जाएगी। जी हां बताया जा रहा है कि ये फिल्म यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए बनाई गई है। ताकि लोग दुबारा नियमों का उल्लंघन न करें। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यातायात पुलिस देहरादून ने आम जनता और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए एक पहल की है। आराघर चौक स्थित दून फिल्म स्कूल के फिल्म राइटर और डायरेक्टर विमल पांडेय के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फिल्म तैयार करवायी गयी। तैयार की गयी फिल्म रोड सेफ्टी पर आधारित है। जिसके म्यूजिक डायरेक्टर व्यापक जोशी और मशहुर गायक कुमार सानू और उदित नारायण ...
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हाथी को देख मची अफरा-तफरी, यात्रियों के फूले हाथ-पांव !

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हाथी को देख मची अफरा-तफरी, यात्रियों के फूले हाथ-पांव !

उत्तराखण्ड
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अचानक धमके हाथी को देख अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए, लेकिन गनीमत रही कि हाथी बिना कोई नुकसान किए सड़क पार कर दूसरे जंगल में चला गया।   लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक हाथी आ धमकने से अफरातफरी का माहौल बन गया। लच्छीवाला वन रेंज के जंगल में से निकलकर हाथी सड़क क्रॉस कर दूसरे जंगल में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अचानक एक और जंगल से हाथी तेजी से निकल कर आया था हालांकि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।   हाथी बिना कोई नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर से चला गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। लच्छी वाला रेंजर घनानंद उनियाल ने बयाया इन दिनों हाथियो की मूवमेंट हो रही है। हाथी दिखाई देने पर सूचना दें। ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान होने से बचाया जा सका।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
11 अप्रैल को प्रत्येक स्कूल में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सवः डॉ. धन सिंह रावत

11 अप्रैल को प्रत्येक स्कूल में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सवः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड
प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में आगामी 11 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। वह आवासीय विद्यालय बनियावाला में नये बच्चों को स्कूल में प्रवेशित करायेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किये जायेगे, इसके लिये प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों के खातों में दस-दस हजार रूपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जायेगी।   सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिये नये शैक्षिक सत्र के शुभारम्भ अवसर पर प्रत्येक वर्ष स्कूलों में प्रवेश हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 11 अप्रैल को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाय...
किताबें, यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया तो खत्म होगी स्कूल की मान्यता – शिक्षा मंत्री आतिशी !

किताबें, यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया तो खत्म होगी स्कूल की मान्यता – शिक्षा मंत्री आतिशी !

दिल्ली
दिल्ली - दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बच्चों के माता-पिता को किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करने पर कार्रवाई की बात कही है।   दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि अगर किसी स्कूल ने बच्चों के माता-पिता को किसी खास जगह से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभिभावकों को उनसे किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ मान्यता रद्द करने समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक संवाददाता सम्मेलन में आतिशी ने कहा कि कई निजी स्कूल अभिभावकों पर उनसे यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिक्षा निदेशालय को इस मामले में शिकायतें मिल रही हैं। हम एक या दो दिन में इस मामले पर दिशानिर्देश जारी करेंगे। आतिशी ने आगे कहा कि ऐसी शिकायतें प्राप्त करने के लिए एक ह...
30 जून तक रहेगा लागू, मसूरी-देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान  !

30 जून तक रहेगा लागू, मसूरी-देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान !

उत्तराखण्ड
पर्यटन सीजन को देखते हुए एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार किया गया है। वीकेंड पर खासतौर से पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में इस बार पुलिस पहले से ही हर मोर्चे पर खुद को तैयार रखना चाहती है।   पर्यटन सीजन में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यातायात प्लान बनाया है। इसके तहत, शहर के अधिकांश मार्ग वन-वे रहेंगे। यह प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभारी रहेगा। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट कैंपटी फॉल की ओर जाने वाली गाड़ियों को गज्जी बैंड से वन-वे करके काला चौक से होकर हरनाम सिंह रोड जीरो प्वाइंट होते हुए निकाला जाएगा। देहरादून की ओर से सुवाखोली, धनोल्टी की ओर जाने वाली गाड़ियां ...
ऋषिकेश : वीकेंड पर वन-वे होगा यातायात, चीला बैराज से नहीं आएंगे बाहरी वाहन !

ऋषिकेश : वीकेंड पर वन-वे होगा यातायात, चीला बैराज से नहीं आएंगे बाहरी वाहन !

उत्तराखण्ड
- शुक्रवार दोपहर से लागू होगा यातायात प्लान, सोमवार सुबह तक चलेगा - नोडल अधिकारी, यातायात निरीक्षक और 100 पीआरडी जवान होंगे तैनात ऋषिकेश। चारधाम यात्रा का अभ्यास फेल होने के बाद पुलिस अब वैकल्पिक यातायात प्लान लागू करने जा रही है। इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि शुक्रवार दोपहर से सोमवार सुबह छह बजे तक नेपाली फार्म से यातायात को वन-वे कर दिया जाएगा। अमर उजाला माई सिटी में नौ अप्रैल के संस्करण में चारधाम यात्रा का अभ्यास फेल, सड़कों पर जाम, पर्यटक हलकान शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को डीजीपी ने एम्स में वाई-20 ऋषिकेश 10 के मेगा रन के शुभारंभ के बाद देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ या...
सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, सड़कों के सुधार के लिए मांगा ढाई हजार करोड़ का पैकेज !

सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, सड़कों के सुधार के लिए मांगा ढाई हजार करोड़ का पैकेज !

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सड़कों और पुलों की घोषणाओं के कई प्रस्ताव लंबित हैं। इन्हें पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से बजट की गुहार लगाई है।   उत्तराखंड सरकार ने सड़कों के सुधारीकरण और सुरक्षात्मक उपायों के लिए केंद्र सरकार से ढाई हजार करोड़ रुपये का पैकेज मांगा है। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 3092 किमी से अधिक लंबाई की सड़कों के प्रस्ताव हैं। इस संबंध में शासन की ओर से महानिदेशक (सड़क विकास) एवं अवर सचिव, सड़क परिहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखा गया है।   मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सड़कों और पुलों की घोषणाओं के कई प्रस्ताव लंबित हैं। इन्हें पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से बजट की गुहार लगाई है। बीते दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...
अब कसेगा शिकंजा… UKSSSC  पेपर लीक के 200 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे प्रतिबंधित  !

अब कसेगा शिकंजा… UKSSSC पेपर लीक के 200 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे प्रतिबंधित !

उत्तराखण्ड
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एक-एक कर सचिवालय रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी पेपर लीक के प्रकरण सामने आए थे।   उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के बाद अब पेपर लीक करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भी प्रतिबंधित करने जा रहा है। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों की सूची आयोग को सौंप दी है। जल्द ही आयोग इन्हें नोटिस जारी करने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एक-एक कर सचिवालय रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी पेपर लीक के प्रकरण सामने आए थे। आयोग ने इन भर्तियों को रद्द कर दिया था, जिनका आयोजन अब अप्रैल, मई और जून में कराने की योजना है। एसटीएफ ने मामले की जांच की थी, जिसमें न केवल अ...