Friday, March 6News That Matters

Day: April 11, 2023

सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर. राजेश कुमार पहुंचे दून अस्पताल, कोविड प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा…

सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर. राजेश कुमार पहुंचे दून अस्पताल, कोविड प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: कोविड से डरने की नहीं, कोविड को हराने की आवश्यकता है-यह बात सचिव स्वास्थ्य डाॅ0 आर0 राजेश कुमार द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्देशित मॉक ड्रिल के द्वितीय दिवस पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। सचिव स्वास्थ्य ने चिकित्सालय में पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू, वेंटीलेटर, बेड इत्यादि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोरोना के सक्रिय रोगी हैं जिनमें अधिकतर सामान्य लक्षण के साथ है व होम आइसोलेटेड है। कुछ ही रोगियों को चिकित्सालय में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ रही है। सचिव स्वास्थ्य द्वारा आम जनमानस से कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करने की अपील की गई। सचिव स्वास्थ्य ने सभी चिकित्सकों को रोगियों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वर्...
इन राशनकार्ड धारकों को मिलेगी चीनी और नमक, कैबिनेट में प्रस्ताव होगा पास…

इन राशनकार्ड धारकों को मिलेगी चीनी और नमक, कैबिनेट में प्रस्ताव होगा पास…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: आज प्रदेश की खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा, देहरादून स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को प्रतिमाह प्रति कार्ड 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक दिए जाने, राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिए जाने व मुफ्त तीन रिफिल सिलेंडर विषय पर चर्चा हुई। खाद्य मंत्री ने कहा कि पूर्व के बजट में हम लोगों ने कुछ चीजों का प्रावधान किया था जिसमें नमक व चीनी शामिल थी तो आखिरकार उसको लेकर विभाग ने क्या तैयारी करी है और प्रस्ताव कहां तक पहुंचा है इस बारे में समीक्षा बैठक की गई है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग को नमक और चीनी का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं जिसे की जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।...
टेक्नोलॉजी का उपयोग कर टाइल खरीदने के अनुभव को आसान बनाता ओरिएंटबेल टाइल्स  !

टेक्नोलॉजी का उपयोग कर टाइल खरीदने के अनुभव को आसान बनाता ओरिएंटबेल टाइल्स !

देहरादून
देहरादून, 11 अप्रैल। भारत की लीडिंग टाइल मैन्युफैक्चरर में से एक ओरिएंटबेल टाइल्स 45 से अधिक वर्षों से टाइल इंडस्ट्री में इनोवेशन के मामले में भी सबसे आगे है। टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने हाल ही में देश भर के अपने तमाम ग्राहकों के लिए टाइल्स खरीदारी को आसान बनाने के लिए कई नई पहलों को शुरू किया हैं। ओरिएंटबेल टाइल्स ने अपने टाइल-शॉपिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए डिजिटल टूल्स की अत्याधुनिक रेंज पेश की है। जिसमे कंपनी की वेबसाइट एडवांस्ड ई-कॉमर्स-जैसे सर्च फिल्टर की सुविधा प्रदान कर, आपको 3000 से अधिक एसकेयू के माध्यम से टाइल्स को छाटने में मदद करती है। इसके अलावा आप सिलेक्टेड टाइल की पिक्चर को अपलोड कर अपने कमरे में भी आज़मा सकते हैं!   ओरिएंटबेल टाइल्स के सीएमओ आलोक अग्रवाल का कहना है कि हम सभी अपने जीवन में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में www.orientbell.com टाइल्स की ल...
उत्तराखंड मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखंड मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आखिरकार रिजल्ट जारी कर दिया है।  बताया जा रहा है कि कुल रिक्त ( उर्ध्वाधर / क्षैतिज आरक्षण अनुसार विज्ञापित ) पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार  सोमवार को आयोग की तरफ से मत्स्य निरीक्षक परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए गए। सफल अभ्यर्थियों को 26 अप्रैल को आयोग के कार्यालय पहुंचकर शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच करानी होगी। 28 पदों के लिए यह परीक्षा वर्ष 2022 में 12 जून को कराई गई थी। बताया जा रहा है कि औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है । अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन के पश्चात् कुल...
उत्तराखंडः 15000 पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये रोक…

उत्तराखंडः 15000 पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये रोक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के हजारों पुलिसकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने राज्य के करीब 15000 पुलिसकर्मियों को मिलने वाली एरियर की तीसरी किस्त पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई अभी 21 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होनी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छठे वेतनमान की सिफारिशों के तहत उच्चीकृत वेतन ग्रेड पे को लेकर राज्य के हजारों पुलिसकर्मियों को वर्ष 2006 से एरियर दिए जाने का निर्णय लिया गया था। इसे राज्य सरकार की तरफ से तीन किस्तों में दिया जाना था। सरकार दो किस्तों में पुलिसकर्मियों को कुल 40 करोड़ रुपये दे भी चुकी है। जबकि, तीसरी किस्त दी जानी थी। इस मामले में नैनीताल हाई कोर्ट की तरफ से पुलिसकर्मियों को तीन किस्त में एरियर देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन, राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर...
भारत के खिलाफ ‘नकारात्मक पश्चिमी धारणा’ पर आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जमकर किया वार

भारत के खिलाफ ‘नकारात्मक पश्चिमी धारणा’ पर आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जमकर किया वार

देश-विदेश
वाशिंगटन डीसी, भारत के खिलाफ 'नकारात्मक पश्चिमी धारणा' पर आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जमकर वार किया। वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री ने भारत के मुसलमानों की स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों का रोना रोने वाले पाक से भी बेहतर भारत में मुस्लिम खुश और सुरक्षित हैं। पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (PIIE) के कार्यक्रम में बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत में हैं और यह आबादी तेजी से संख्या में बढ़ रही है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत मेंः सीतारमण सीतारमण ने कहा कि पश्चिमी मीडिया में कहा जाता है कि भारत में शासन के समर्थन से मुस्लिमों का जीवन कठिन बनाया जाता है, लेकिन ये सब निराधार है। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा होता तो भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम ...
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत का मामला आया सामने

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत का मामला आया सामने

उत्तराखण्ड
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में आज मंगलवार को एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक देहरादून का ही रहने वाला था। केंद्र संचालक शव घर के बाहर शव छोड़ गए। आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोग सड़क जाम करन की जिद पर अड़े हैं। वहीं, मौके पर शव उठाने पहुंची एंबुलेंस को भी लोगों ने लौटा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची है। परिजनों ने लगाया मारपीट और हत्या का आरोप बताया जा रहा है कि टर्नर रोड निवासी देवानंद के बेटे सिद्धू को 22 मार्च को चंद्रबनी स्थित आराध्या फाउंडेशन नाम के केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया। नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का मामला सामने आया है। मौके पर...
कोसांब की ओर से आयोजित सम्मेलन का 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन

कोसांब की ओर से आयोजित सम्मेलन का 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन

उत्तराखण्ड
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी में राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद (कोसांब) के तत्वावधान में मिलेट पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 अप्रैल को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में उत्तराखंड समेत 15 राज्यों के प्रतिनिधि मिलेट की संभावनाएं और अवसर विषय पर मंथन में जुटेंगे। वे अपने-अपने राज्योंं में मिलेट से संबंधित अनुभव साझा करेंगे। साथ ही सम्मेलन में मिलेट को प्रोत्साहन और विपणन की पुख्ता व्यवस्था बनाने के दृष्टिगत भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी। कृषि मंत्री एवं कोसांब के अध्यक्ष गणेश जोशी ने सोमवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उक्त जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि 11 से 13 अप्रैल तक होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित विभिन्न राज्...
सीएम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, ग्राम सभाओं में चौपालों का आयोजन करने के दिए निर्देश…

सीएम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, ग्राम सभाओं में चौपालों का आयोजन करने के दिए निर्देश…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ हरिद्वार भ्रमण के दौरान डामकोठी में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ग्राम सभाओं में चौपालों का आयोजन किया जाए तथा ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाये एवं गर्मी के मौसम को देखते हुये बिजली, पानी आदि पर विशेष ध्यान दिया जाये। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है, जिसे देखते हुए यहां हर तरह की व्यवस्थायें, खासतौर पर हरिद्वार शहर तथा गंगा के घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में जमीन सम्बन्धी प्रकरण आदि पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा दिशा-निर्...
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, इन्हें किया बाहर…

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, इन्हें किया बाहर…

उत्तराखण्ड
भारतीय चुनाव आयोग ( Election Commission ) ने बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और सीपीआई से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने अब तक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रखने वाली इन तीनों पार्टियों का प्रदर्शन संतोषजनक न पाए जाने के बाद ये कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चुनाव आयोग के फैसले के बाद अब आम आदमी पार्टी पूरे देश में कहीं भी चुनाव लड़ सकती है। इसके साथ ही अब उसका सिंबल झाड़ू सिर्फ उसी के लिए रहेगा। कोई और पार्टी या उम्मीदवार झाड़ू चुनाव चिन्ह का उपयोग नहीं कर पाएगा। इसके अलावा भी आम आदमी पार्टी को तमाम फायदे होंगे।  जिसमें स्टार प्रचारकों की संख्या 40 रखने से लेकर अपने कार्यालय के लिए सस्ती दरों पर सरकारी जमीन हासिल करना भ...