Friday, March 6News That Matters

Day: April 11, 2023

UKSSSC: पूर्व में निरस्त तीन प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम…

UKSSSC: पूर्व में निरस्त तीन प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आयोग ने पूर्व में निरस्त तीन प्रतियोगी परीक्षाओं को फिर से आयोजित करने के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पूर्व में निरस्त 03 प्रतियोगी परीक्षाओं को पुनर्परीक्षा आयोजित किये जाने हेतु परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसका शेड्यूल जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त समस्त परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र परीक्षा से एक समग्रह पूर्व जारी किये जायेंगे। देखें शेड्यूल… BREAKING: युवाओं के लिए बड़ी खबर, UKSSSC की इन भर्ती परीक्षाओं की नई तारीख तय, देखें शेड्यूल… pic.twitter.com/sBrIrEKyMT — uttarakhand news (@SKhanbrain) April 10, 2023 &n...
मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मसूरी में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन होगा शुरू

मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मसूरी में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन होगा शुरू

देश-विदेश
मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मसूरी में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। इस सम्मेलन में उत्तराखंड समेत 13 राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष और वैज्ञानिक मोटे अनाजों की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश सरकार और राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहयोग से मसूरी में 11 से 13 अप्रैल तक मोटे अनाजों पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जबकि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल विशेष रूप से उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि असम, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर से राज्य मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष व प्रतिनिधि भाग लेंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि सम्मेलन में मोटे अनाजों का उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ा...
मंत्रिमंडल और संगठन की बैठक में दिया निर्देश, चुनाव को लेकर सांसद और विधायक टिकट के लिए दबाव न बनाएं

मंत्रिमंडल और संगठन की बैठक में दिया निर्देश, चुनाव को लेकर सांसद और विधायक टिकट के लिए दबाव न बनाएं

उत्तरप्रदेश
भाजपा की प्रदेश सरकार और संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नगरीय निकाय चुनाव में सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक अपने परिजनों के टिकट के लिए दबाव न बनाएं। पार्टी सैद्धांतिक रूप से किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक के परिजन को प्रत्याशी नहीं बनाएगी। जहां कहीं चुनाव जीतने के लिए परिजन को प्रत्याशी बनाना अपरिहार्य होगा, उसके बारे में निर्णय प्रदेश कोर कमेटी करेगी। मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार शाम सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार के मंत्रियों को चुनाव का रोडमैप सौंपा गया। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक मंच और एक स्वर में मंत्रियों को सभी 17 नगर निगम और जिला मुख्यालयों सहित बड़ी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में परचम लहराने की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पा...
साबरमती टू प्रयागराज पार्ट 2: अतीक अहमद को फिर ला रही यूपी पुलिस, यूपी में माफिया पर एक और एक्शन  !

साबरमती टू प्रयागराज पार्ट 2: अतीक अहमद को फिर ला रही यूपी पुलिस, यूपी में माफिया पर एक और एक्शन !

दिल्ली
नई दिल्ली. प्रयागराज (Prayagraj) के उमेश पाल (Umesh Pal) अपहरण केस में उम्रकैद की सजा होने के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को फिर से गुजरात की साबरमती जेल (Sabarmati Jail) पहुंचा दिया गया था. मगर अब खबर है कि उसे एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है. यूपी पुलिस (UP Police) आज सुबह ही अतीक अहमद को लेने साबरमती जेल पहुंच चुकी है. और बताया जा रहा है कि उसे उमेशपाल के मामले में प्रयागराज लाया जा सकता है. इसके लिए अतीक को लेकर सड़क मार्ग से यूपी पुलिस का काफिला साबरमती से प्रयागराज के लिए निकल भी चुका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, माफिया अतीक अहमद के खिलाफ यूपी में एक और FIR दर्ज की गई है. 4 साल पुराने मामले में प्रयागराज  के धूमनगंज थाने में अतीक अहमद और उसके बेटे अली अहमद समेत 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. अतीक और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 386, 286, 5...
पेट्रोल डीजल की कीमत : पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी  !

पेट्रोल डीजल की कीमत : पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी !

उत्तराखण्ड
क्रूड ऑयल के दामों में जारी हलचल के बीच तेल कंपनियों ने आज 11 अप्रैल 2023 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 11 अप्रैल 2023 और दिन मंगलवार है। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 11 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस तरह आज लगातार 323वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा ...
पारा चढ़ने के साथ उत्‍तराखंड में धधकी आग, दो दिन में 14 घटनाएं, 40 हेक्टेयर जंगल खाक  !

पारा चढ़ने के साथ उत्‍तराखंड में धधकी आग, दो दिन में 14 घटनाएं, 40 हेक्टेयर जंगल खाक !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शुष्क मौसम में पारा चढ़ने के साथ ही जंगल धधकने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। मार्च में मौसम की मेहरबानी के चलते प्रदेश में जमकर वर्षा हुई और जंगल की आग से राहत रही। हालांकि, अप्रैल में शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है।   खासकर बीते तीन दिन से पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में दो दिन के भीतर प्रदेश में जंगल की आग की 14 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 40 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा। आने वाले दिनों में वन विभाग की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। हालांकि, विभाग की ओर से आग की रोकथाम के भरसक प्रयास करने का दावा किया जा रहा है।   शीतकाल में भी आग की घटनाएं बढ़ीं प्रदेश में अनियमित वर्षा के पैटर्न के चलते बीते कुछ सालों से शीतकाल में भी आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, ग्रीष्मकाल में ही जंगलों को आग का खतरा सर्वाधिक रहता है। मार्च से जून तक क...
सलमान खान को फोन पर फिर से मिली जान से मारने की धमकी, ’30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा’  !

सलमान खान को फोन पर फिर से मिली जान से मारने की धमकी, ’30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा’ !

दिल्ली, मनोरंजन
सलमान खान को एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया है. 10 अप्रैल को सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की' जान का ट्रेलर रिलीज किया.  ट्रेलर लॉन्च की रात ही एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करते सलमान को जान से मारने की धमकी दी है.   बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्टर को एक बार भी धमकी भरा कॉल आया है. फोन करने वाले शख्स ने कहा है कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा. सुपरस्टार को लेकर ये कॉल सोमवार रात 9 बजे आई है.   सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी 10 अप्रैल को सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज किया. ट्रेलर लॉन्च की रात ही मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सलमान को लेकर एक धमकी भरा कॉल आया. कॉलर ने फोन पर अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया है. श...
आईपीएल 2023 : अलीगढ़ के रिंकू सिंह की कहानी… जो बन गया IPL का सबसे बड़ा सुपरस्टार  !

आईपीएल 2023 : अलीगढ़ के रिंकू सिंह की कहानी… जो बन गया IPL का सबसे बड़ा सुपरस्टार !

दिल्ली
आईपीएल 2023 : रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटन्स पर तीन विकेट से जीत दिलाई. आखिरी पांच गेंदों पर केकेआर को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी, लेकिन रिंकू ने छक्कों का ऐसा पंच जड़ा कि गुजरात की टीम देखते रह गई. अलीगढ़ में पैदा हुए रिंकू की क्रिकेटिंग जर्नी आसान नहीं रही है.   इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में 9 अप्रैल (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेंएक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसे फैन्स कई सालों तक नहीं भूलेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए इस मुकाबले के मुख्य किरदार रहे रिंकू सिंह. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने मुकाबले के आखिरी ओवर में ऐसा अद्भुत खेल दिखाया, जिसकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ गए .   कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन बनाने थे और उसकी हार लगभग तय दिख रही थी. गुजरात...
यूपी निकाय चुनाव 2023 : आज से 17 अप्रैल तक भरे जाएंगे पहले चरण के नामांकन !

यूपी निकाय चुनाव 2023 : आज से 17 अप्रैल तक भरे जाएंगे पहले चरण के नामांकन !

उत्तरप्रदेश
अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। कोई भी प्रत्याशी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार नामांकन भर सकता है.   नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के प्रत्याशी एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन करा सकेंगे। नगर निगम के पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष और उसके सभासद पद के प्रत्याशी जोन के अलग-अलग कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 17 अप्रैल तक चलता रहेगा। कार्य दिवसों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कराए जा सकेंगे। हालांकि, किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं हुआ है। अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। को...
दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट, लेकिन संक्रमण दर बढ़ी; सामने आए करीब 500 नए मरीज  !

दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट, लेकिन संक्रमण दर बढ़ी; सामने आए करीब 500 नए मरीज !

दिल्ली
दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के मामलों में थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को 400 के पार कोरोना के मरीज सामने आए हैं। वहीं पाजिटिविटी रेट में जबरदस्त उछाल हुआ है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 मरीजों की मौत हुई है।   खास बात है कि दिल्ली में रविवार की तुलना में सोमवार को कोरोना के मरीजों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को 24 घंटे में कुल 484 मामले दर्ज किए हैं, जबकि 603 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना के 3 मरीजों की मौत हुई। सोमवार को संक्रमण दर 26.58 प्रतिशत दर्ज की गई।   रविवार को आए थे 699 केस वहीं रविवार को कोरोना के 699 मरीज मिले थे। रविवार को दिल्ली (Covid Cases In Delhi) में कोरोना के 4 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर  21.15 प्रतिशत थी। कोरोना का संक्रमण बढ़ने से अस्पतालों में डाक्टर ...