Friday, March 6News That Matters

Day: April 12, 2023

मुख्य सचिव ने की पाइपलाईन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश…

मुख्य सचिव ने की पाइपलाईन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चल रही 13 और 11 पाइपलाईन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की की गति बढाने हेतु जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को इन योजनाओं में शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा इन योजनाओं की मासिक समीक्षा की जाए। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों को परियोजनाओं के चयन में भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विभागों में आईटी सम्बन्धित उपकरणों की खरीद हेतु आईटी विभाग की बैठक प्रत्येक 15 दिन में आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक के लिए दिवस निर्धारित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की ...
गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक इस समय ही खुलेगा मार्ग…

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक इस समय ही खुलेगा मार्ग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अगर आप पहाड़ का सफर कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिलक्यारा और गंगोत्री हाईवे पर चिन्याली से धरासू के बीच मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है। इस दायरे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक दिन में कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे के इस हिस्से में जमा मलबे को हटाने के लिए यातायात बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को यातायात की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से मलबा हटाते समय हर दिन यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यातायात खुला रखने का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सुबह 6 से 10 बजे तक...
देहरादून : दस दिन के भीतर बिजली बिल जमा करने पर यूपीसीएल ने बढ़ाई छूट, नए टैरिफ के हिसाब से मिलेगा इतना फायदा !

देहरादून : दस दिन के भीतर बिजली बिल जमा करने पर यूपीसीएल ने बढ़ाई छूट, नए टैरिफ के हिसाब से मिलेगा इतना फायदा !

देहरादून
देहरादून : उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप और भारत बिल पेमेंट से जुड़े पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे, मोबिक्विक आदि के माध्यम से भी कर सकते हैं। ऑफलाइन बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है।   नया विद्युत टैरिफ लागू होने के बाद अब दस दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर यूपीसीएल ने छूट बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को अब 1.25 के बजाय 1.50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली बिल जारी होने की तिथि से 10 दिन के भीतर डिजिटल भुगतान करने पर अब 1.50 प्रतिशत छूट मिलेगी।   बताया कि ऑफलाइन बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप और भारत बिल पेमेंट से जुड़...
महाराज सख्त: प्रदेश में अब ग्राम पंचायतों का पैसा खर्च न होने पर दोषियों को किया जाएगा दण्डित…

महाराज सख्त: प्रदेश में अब ग्राम पंचायतों का पैसा खर्च न होने पर दोषियों को किया जाएगा दण्डित…

उत्तराखण्ड
देहरादून।  प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड, डांडा लखौड़ स्थित पंचायती राज निदेशालय में 17 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली विज्ञान भवन में होने वाले “पंचायतों का प्रोत्साहनीकरण विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन-सह पुरस्कार वितरण समारोह” की तैयारियों हेतु आयोजित बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, विकासखंड और ग्राम पंचायतों का पैसा खर्च न होने पर दोषियों को दण्डित किया जायेगा। ऐसी ग्राम सभा, विकासखण्ड और जिला पंचायतों को चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी, जिनका सबसे खराब प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट की बैठक गांव में कराए जाने के लिए गांव का चयन करने के साथ-साथ जिला पंचायतों में भ्रष्टाचार के जो भी मामले उजागर हुए हैं उन पर सख्...
उत्तराखंड में कौशल विकास विभाग से जुड़े युवाओं के लिए खुशखबरी, ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी…

उत्तराखंड में कौशल विकास विभाग से जुड़े युवाओं के लिए खुशखबरी, ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कौशल विकास विभाग से जुड़े युवाओं के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार युवाओं के लिए बड़ा कदम उठा रही है। जिसके तहत कौशल विकास विभाग अब युवाओं को रोजगार ट्रेनिंग के साथ-साथ प्लेसमेंट भी देगा। इसकी जिम्मेदारी बड़े उद्यमियों को स्किल डेवलपमेंट के तौर पर दी जा रही है। ट्रेनिंग के बाद संबंधित कंपनी को 50 प्रतिशत युवाओं के रोजगार सुनिश्चित कराने की गारंटी भी लेनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कौशल उद्योग योजना में हो रही गड़बड़ियों पर शिकंजा कसने और गुणवत्तायुक्त ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब इस योजना में बड़े उद्योगों का साथ लिया जाएगा, साथ ही इन उद्योगों को कौशल विकास विभाग की ओर से आईटीआई उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनियों को करार के दौरान ही यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रशिक्षित युवाओं में से 50 प्रतिशत को...
कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लैंड जिहाद पर सीएम धामी की मुहिम का समर्थन कर अपनी पार्टी को असहज कर दिया

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लैंड जिहाद पर सीएम धामी की मुहिम का समर्थन कर अपनी पार्टी को असहज कर दिया

उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा के द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम का समर्थन कर अपनी पार्टी को असहज कर दिया है। बिष्ट ने अतिक्रमण कर बनाई गईं मजारों को हटाने की मुहिम का समर्थन किया है। उनके अनुसार, यह फैसला सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी सही है। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथ लिया है, उनके अनुसार बड़े नेताओं ने पार्टी का बंटाधार कर दिया। अब कोई कांग्रेस संगठन से नहीं जुड़ना चाहता है। बिष्ट के इस बयान से जहां कांग्रेस असहज नजर आ रही है, वहीं भाजपा को उस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया गया है। राज्य में कांग्रेस के नेता भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे में न फंसे, इसके लिए बाकायदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से चिट्ठी जारी की गई है। मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों खासकर मजारों को लेकर अभियान...
उत्तर प्रदेश सरकार ने हरिद्वार में उप्र सिंचाई विभाग की 1000 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड को देने की सहमति दी

उत्तर प्रदेश सरकार ने हरिद्वार में उप्र सिंचाई विभाग की 1000 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड को देने की सहमति दी

उत्तराखण्ड
देहरादून: राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने हरिद्वार में उप्र सिंचाई विभाग की 1000 वर्ग मीटर भूमि एक रुपये की वार्षिक लीज पर उत्तराखंड को देने सहमति दे दी है। इस भूमि में जर्मन विकास बैंक (केएफडब्लू) से वित्त पोषित 120 मिलियन यूरो की परियोजना के तहत 12.07 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) क्षमता के दो सीवेज पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा की निर्मलता के लिए इस परियोजना को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही भूमि उपलब्ध कराने में दिए गए सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। गंगा बेसिन में स्थित राज्यों में पर्यावरणीय अनुकूल नगर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड में हरिद्वार व ऋषिकेश में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए केएफडब्लू परियोजना शुरू की जा रही है। परियोजना के तहत...
कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए सीएम धामी पहुंचे मसूरी

कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए सीएम धामी पहुंचे मसूरी

उत्तराखण्ड
मिलेट्स पर आधारित तीन दिवसीय मिलेट्स 2023 के अंतर्गत आयोजित क्षमता और अवसर राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। क्षमता और अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में सीएम धामी अपना संबोधन देंगे। बुधवार को मसूरी में अयाोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की। कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।...
पिथौरागढ़ में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई

पिथौरागढ़ में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई

उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ के झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी। जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई। ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुक...
स्‍कूल बंद : भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते कक्षा 10वीं तक के स्‍कूल बंद,  इस राज्‍य ने लिया फैसला  !

स्‍कूल बंद : भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते कक्षा 10वीं तक के स्‍कूल बंद, इस राज्‍य ने लिया फैसला !

दिल्ली
तापमान में अचानक वृद्धि के कारण, राज्य सरकार ने 12 से 16 अप्रैल, 2023 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. इसके अलावा, कक्षा 11 और 12 तथा कॉलेजों के लिए क्‍लासेज़ की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.   भीषण गर्मी के कारण ओडिशा के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं. ओडिशा सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं कि राज्य के सभी स्कूल, चाहे वे प्राइवेट हों या सरकारी, 10वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 16 अप्रैल, 2023 तक बंद रहेंगे. नए आदेश में राज्‍य सरकार ने कहा है कि आज से सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे.   11 अप्रैल 2023 को, राज्य सरकार ने कहा था कि गर्मी की लहर के कारण कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल की टाइमिंग में संशोधन किया गया है. जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित की गई थीं.   तापमान ...