Friday, March 6News That Matters

Day: April 12, 2023

उत्तर प्रदेश : कार में रखी लाश से अंगूठा लगवा रहा था रिश्तेदार  !

उत्तर प्रदेश : कार में रखी लाश से अंगूठा लगवा रहा था रिश्तेदार !

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश  : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मृत महिला के अंगूठे का निशान उसके रिश्तेदारों ने वसीयत बनाने की कोशिश में लिया. हैरान कर देने वाली हरकत का एक वीडियो वायरल पुलिस के मुताबिक वीडियो 2021 का है. महिला के पोते जितेंद्र शर्मा ने पुलिस में शिकायत कर अपराध करते नजर आने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट...
विकासनगर – जून 2022 से नहीं हुआ टीएचआर का भुगतान |

विकासनगर – जून 2022 से नहीं हुआ टीएचआर का भुगतान |

उत्तराखण्ड
विकासनगर- आंगनवाड़ी केंद्रों को टेक होम राशन (टीएचआर) के माध्यम से सामान आपूर्ति करने वाले समूह से जुड़ी महिलाओं ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के समक्ष अपनी भुगतान संबंधी पीड़ा को रखा |   समूह से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि जून 2022 से नवंबर 2022 तक सरकार द्वारा टीएचआर का भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण व्यापारियों की देनदारी ने इनका जीना दूभर कर दिया है | व्यापारी नोटिस पर नोटिस भेज रहे हैं |   नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि विभागीय मंत्री श्रीमती आर्य तरफ तो महिलाओं के कल्याण की बात करती हैं वहीं दूसरी ओर किसी खास मकसद से इनको परेशान करने के उद्देश्य से इनका भुगतान नहीं किया जा रहा है,जिससे भविष्य में समूह कुछ करने की न सोचे | विभागीय मंत्री को सिर्फ अपने आर्थिक संसाधन मजबूत करने की चिंता है गरीब महिलाओं की की...
उत्तरकाशी : चारधाम जाने वाले यात्री हो जाएं सावधान! धरासू में 21 अप्रैल तक हर दिन 12 घंटे बंद रहेगा हाईवे  !

उत्तरकाशी : चारधाम जाने वाले यात्री हो जाएं सावधान! धरासू में 21 अप्रैल तक हर दिन 12 घंटे बंद रहेगा हाईवे !

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन का समय शेष है। परंतु प्रशासन और सीमा सड़क संगठन को धरासू के पास अब राजमार्ग चौड़ीकरण की याद आ रही है। जिसके चलते अब आपदा प्रबंधन ने 21 अप्रैल तक के लिए राजमार्ग पर कटिंग कार्य करने के लिए यातायात शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसमें 24 घंटे के अंतराल में राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहेगा। यह शेड्यूल 11 अप्रैल से लागू कर दिया गया है।   अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि धरासू के पास चारधाम परियोजना का कार्य चल रहा है। परंतु हाईवे पर यातायात संचालित होने के कारण खड़ी पहाड़ी पर कटिंग कार्य करने में कठिनाई सामने आ रही है। कटिंग कार्य तेजी से जो सके, इसके लिए बीच-बीच में हाईवे पर यातायात बंद रखने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिससे धरासू के पास हाईवे का चौड़ीकरण कार्य तेजी से हो सके। 21 अप्रैल तक चौड़ीकरण कार्य पूरा ...
देहरादून :  तमंचे के बल पर बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को बनाया बंधक, लूट की घटना को दिया अंजाम !

देहरादून : तमंचे के बल पर बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को बनाया बंधक, लूट की घटना को दिया अंजाम !

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून: हथियारबंद चार बदमाशों ने नेहरू कालोनी में एक निजी स्कूल संचालक के घर में दिनदहाड़े महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी और मोटरसाइकिल पर बेखौफ हरिद्वार मार्ग की तरफ भाग निकले।   पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त वीके अग्रवाल का नेहरू कालोनी के सी ब्लाक में घर है। बीमारी के चलते चिकित्सक ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।   दोपहर 12 बजे घटना को दिया अंजाम उनके बेटे संदीप अग्रवाल नेहरू कालोनी में ही सेंट एनी नामक पब्लिक स्कूल चलाते हैं। मंगलवार को संदीप स्कूल में ही थे। घर पर पिता वीके अग्रवाल, मां सुनीता अग्रवाल, पत्नी निमिशा अग्रवाल और बहन रश्मि अग्रवाल थीं। निमिशा बच्चों के साथ घर के ऊपरी तल में थी...
बागेश्वर : बागेश्वर के कालिका मंदिर का एक हिस्सा झुका, मूर्ति भी खिसकी  !

बागेश्वर : बागेश्वर के कालिका मंदिर का एक हिस्सा झुका, मूर्ति भी खिसकी !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कांडा स्थित प्रसिद्ध मां कालिका मंदिर क्षेत्र में मशीनों से हो रहे खड़िया खनन का दुष्प्रभाव दिखने लगा है। शंकराचार्य द्वारा स्थापित कालिका मंदिर का एक हिस्सा नींव पर दरार आने से झुकने लगा है और मां काली की मूर्ति भी करीब दो इंच खिसक गई है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और लोडर मशीनों से खड़िया खनन पर रोक लगा दी है। साथ ही भू-विज्ञानियों से जांच कराने के आदेश दिए हैं।   मंगलवार को डीएम के मंदिर पहुंचने पर पुजारी रघुवीर माजिला, अर्जुन माजिला ने उन्हें बताया कि क्षेत्र में अवैध खड़िया खनन हो रहा है। इससे मकानों को भी खतरा पैदा हो रहा है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा उपाय करने के साथ ही और भू-विज्ञानियों से जांच कराई जाएगी। इस मंदिर की स्थापना शंकराचार्य ने 10वीं शताब्दी में की थी। बाद में आपसी सहयोग से लोगों ने मंदिर बनाया और फिर पर्यटन ...
दून – पांवटा हाईवे : कम होगी दून से पांवटा साहिब की दूरी, फोर लेन हाईवे के निर्माण ने भी पकड़ी गति  !

दून – पांवटा हाईवे : कम होगी दून से पांवटा साहिब की दूरी, फोर लेन हाईवे के निर्माण ने भी पकड़ी गति !

उत्तराखण्ड
बल्लूपुर-पांवटा साहिब सड़क परियोजना के लिए 1594.33 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। दो चरणों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट को फरवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड वाले हिस्से में दो पैकेज में पर्यावरणीय स्वीकृतियां मिल चुकी हैं, जबकि हिमाचल वाले हिस्से (3.50 किमी) में एक पर्यावरणीय स्वीकृति मिलना शेष है।   दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के बाद अब देहरादून-पांवटा साहिब फोर लेन हाईवे के निर्माण ने भी गति पकड़ ली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 45 किमी इस मार्ग का निर्माण दो पैकेज में किया जा रहा है। पैकेज-टू (बल्लूपुर चौक से मेदनीपुर) का काम फरवरी में शुरू किया जा चुका है, जबकि पैकेज-वन (मेदनीपुर से पांवटा साहिब) पर 15 अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बल्लूपुर-पांवटा साहिब सड़क परियोजना के लिए 1594.3...
उत्तराखंड : लैंड जिहाद पर सीएम धामी की मुहिम को कांग्रेस विधायक ने दिया समर्थन, फैसले से विपक्ष हुआ असहज  !

उत्तराखंड : लैंड जिहाद पर सीएम धामी की मुहिम को कांग्रेस विधायक ने दिया समर्थन, फैसले से विपक्ष हुआ असहज !

उत्तराखण्ड
राज्य में कांग्रेस के नेता भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे में न फंसे, इसके लिए बाकायदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से चिट्ठी जारी की गई है। मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों खासकर मजारों को लेकर अभियान छेड़ रखा है। कांग्रेस इससे बेचैन है, लेकिन वह इस मुद्दे से खुद को दूर रखना चाहती है.   अल्मोड़ा के द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम का समर्थन कर अपनी पार्टी को असहज कर दिया है। बिष्ट ने अतिक्रमण कर बनाई गईं मजारों को हटाने की मुहिम का समर्थन किया है। उनके अनुसार, यह फैसला सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी सही है। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथ लिया है, उनके अनुसार बड़े नेताओं ने पार्टी का बंटाधार कर दिया। अब कोई कांग्रेस संगठन से नहीं जुड़ना चाहता है। बिष्ट के इस बयान से...
वंदे भारत एक्सप्रेस : पीएम मोदी आज दिखाएंगे राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी  !

वंदे भारत एक्सप्रेस : पीएम मोदी आज दिखाएंगे राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी !

दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम दिल्ली से इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। उद्घाटन के दौरान जयपुर में सुबह 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के जीएम विजय शर्मा और अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इससे पहले मंगलवार को ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेेगी। 13 अप्रैल से इस ट्रेन में आम लोग सफर कर पाएंगे। अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लगेगा। ऐसे में इस रूट पर यात्रियों का पहले के मुकाबले एक घंटे का टाइम बचेगा। वंदे भारत ट्रेन का यह होगा रूट दिल्ली जयपुर वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन जयपुर से चलते हुए अलवर और फिर हरियाणा के गुरुग्राम में भी 2 मिनट के लिए रुकेगी।...