Friday, March 6News That Matters

Day: April 13, 2023

उत्तराखंडः कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन अलर्ट, एसओपी जारी…

उत्तराखंडः कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन अलर्ट, एसओपी जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में दिनांक 13, 14 एवं 15 अप्रैल,2023 को सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। बैशाखी स्नान पर्व ,बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती एवं वीकइण्ड को देखते हुये इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं/पर्यटकों/अनुयाईयों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए और बढ़ते कोरोना के मामलों पर प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। जिसकों लेकर आदेश जारी किया गया है। साथ ही लोगों से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। जिलाधिकारी ने कोविड-19 का जिक्र करते हुये कहा कि इधर विगत कुछ समय से देश में कोरोना के मामले निरन्तर बढ़ते हुये दिखाई दे रहे हैं, जिसके प्रति हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है...
देहरादूनः त्यूणी में फिर हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल…

देहरादूनः त्यूणी में फिर हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
देहरादून में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े हादसे की खबर जिले के त्यूणी थाना क्षेत्र से आ रही है। बताया जा रहा है कि एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर से घायल हो गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार त्यूणी थाने में रायगी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर 3:30 बजे में से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर रायगी के पास ऑल्टो कार खाई में गिर गई।  हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ एसडीआरएफ टीम ने नीचे खाई में जाकर कार सवार पांचों लोगों का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पांचों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को तो मृत घोषित कर दिया और तीन व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें घायल सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचा चंदन पुत्र ...
देहरादूनः इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले इन्हें किया लाइनहाजिर…

देहरादूनः इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले इन्हें किया लाइनहाजिर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बताया जा रहा है राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसपर एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने दून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में हुए बवाल के बाद सख्त रुख अपना लिया है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर कई पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए है तो कई लाइन हाजिर किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन तथा उपनिरीक्षक राकेश पवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना क्लेमेनटाउन को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। वहीं शिशुपाल सिंह राणा को थाना क्लेमेनटाउन की तो वहीं प्रदीप सिंह नेगी को थानाध्यक्ष रानीपोखरी की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई थाना क्लेमेंटाउन क्षे...
उत्तराखंड बीजेपी ने की जिला संयोजको एवं सह-संयोजकों की घोषणा…

उत्तराखंड बीजेपी ने की जिला संयोजको एवं सह-संयोजकों की घोषणा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने नए पदााधिकारियों की घोषणा की है। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट  एवं प्रदेश आई. टी. एवं सोशल मीडिया प्रभारी  कुलदीप कुमार  की सहमति के पश्चात् भारतीय जनता पार्टी, आई.टी. विभाग के जिला संयोजको एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी BREAKING: उत्तराखंड BJP से जुड़ी बड़ी खबर, पार्टी ने दी इन्हें बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/sCPFR3scjX — uttarakhand news (@SKhanbrain) April 13, 2023...
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, उमेश पाल हत्याकांड में था फरार…

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, उमेश पाल हत्याकांड में था फरार…

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया गया है। असद उमेश पाल हत्याकांड में कई दिनों से फरार चल रहा था।  उसके साथ एक अन्य कुख्यात अपराधी गुलाम भी मुठभेड़ में मारा गया है।  बताया जा रहा है कि असद के पास से 1 विदेशी हथियार भी बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि अतीक का बेटा असद और एक अन्य शूटर गुलाम झांसी में छिपे बैठे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को मार गिराया। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में असद और गुलाम मोस्ट वांडेट थे और दोनों के पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम भी था। बताया जा रहा है कि दोनों झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए। वही बताया जा रहा है कि माफिया डॉन का बेटा व शूटर...
सीएम धामी ने किया वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ का विमोचन…

सीएम धामी ने किया वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ का विमोचन…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कारवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास गीत के माध्यम से किया गया है। इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा रहे सख्त रूख एवं जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है। यह गीत गीतकार एवं गायक भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है। इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार  ओम तरोनी तथा उर्वशी शाह द्वारा भूमिका निभायी गयी है तथा स...
केदारनाथ धाम के लिए इस दिन चल विग्रह डोली करेगी प्रस्थान…

केदारनाथ धाम के लिए इस दिन चल विग्रह डोली करेगी प्रस्थान…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: वर्ष 2023 की चारधाम हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। श्री केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि 20 अप्रैल, 2023 को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सायं कालीन आरती के पश्चात् पूर्व परंपरा के अनुसार श्री भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को रात्रि विश्...
देहरादून में इन रूटों पर चलेगी अब पॉड टैक्सी, जानें इस योजना के बारे में…

देहरादून में इन रूटों पर चलेगी अब पॉड टैक्सी, जानें इस योजना के बारे में…

उत्तराखण्ड
देहरादून में जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए  बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजधानी में अब पॉड टैक्सी फर्राटा भरती नजर आएगी। शासन की और से सिंगापुर की तर्ज पर पर्सनल रैपिड ट्रॉजिट ट्रांसपोर्ट, पीआरटी के तहत बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर सहमति दी गई है। आइए जानते है इस पॉड टैक्सी की खासियत और रूट के बारे में… मुख्य सचिव ने कही ये बात मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य सचिव एस एस संधु का कहना है कि देहरादून में जहां नियो मेट्रो का संचालन नहीं होगा। वहां पर पीआरटी सिस्टम लागू होगा। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कंप्रेंसिहिव मोबिलिटी प्लान के तहत पीआरटी सिस्टम का प्रजेंटेशन दिया। पहले चरण में पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक 6 किमी के रुट पर इसका संचालन किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर पॉड टैक्सी को पंडितवाडी से रेलवे स्टेशन तक चलाया जाएग...
ऋषिकेश : एम्स में नर्सिंग शिक्षा पर सम्मेलन का आयोजन  !

ऋषिकेश : एम्स में नर्सिंग शिक्षा पर सम्मेलन का आयोजन !

उत्तराखण्ड
एम्स ऋषिकेश में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में 'नर्सिंग शिक्षा: मापन और मूल्यांकन' विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से आए विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान माला प्रस्तुत की। नर्सिंग शिक्षा पर आधारित सम्मेलन का एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह और डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर जया चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार प्रोफेसर आरके शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरके शर्मा ने इस पहल की सराहना की व इसके लिए आयोजन संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों विशेषज्ञों के व्याख्यान में बताई गई बातों व अनुभवों को अपने संस्थानों में लागू कर...
एफेरेसिस में राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला संपन्न  !

एफेरेसिस में राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला संपन्न !

उत्तराखण्ड
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग के तत्वावधान में ऐफेरेसिस में राज्यस्तरीय क्षमता निर्माण, सहयोगी एवं अनुभवात्मक संबंधित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । बुधवार को आयोजित कार्यशाला का संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं कार्यक्रम की संरक्षक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह, सह संरक्षक व संस्थान की संकायाध्यक्ष प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव मित्तल, उप निदेशक प्रशासन ले. कर्नल अच्युत रंजन मुखर्जी, आयोजक अध्यक्ष एवं रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभागाध्यक्ष प्रो. गीता नेगी, कार्यक्रम सचिव डॉ. दलजीत कौर एवं डॉ. आशीष जैन ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया । इस अवसर पर संस्थान की निदेशक प्रोफेसर( डॉ.)मीनू सिंह ने G-20, Y-20 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्थान के रक्ताधान एवं र...