Friday, March 6News That Matters

Day: April 13, 2023

उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा-2023 की बैठक !

उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा-2023 की बैठक !

उत्तराखण्ड
दिनांक 12-04-2023 को श्री चन्दन रामदास जी, मा0 परिवहन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा-2023 की बैठक कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड में सम्पन्न हुई। बैठक में श्री अरविन्द सिंह ह्याँकी सचिव परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष 2023 में होने वाली चारधाम यात्रा को निर्बाध एवं सुगम बनाये जाने हेतु विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। चारधाम यात्रा में नियमित व सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने हेतु संयुक्त रोटेसन यात्रा व्यवस्था समिति का गठन करते हुए, संयुक्त रोटेसन के अन्तर्गत 1584 बसें संचालित (1069 स्टेज कैरिज तथा 515 कान्ट्रैक्ट कैरिज), रोस्टर व्यवस्था से बाहर संचालित 3200 अतिरिक्त बसें (1300 बसें उत्तराखण्ड तथा 1900 बसें अन्य राज्य), यात्रा में परिवहन निगम की 100 बसें संचालित किये जाने के साथ ही यात्रियों की संख्या में अत्यधिक बढ़ोत्तरी होने पर कुम...
उत्तरकाशी : जंगल की आग से 2 युवकों की मौत, उत्तरकाशी में लापरवाही से आग की भेंट चढ़े हजारों पेड़-पौधे  !

उत्तरकाशी : जंगल की आग से 2 युवकों की मौत, उत्तरकाशी में लापरवाही से आग की भेंट चढ़े हजारों पेड़-पौधे !

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी : बुधवार को जिला मुख्यालय के निकट आंबेडकर भवन के पास कूड़ा करकट जलाने के लिए लगाई गई आग श्याम स्मृति वन और वरुणावत के जंगल में फैली। आग से श्याम स्मृति वन में लगाए गए करीब 70 हजार से अधिक पेड़-पौधे जलकर खाक हुए।   आग पर काबू पाने के लिए श्याम स्मृति वन के संरक्षक प्रताप पोखरियाल और उनका परिवार जान जोखिम में डालकर जुटा रहा। पोखरियाल ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ उत्तरकाशी कोतवाली में तहरीर दी है। वरुणावत की तलहटी पर स्थित आंबेडकर भवन के पास बुधवार की शाम को कूड़ा करकट व झाड़ियों में आग लगाई गई, जो आग फैलकर श्याम स्मृति वन में पहुंची।   70 हजार से अधिक पौधे खाक 65 वर्षीय बुजुर्ग प्रताप पोखरियाल और उनके परिवार के सदस्य 15 हेक्टेयर में फैले श्याम स्मृति वन को बचाने में जुटे। खासी मशक्कत करने के बाद भी श्याम स्मृति वन के एक बड़े हिस्से में 70 हजार से ...
विश्वविद्यालय डाकपत्थर महाविद्यालय की संकाय संबद्धता प्रक्रिया शीघ्र करे – नेगी  !

विश्वविद्यालय डाकपत्थर महाविद्यालय की संकाय संबद्धता प्रक्रिया शीघ्र करे – नेगी !

उत्तराखण्ड, देहरादून
विकासनगर- वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय, डाकपत्थर के छात्रों द्वारा बीएड संकाय की संबद्धता को लेकर कई दिनों से चलाए जा रहे आंदोलन/ आमरण अनशन को समर्थन देने पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आंदोलित छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को राजभवन एवं शासन स्तर पर रखा जाएगा, जिसके लिए राजभवन से लगातार संपर्क किया जा रहा है | छात्र तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं ,लेकिन शासन/ विश्वविद्यालय प्रशासन खामोश है |   छात्रों को संबोधित करते हुए नेगी ने कहा कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डाकपत्थर महाविद्यालय के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य कॉलेजों/ महाविद्यालयों की संकाय (फैकल्टी) संबद्धता /एफीलिएशन आगे बढ़ाने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन निकम्मा साबित हो रहा है तथा इस निकम्मेपन की वजह से हजारों छात्रों का भविष्य, उनक...
कोरोना केस 10 हजार पार, एक्टिव केस 50 हजार के करीब  !

कोरोना केस 10 हजार पार, एक्टिव केस 50 हजार के करीब !

दिल्ली, राष्ट्रीय, हेल्थ
कोरोना वायरस फिर से डराने लगा है। देश में लगभग 8 महीने बाद कोरोना के नए केस 10 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 हजार 725 मामले आए थे। 11 अप्रैल के मुकाबले 12 अप्रैल को कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल देखा गया है। इससे एक दिन पहले देश में कुल 7,830 मामले सामने आए थे। ये लगातार दूसरा दिन है जब नए केस में दो हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सोमवार को 5 हजार 676 केस आए थे, जबकि मंगलवार को 7 हजार 830 मामले सामने आए थे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,149 नए मामले सामने आए हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 23.8 प्रतिशत हो गया है. बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने सभी अस्पताल कर्मचारियों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। 10-12 दिनों तक मामले बढ़ते रह सकते हैं देश में ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत’ जॉब के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला कैंपेन !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत’ जॉब के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला कैंपेन !

दिल्ली, राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले में कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की सोच और अप्रोच केवल स्वदेशी अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ से कहीं ज्यादा है। यह सीमित दायरे वाला मामला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ गांव से लेकर शहरों तक, भारत में रोजगार के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला अभियान है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज आधुनिक सैटेलाइट से लेकर सेमी हाई स्पीड ट्रेन तक भारत में ही निर्मित हो रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी रोजगार मेले में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने वर्चुअल तरीके से 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटे।   पीएम बोले- सरकारी नौकरी देने का सिलसिला तेजी से जारी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई। एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों में सरक...
उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर, 5 लाख का था इनामी !

उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर, 5 लाख का था इनामी !

उत्तरप्रदेश
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद समेत दो लोगों का झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। बता दें कि अतीक और उसके भाई अशरफ की आज यानी गुरुवार को कोर्ट में पेशी की कार्यवाही चल रही है। उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए अतीक अहमद को साबरमती जेल और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से लाया गया है। इस मामले से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए देखते रहे उमेश पाल मर्डर केस लाइव अपडेट्स:- माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम पुत्र मकसूदन का झांसी में एनकाउंटर हो गया है। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ हुई थी। दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।   प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में अतीक और अशरफ की पेशी...
उधम सिंह नगर : रायनो वायरस की चपेट में आकर गला हो रहा बंद  !

उधम सिंह नगर : रायनो वायरस की चपेट में आकर गला हो रहा बंद !

उत्तराखण्ड, ऊधम सिंह नगर
आजकल बगैर ठंडा पेय या फिर ठंडी तासीर का भोजन किए ही लोगों में गला बंद होने की शिकायत मिल रही है। किसी अंजान वायरस के संक्रमण की आशंका से जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी है। ईएनटी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा ने स्वयं ही ओपीडी की कमान संभाली है। सोमवार सुबह से ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिन्हा ने कार्यालय में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करनी शुरू कर दी है। दोपहर तक उन्होंने करीब 100 मरीजों की जांच की। अधिकतर मरीजों का कहना था कि कुछ दिनों से उन्हें गला बंद होने, खराश व जुकाम की शिकायत है, जबकि उन्होंने इस अवधि में न तो कोई ठंडा पेय पिया था, न ही ठंडी तासीर का भोजन किया। सीएमएस के अनुसार मौमस के बदलाव के चलते रायनो वायरस का संक्रमण अधिक है। इस संक्रमण में होने वाले सामान्य लक्षणों में गले की खराश, छींक आना, खांसी, नाक बहना, सिरदर्द औ...
अल्मोड़ा : कौसानी से बदरीनाथ के लिए बस चलाने की मांग  !

अल्मोड़ा : कौसानी से बदरीनाथ के लिए बस चलाने की मांग !

उत्तराखण्ड
गरुड़ (बागेश्वर)। होटल एसोसिएशन कौसानी और व्यापार संघ गरुड़ ने गीष्मकालीन पर्यटक सीजन में कौसानी से बदरीनाथ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास और सीएम पुष्कर धामी को भेजे पत्र में होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी, व्यापार संघ पदाधिकारियों और विकास खंड गरुड़ की जनता से कहा है कि यहां से बदरीनाथ के लिए बस सेवा नहीं होने से पर्यटकों और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
दून में अब रोप-वे की जगह दौड़ेगी पॉड टैक्सी, पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक होगा पहले चरण का काम !

दून में अब रोप-वे की जगह दौड़ेगी पॉड टैक्सी, पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक होगा पहले चरण का काम !

उत्तराखण्ड
जाम से निजात और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए दून में यातायात का पीआरटी सिस्टम लागू होगा। इसके तहत पॉड टैक्सी या विशेष तौर पर निर्मित गाइडवे नेटवर्क पर 4-6 यात्रियों की क्षमता वाले वाहन संचालित होंगे।   हरिद्वार के बाद देहरादून अब प्रदेश का ऐसा दूसरा शहर होगा जहां पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी है। सिंगापुर की तर्ज पर यहां (पर्सनल रैपिड ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट (पीआरटी) के तहत बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर सहमति बन गई है। पहले चरण में पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक छह किमी लंबे रूट पर इसका संचालन होगा।   मुख्य सचिव ने पीआरटी को सराहते हुए इसे शहर के ऐसे इलाकों के लिए उपयोगी बताया, जहां नियो मेट्रो नहीं चल सकती है। जाम से निजात और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए दून में यातायात का पीआरटी सिस्टम लागू होगा। इसके तहत पॉड टैक्सी या विशेष तौर पर निर्मित...