Friday, March 6News That Matters

Day: April 14, 2023

उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर एफएसए होगा तय, ऐसे आएगा बिल…

उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर एफएसए होगा तय, ऐसे आएगा बिल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बिजली की खपत और लागत को लेकर सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब हर महीने बिजली के दाम बदलते रहेंगे। जी हां उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर फ्यूल चार्ज समायोजन (एफएसए) तय किया जाएगा। जिसके तहत ही हर माह बिजली का बिल घट या बढ़ सकता है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार के विद्युत अधिनियम में बदलाव होने के बाद फ्यूल चार्ज समायोजन हर महीने तय करके इसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर लागू करना होगा। फ्यूल चार्ज के तहत ही बिजली का बिल हर महीने घटता बढ़ता रहेगा। एसएसए की दरें बढ़ने पर बिजली महंगी होगी वही दरें घटने पर सस्ती होगी। कोई बदलाव ना होने पर यह दर यथावत रहेगी। बताया जा रहा है कि ऊर्जा निगम ने विद्युत नियामक आयोग से हर महीने एसएसए तय करने का फार्मूला देने और इसे लागू करने का प्रस्ताव...
प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर जा गिरा अनियंत्रित वाहन, इतने लोग थे सवार…

प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर जा गिरा अनियंत्रित वाहन, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजधानी देहादून से सटे विकासनगर में हर दिन हादसे हो रहे है। आज एक बार फिर यहां बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चकराता गोरा घाटी मोटर मार्ग पर बरौंथा के समीप एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर बरौंथा प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर जा गिरा। वाहन में  6 लोग सवार बताए जा रहे है जो घायल हो गए है। वहीं हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छमरौटा उत्तरकाशी से कुछ लोग यूटिलिटी में सवार होकर बिजनार बरौंथा चकराता तहसील शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में बरौंथा के पास यूटिलिटी वाहन संख्या (यूके 07 सीए 066 98) अनियंत्रित होकर प्राथमिक विद्यालय के ऊपर जा गिरा। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनीमत रही कि आज आंबेडकर जयंती की छुट्टी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वाहन में सवार कई लोग गंभीर घायल हो गए है। ब...
देश की प्रथम एवम् सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का मशाल जलाकर शुभारंभ…

देश की प्रथम एवम् सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का मशाल जलाकर शुभारंभ…

उत्तराखण्ड
देश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को सुबह नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था, उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद एवं हार्दिक फिल्म्स के सहयोग से बैशाखी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री अन्न के सपने को साकार करने के लिए देहरादून सीएम आवास से मंत्री गणेश जोशी ने देश की प्रथम एवम् सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का मशाल जलाकर रैली को रवाना किया। ज्ञात हो कि यह रैली 300किमी की देहरादून से चमोली जिले के दूरस्थ गांव मुदोली तक 3 दिवसीय यात्रा करेगी। इस रैली के मुख्य उद्देश्यों में पहाड़ से होते बेतहाशा पलायन, मोटे अनाजों के प्रति पहाड़वासियों की उदासीनता को दूर करना, मोटा अनाज गरीबों का भोजन है इस भ्रम को तोड़ना, मोटे अनाजों की पोस्टिकता का महत्व बतलाना तथा बाजारीकरण के इस दौर में मोटे अनाजों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग, पहाड़ के नौजवानों ...
श्री मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के इस दिन खुलेंगे कपाट, तिथि का ऐलान…

श्री मद्महेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के इस दिन खुलेंगे कपाट, तिथि का ऐलान…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 22 मई, 2023 को खोल दिए जाएंगे। तो वहीं तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ प्रातः 10 बजकर 50 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। वैशाखी के पर्व पर पूर्व परंपरानुसार पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष, पुजारी, आचार्यों व स्थानीय हक-हकूक धारियों की उपस्थिति में कपाट खोलने की तिथि निश्चित की गई। वहीं भगवान श्री तुंगनाथ जी की शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में दस्तूरदार आचार्यों की उपस्थिति में कपाट खोलने की तिथि निश्चित की गई। श्री केदारनाथ मंदिर के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि श्री मद्महेश्वर भगवान की उत्सव डोली 18 मई, 2023 को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ सभा...
प्रोडक्ट इनोवेशन और कस्टमर सेंट्रिसिटी के साथ हायर इंडिया का 2024 तक 100 बिलियन टर्नओवर का लक्ष्य  !

प्रोडक्ट इनोवेशन और कस्टमर सेंट्रिसिटी के साथ हायर इंडिया का 2024 तक 100 बिलियन टर्नओवर का लक्ष्य !

उत्तराखण्ड
देहरादून, 14 अप्रैल, 2023: हायर जो कि होम एप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में एक ग्लोबल लीडर होने के साथ साथ लगातार 14 वर्षों से मेजर एप्लायंसेज की दुनिया में नंबर 1 ब्रांड है, ने घोषणा करते हुए बताया कि ब्रांड का उद्देश्य साल 2024 के अंत तक अपने सभी होम एप्लायंसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एक वन स्टॉप सॉल्यूशन बनकर 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार के लक्ष्य को तय करना है। यह आंकलन क्रमशः साल 2023 और साल 2024 में राजस्व में 40% एवं 30% की अपेक्षित वृद्धि के अनुरूप है।   हॉयर इंडिया का मार्किट आउटलुक प्रोडक्ट इनोवेशन तथा इंडस्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस के निर्माण के लिए लगातार प्रतिबद्धता द्वारा समर्थित है। हमेशा से ही अपने मूल में ग्राहक केंद्रित होने के साथ, कंपनी ने इंडस्ट्री में कई सबसे पहले प्रोडक्ट लॉन्च किये हैं जिनमे 3 डोर साइड-बाय-साइड (एसबीएस) रेफ्रिज...
जौनसार – बावर में ठोडा नृत्य में होता युद्ध कला का प्रदर्शन !

जौनसार – बावर में ठोडा नृत्य में होता युद्ध कला का प्रदर्शन !

उत्तराखण्ड
जौनसार - बावर में ठोडा नृत्य की अलग पहचान है . जिसमे युद्ध कला का कौशल दर्शाया गया. बुधवार को समाल्टा के चालदा देवता मंदिर में बिस्सू की फुलियत का जश्न मनाने आये.  जौनसार बावर पौराणिक लोक कला मंच लोहारी के कलाकारों ने ठोडा नृत्य की प्रस्तुति दी.     लोक कला मंच के 20 सदस्यीय  कलाकारों के दल का नेतृत्व का रहे रंगकर्मी कुन्दन सिंह चौहान ने बताया की जौनसार की लोक संस्कृति  के प्रतीक बिस्सू मेले में ठोडा व हारुल मेले में ठोडा व हारुल नृत्य का विशेष महत्त्व है. लोक संस्कृति के जानकार स्थानीय कलाकारों ने समाल्टा मंदिर प्रांगण में ठोडा  नृत्य की प्रस्तुति के समय तीर कमान से सटीक निशाना साध कर अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया. जौनसारी समाज की विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाने का सन्देश दिया.   गौर हो की समाल्टा में चालदा महाराज का प्रवास अब मात्र १६ दिन के लिए है. इसलिए...
तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 26 मई को विधि विधान से खोले जाएंगे

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 26 मई को विधि विधान से खोले जाएंगे

उत्तराखण्ड
द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे। आज शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया। बता दें उत्तराखंड में साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले...
पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में मचा हंगामा, बाथरूम में छिपकर बचाई जान

पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में मचा हंगामा, बाथरूम में छिपकर बचाई जान

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर :  रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे को देख पंजाबी सिंगर ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। बुधवार रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। इसको शहर के ही एक व्यक्ति ने आयोजित किया था। जैसे ही पंजाबी सिंगर के आने की खबर आसपास के लोगों को मिली तो होटल में भीड़ उमड़ने लगी। किसी ने सिंगर प्रिंस नरूला का हाथ खिंच लिया बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के समर्थकों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए कार्रवाई की जा रही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए कार्रवाई की जा रही

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान राजनीति से प्रेरित बिल्कुल नहीं है। राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्य की वन, राजस्व व सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के प्रति संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से आह्वान किया कि सरकार की इस मुहिम में उन्हें भागीदार होना चाहिए। कहा कि जन मानस को आगे आकर कहना चाहिए कि सरकार की कार्रवाई उचित दिशा में है। अवैध मजारों पर कार्रवाई सही, भाजपा सीएम के साथ प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार की सरकारी भूमि पर धार्मिक स्थलों के अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी के अभियान का समर्...
तीन दिवसीय भ्रमण पर देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

तीन दिवसीय भ्रमण पर देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखण्ड
देहरादून : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। वह राजभवन में भी प्रवास करेंगे। 15 व 16 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति शुक्रवार को गढ़ी कैंट में डा भीमराव आंबेडकर की उस मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे, जिसे बड़ा करने का उन्होंने राष्ट्रपति रहने के दौरान सुझाव दिया था। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में राजभवन में राजकीय भोज का आयोजन भी किया गया है। रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को गढ़ी कैंट में भारत रत्न डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इस मूर्ति के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। दिसंबर, 2001 में राष्ट्रपति रहते हुए उत्तराखंड भ्रमण पर आए रामनाथ कोविन्द ने दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी डा भीमराव आंबेडकर की मूर...