Friday, March 6News That Matters

Day: April 14, 2023

देहरादून एसएसपी ने इस चौकी प्रभारी को किया निलंबित…

देहरादून एसएसपी ने इस चौकी प्रभारी को किया निलंबित…

उत्तराखण्ड
देहरादून एसएसपी लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहे है। एसएसपी ने पहले पुलिसकर्मियों को जहां लाइन हाजिर किया है तो वहीं अब एक चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई चौकी इंद्रानगर क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  दिनांक 12/04/23 को चौकी इंद्रानगर क्षेत्रान्तर्गत एक दुकान पर हुई तोड़फोड़ की घटना की तहरीर दी गई थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर चौकी इंद्रानगर पर देने पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसएसपी ने अब उप निरीक्षक विकसित पवार, चौकी प्रभारी इंद्रानगर को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...
बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

देश-विदेश
लखनऊ,  बाबासाहब डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंबेडकर महासभा भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी की विकृतियों से भारतीय समाज भी अछूता नहीं रहा है। उस कालखंड में दलितों, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर डा. भीमराव आंबेडकर उभरे। दुनिया के सबसे बड़े संविधान की रचना कर उन्होंने एक नए युग का सूत्रपात किया। उन्हें उन विकृतियों, सामाजिक कुरीतियों का आजीवन सामना करना पड़ा जो भारतीय समाज को सदैव कमजोर करती रहीं। इसके बावजूद उन्होंने गरीबों, शोषितों की आवाज को धार देने के अपने मिशन पर आजीवन कार्य किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को ध्यान में रखकर ही 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का केंद्र सरकार ने निर्णय किया। योगी ने कहा कि आंबेडकर के नाम पर र...
प्रदेश के 13 जनपदों में इस मामले में टिहरी जिले को मिला पहला स्थान…

प्रदेश के 13 जनपदों में इस मामले में टिहरी जिले को मिला पहला स्थान…

उत्तराखण्ड
मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल ने अप्रैल, 2022 से फरवरी, 2023 तक 29 मदों में ‘ए‘ श्रेणी प्राप्त कर प्रदेश के 13 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विकास की मार्गदर्शक बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास तथा ई-शासन में समस्त संबंधित विभागों द्वारा बेहत्तर कार्य किये गये। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के दूरस्थ...
उत्तराखंड में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, यहां हो सकती है बारिश…

उत्तराखंड में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, यहां हो सकती है बारिश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। चढ़ते पारे से हर कोई हलकान है तो वहीं इस बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि राज्य के पर्वतीय जिलों में 15 अप्रैल से हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिससे कई जिलों में बारिश बर्फबारी की सम्भावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बताया जा रहा है कि मैदानी इलाकों में 19 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज करवट लेने की संभावना है जिसके बाद देहरादून समेत अन्य जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिससे यह...
बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल…

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जहां चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी पर है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास ऊपर से चट्टान से पत्थर गिरे। जिसकी चपेट में एक  बाइक सवार आ गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  रुद्रप्रयाग-श्रीनगर के बीच सम्राट होटल के पास आज सुबह 10 बजे करीब चट्टान से पत्थर गिरने के कारण एक बाइक सवार घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कार्मिकों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर अपने सरकारी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान राकेश रावत निवासी परकण्डी, चौंदा, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका...
धोनी और बेन स्टोक्स की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, 16.5 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी इतने समय तक रहेगा बाहर  !

धोनी और बेन स्टोक्स की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, 16.5 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी इतने समय तक रहेगा बाहर !

खेल, दिल्ली
नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी घुटने में चोट के बावजूद आगामी मैचों में खेलना जारी रख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी की चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं है और इसके मद्देनजर वो खेलना जारी रखेंगे.   चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सीईओ काशी विश्‍वनाथन ने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि उन्‍हें धोनी की चोट के बारे में पता है। सीएसके को विश्‍वास है कि एमएस धोनी आने वाले सभी मैचों में उपलब्‍ध रहेंगे और अपनी चोट का अच्‍छी तरह प्रबंध करेंगे।   क्रिकबज ने काशी विश्‍वनाथन के हवाले से कहा, ''एमएस धोनी खेलेंगे। यह सही है कि उनके घुटने में चोट है, लेकिन उन्‍होंने हमें नहीं कहा।'' याद दिला दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच के बाद सीएसके के हेड कोच स्‍...
“मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं…” असद अहमद के एनकाउंटर पर आया कंगना का रिएक्शन  !

“मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं…” असद अहमद के एनकाउंटर पर आया कंगना का रिएक्शन !

दिल्ली
नई दिल्ली। कंगना रनोट किसी भी मुद्दे पर अपना रिएक्शन देने से चूकती नहीं हैं, चाहे वो फिल्मों को लेकर हो, राजनीति को लेकर या फिर कानून व्यवस्था को लेकर। हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुश होकर कंगना ने उन्हें अपना भैया बता दिया। कंगना का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।   सीएम योगी को कंगना ने कहा भैया दरअसल, गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल ने लोगों का ध्यान तब खींचा, जब उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और गुलाम, यूपी एसटीएफ ने हाथों मुठभेड़ में मारे गए। असद अहमद गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा है और पिछले काफी समय से वॉन्टेड भी। इस एनकाउंटर पर कही जश्न मनाया जा रहा है तो कही इसे फेक बताकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कंगना तो पूरी तरह से सीएम योगी के पक्ष में नजर आईं।   अतीक के बेटे की मौत पर दिया रिएक्शन कगंना ने अपनी इंस्टाग्राम स्...
अमृतसर : अमृतपाल आज कर सकता है कि सरेंडर, पंजाब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात  !

अमृतसर : अमृतपाल आज कर सकता है कि सरेंडर, पंजाब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात !

Punjab
अमृतसर, नवीन। खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल सिंह के सरेंडर की अटकलें हैं। जहां एक ओर पंजाब में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भगोड़े अमृतपाल सिंह के सरेंडर की अटकलों के बीच सुरक्षा व्यव्स्था कड़ी कर दी गई है।   खालिस्तान समर्थक व भगोड़े अमृतपाल सिंह के आत्मसमर्पण की अटकलों के कारण पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। खासकर श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास अर्ध सैनिक बल के जवान, पंजाब पुलिस की टीमें चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए हैं।   अलर्ट पर हैं खुफिया एजेंसियां खुफिया एजेंसियों के अधिकारी यहां से पल-पल की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज रहे हैं। इसके साथ ही भगोड़े अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा और उसके आसपास सटे गांवों में भी खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अमृतपाल के गांव में पुलिस के जवान तैनात हैं।   बताया जा रहा ...
रुद्रपुर : पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में मच गया बवाल, बाथरूम में छिपकर बचाई जान !

रुद्रपुर : पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में मच गया बवाल, बाथरूम में छिपकर बचाई जान !

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर : रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे को देख पंजाबी सिंगर ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई।   सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। बुधवार रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। इसको शहर के ही एक व्यक्ति ने आयोजित किया था। जैसे ही पंजाबी सिंगर के आने की खबर आसपास के लोगों को मिली तो होटल में भीड़ उमड़ने लगी। किसी ने सिंगर प्रिंस नरूला का हाथ खिंच लिया बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के समर्थकों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और एक दू...
तीन दिवसीय भ्रमण पर आज देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये रहेगा कार्यक्रम !

तीन दिवसीय भ्रमण पर आज देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये रहेगा कार्यक्रम !

उत्तराखण्ड
पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है।   देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं। वह पहले दिन देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके बाद 15 एवं 16 अप्रैल को मसूरी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। गढ़ीकैंट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से पूर्व राष्ट्रपति का विशेष लगाव रहा है। दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए वह उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे।   तब दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की इस प्रतिमा के छोटा होन...