Friday, March 6News That Matters

Day: April 15, 2023

उत्तराखंड में इस दिन होगी धामी कैबिनेट बैठक, हो सकते है ये फैसले…

उत्तराखंड में इस दिन होगी धामी कैबिनेट बैठक, हो सकते है ये फैसले…

उत्तराखण्ड
प्रदेश में इन दिनों कई मुद्दे गर्म है। ऐसे में धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को धामी कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में खाद्य शहरी विकास वित्त राजस्व शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी। इसके तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में खाद्य, शहरी विकास, वित्त, राजस्व, शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। राशन में नमक और चीनी देने को लेकर भी प्रस्ताव जारी हो सकता है।...
हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन मेंटेनेंस के लिए आज रहेगी बंद…

हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन मेंटेनेंस के लिए आज रहेगी बंद…

उत्तराखण्ड
अगर आप आज देहरादून की तरफ आने जाने की सोच रहे है तो आपके काम की खबर है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (चण्डी चौक फ्लाई ओवर) पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण आज रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा चण्डी चौक फ़्लाई ओवर, हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन मेंटेनेंस के लिए बंद की जानी है जिस पर सभी तरह का यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उक्त समयावधि में संपूर्ण यातायात अलकनंदा होटल के सामने से सर्विस रोड होते हुए, चण्डी चौक जंक्शन से अपने गंतव्यों को प्रस्थान करेंगे।...
‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से सीएम धामी ने की बात…

‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से सीएम धामी ने की बात…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड की लोक परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। स्कूली बच्चों द्वारा भाषण एवं कविता का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री से स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी इस अवसर पर संवाद किया। विकासनगर की वंशिका ने पूछा कि अभिभावकों को कैसे समझाएं कि जो हम करियर में करना चाहते हैं, वे उसमें अपनी सहमति दे दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कार्य करें, कुछ बनने के लिए नहीं बल्कि जीवन में कोई सराहनीय कार्य करने के लिए करें। आप अपने अभिभावकों को इस तरह से समझा सकती हैं, कि मैं जिस भी क्षेत्र को अपने करियर के लिए चुनूंगी, इसमे...
चारधाम यात्रा को लेकर आगामी 18 व 20 अप्रैल को टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास प्रस्तावित…

चारधाम यात्रा को लेकर आगामी 18 व 20 अप्रैल को टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास प्रस्तावित…

उत्तराखण्ड
सचिव उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा विषय पर आगामी 18 व 20 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास में बेहतर समन्वय एवं संचालन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन ने मॉक अभ्यास के दौरान समन्वयक अधिकारियों तैनाती तथा मॉक अभ्यास के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चर्चा की। इसके साथ ही विभागीय नोडल अधिकारियों के विवरण, सेक्टर ऑफिसर्स, इंसिडेंट कमाण्डर की तैनाती, उनकी लोकेशन, सेटेलाइट फोन नम्बर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस जवानों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ तैनाती के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पॉइंटस, जीआइएस प्लेटफॉर्म पर तीर्थ यात्रियों के एन्ट्री तथा एक्जिट पॉ...
अल्मोड़ा : बैसाखी पर बच्चों ने किया देहरी पूजन !

अल्मोड़ा : बैसाखी पर बच्चों ने किया देहरी पूजन !

उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कष्ट निवारण के लिए लोगों ने पंडितों से अनुष्ठान करा चांदी का पैर दान किया। वहीं मंदिरों में अनुष्ठान के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। बैसाखी पर्व पर शुक्रवार को जिले के चितई, कसारदेवी, जागेश्वर, नंदा देवी, वृद्ध जागेश्वर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान विभिन्न पकवान तैयार कर अपने आराध्य को अर्पित किए। भतरौंजखान क्षेत्र में भी बैसाखी उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने घरों की देहरी पूजन कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बच्चों को गुड़, चावल सहित अन्य उपहार भेंट किए।   बागेश्वर/गरुड़। जिले के विषुवत संक्रांति (बिक्खू त्यार) धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पवित्र नदियों मे...
दवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की सहित इन जिलों से गए थे सैंपल  !

दवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की सहित इन जिलों से गए थे सैंपल !

उत्तराखण्ड
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य खाद्य औषधि संरक्षा विभाग की ओर से दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की गई। राज्य से भेजे गए 13 कंपनियों की दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं पाए गए, इन सभी को सीडीएससीओ ने नोटिस जारी कर दिया है।   उत्तराखंड में स्थापित दवा कंपनियों से लिए गए दवा के सैंपल जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने पर 13 कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में अभियान चलाया हुआ है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में लगभग 285 से अधिक फार्मा कंपनियों हैं। राज्य में बनने वालीं दवाइयों का निर्यात किया जाता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य खाद्य औषधि संरक्षा विभाग की ओर से दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की गई। राज्य से भेजे गए 13 कंपनियों क...
अब तिमाही नहीं हर महीने लगेगा बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज, याचिका पर नौ मई को सुनवाई  !

अब तिमाही नहीं हर महीने लगेगा बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज, याचिका पर नौ मई को सुनवाई !

उत्तराखण्ड
यूपीसीएल को हर तीसरे महीने नियामक आयोग में याचिका दायर करनी पड़ती है। इस याचिका पर आयोग सुनवाई करने के बाद फ्यूल सरचार्ज की दर तय करता है। इस लंबी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए यूपीसीएल ने एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि तिमाही के बजाए हर महीने सरचार्ज तय किया जाए।   बिजली दरों के साथ अब फ्यूल सरचार्ज तिमाही नहीं बल्कि हर महीने लगेगा। यूपीसीएल ने इसके लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की है। याचिका पर नौ मई को जनसुनवाई होगी। दरअसल, एक्ट के हिसाब से विद्युत वितरण कंपनी को फ्यूल सरचार्ज को उपभोक्ताओं से वसूलने का अधिकार है। इसके तहत यूपीसीएल को हर तीसरे महीने नियामक आयोग में याचिका दायर करनी पड़ती है। इस याचिका पर आयोग सुनवाई करने के बाद फ्यूल सरचार्ज की दर तय करता है। इस लंबी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए यूपीसीएल ने एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा ...
देहरादून से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू…

देहरादून से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू…

उत्तराखण्ड
ट्रेन का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि देहरादून से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।  ट्रेनें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से चलने वाली उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है।  बताया जा रहा है कि लखनऊ के पास पटरियों पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा था। ऐसे में रेलवे ने इस ट्रैक पर कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब काम पूरा हो गया है। गौरतलब है कि  बुधवार से इन तीनों ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से लखनऊ, गोरखपुर रूट के यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी।...
जेल बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा 2022 को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट…

जेल बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा 2022 को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update:  युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अब राज्य में जेल बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।  आयोग की तरफ से इसके लिए एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेल बंदी रक्षक परीक्षा 2022 के लिए राज्य में छह केंद्रों पर शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई जाएगी। एसडीआरएफ देहरादून में 15 मई, 16 मई और 17 मई को यह परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसी तरह 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में 20, 22 और 23 मई को परीक्षा होगी. आईआरबी देहरादून में 2 और 3 मई को परीक्षा तय की गई। वहीं आईआरबी रामनगर नैनीताल में 29 अप्रैल 2023 को और 46 सिंह वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में 13 और 15 मई को परीक्षा नियत की गई। 31 वीं वाह...
देहरादूनः 30 वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई, वाहन चालक न करें ये काम…

देहरादूनः 30 वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई, वाहन चालक न करें ये काम…

उत्तराखण्ड
देहरादून में वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। जिले में विक्रम अब परमिट में दर्ज कॉन्ट्रैक्ट कैरेज की शर्तों पर चलेंगे। इसके तहत अब कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यातायात और सीपीयू पुलिस द्वारा 30 वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रथम चरण में राजपुर-क्लेमेनटाउन रूट पर अभियान चलाया जायेगा। विक्रम चालक अपने विक्रमों को जंक्शन से 50 मीटर की दूरी पर ही खडा कर सवारी उतारी / बैठायी जाने का विक्रम चालकों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है । शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित विक्रम वाहन के परमिटट में कोन्ट्रेक्ट कैरिज (एक स्थान से दूसरे स्थान बिना रुके वाहन ले जाने) हेतु अंकित है परन्तु विक्रम चालकों द्वारा अपनें वाहनों को स्टेज कैरिज के रुप में प्रयोग किया जा रहा है तथा विक्रम में बैठी सवारी उतारनें / बैठने के लिए विक्रम में लगी घंटी का प्रयोग करवाया जा रहा है, जो ...