Friday, March 6News That Matters

Day: April 15, 2023

उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में करेगी रोड शो, पीमए मोदी करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ

उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में करेगी रोड शो, पीमए मोदी करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो करेगी। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हो गए हैं। यूरोप के रोड शो के लिए तैयारी चल रही है। विदेशों में होने वाले इन रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री करेंगे। निवेशक सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, राज्य में बने निवेश के वातावरण का फायदा उठाने के लिए रोड शो और निवेशक सम्मेलन किए जा रहे हैं। राज्य में निवेशक सम्मेलन अक्तूबर या नवंबर में प्रस्तावित किया गया है। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तय तिथि के हिसाब से ही तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन फाइनल होगा। सम्मेलन से पहले देश और विदेश में रोड शो होंगे। बंगलुरू, इंदौर, दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख बड़े और औद्योगिक शहरों में ये रोड शो हों...
24 घंटे में 108 नए संक्रमित मरीज मिले, पढ़िए पूरी खबर

24 घंटे में 108 नए संक्रमित मरीज मिले, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्‍तराखंड में पिछले 24 घंटे में 108 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 283 हो गई है। देहरादून जिले में 53, नैनीताल में 17, हरिद्वार में 10, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 6, पौड़ी में 4, चंपावत में 3, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में 75 मरीज ठीक हुए हैं। इस साल अब तक प्रदेश भर में कुल 1004 संक्रमित मिले हैं। इसमें 713 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि कोरोना संक्रमित आठ मरीजों की मौत हुई है। पहले काउंसलिंग फिर हो रहा है एंटीजन झूलाघाट में भारत नेपाल सीमा पर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों की एंटीजन जांच शुरू हो चुकी है। पहले दिन कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। भारत नेपाल को जोडऩे वाले झूला पुल पर सुबह पुल खुलने से सायं को बंद होने तक ...
हेमकुंड साहिब : 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा मार्ग से जल्द हटाई जाएगी बर्फ  !

हेमकुंड साहिब : 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा मार्ग से जल्द हटाई जाएगी बर्फ !

उत्तराखण्ड
दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट 20 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं.   हेमकुंड साहिब: दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट 20 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं. इसी तारीख को लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुल जाएंगे. हेमकुंड साहिब प्रबंधन न्यास के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि हेमकुंड साहिब के यात्रा रास्ते पर जमी बर्फ को हटाने का काम भारतीय सेना 20 अप्रैल से शुरू कर देगी. बता दें कि हेमुकंड साहिब गुरुद्वारा चमोली जिले में 15200 फुट की ऊंचाई पर स्थित है. इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां पर सर्दी के मौसम में बहुत बर्फ पड़ती है. जिस कारण भारतीय सेना के जवान यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाने का काम करते हैं.   गुरुद्वारा ट्रस्ट 15 अप्रैल से गुरुद्वारे की सेवा में लगे सेवा...
पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी

उत्तराखण्ड
देहरादून :  पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी। बैठक में खाद्य, शहरी विकास, वित्त, राजस्व, शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके तैयारियां की जा रही हैं। धामी से मिला आइजी गुंज्याल के साथ आइटीबीपी का दल वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आइटीबीपी के आइजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने आइटीबीपी से संबंधित क्रियाकलापों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।मुख्यमंत्री ने आइटीबीपी के कार्यों को सराहा। साथ में उनसे संबंधित विषयों पर राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली कार्यवाही शीघ्र करने का आश्वासन दिया। आइटीबीपी के बलिदानी असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी की पत्नी को सेवायोजित करने के संबंध में कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह बलिदानी के परिवार के साथ खड़ी है। देश सेवा में संलग...
यूपी नगरीय न‍िकाय चुनाव में सपा कांग्रेस के बाद आज भाजपा महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है

यूपी नगरीय न‍िकाय चुनाव में सपा कांग्रेस के बाद आज भाजपा महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,  नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार दिन भर हुए मंथन के बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। कमेटी द्वारा महापौर प्रत्याशियों के नामों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद अब उस पर केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी ली जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से हरी झंडी दिखाये जाने के बाद महापौर प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। .सत्ताधारी भाजपा में टिकटों के लिए सबसे अधिक मारामारी है। सबसे ज्यादा रस्साकशी सर्वाधिक प्रतिष्ठापरक नगर निगमों के महापौर के टिकट के लिए है। पहले चरण में 10 नगर निगमों का चुनाव होना है। पार्टी नगर निगमों के महापौर व पार्षद तथा नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों के टिकट प्रदेश मुख्यालय स्तर से घोषित करेगी। वहीं नगर पंचाय...
हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी CRPF की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा !

हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी CRPF की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा !

दिल्ली
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दी है. ये ऐतिहासिक फैसला गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  की पहल पर सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है. अब सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलूगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में तैयार किया जाएगा. गृह मंत्रालय के इस फैसले के कारण लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे. जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी. कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है. जि...
भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एम्स ऋषिकेश में आयोजन  !

भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एम्स ऋषिकेश में आयोजन !

उत्तराखण्ड
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान सभी ने उनके जीवन को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। उधर इस मौके पर संस्थान द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 60 रक्तदाताओं ने लोगों का अमूल्य जीवन बचाने के लिए महादान किया।   शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एम्स के मिनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह की अगुवाई में फेकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों, अधिकारियों व कार्मिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।   इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन दर्शन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने संपूर्ण जीवन को सामाजिक उत्थान क...
शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

Maharastra
शनिवार की सुबह बड़ा हादसा लेकर आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार तड़के खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। यहां पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि हादसे में ...
देहरादून एसएसपी ने 6 उपनिरीक्षकों के किए तबादले…

देहरादून एसएसपी ने 6 उपनिरीक्षकों के किए तबादले…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधी बेखौफ हो रहे है तो वहीं एसएसपी एक्शन मोड में आ गए है। लगातार कड़ी कार्रवाई के बीच देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर द्वारा आज शुक्रवार देर शाम जनपद के 6 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिये। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। इनका किया ट्रांसफर  थानाध्यक्ष त्यूणी सहित इंदिरा नगर चौकी को नया प्रभारी मिला है। थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष राबियान को कोतवाली नगर में नवीन तैनाती दी है। पुलिस कार्यालय उपनिरीक्षक विनोद राणा को त्यूणी का नया प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक राकेश चौधरी को भी त्यूणी भेजा गया है। उनके स्थान पर त्यूणी में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र बिष्ट को थाना प्रेमनगर बुलाया गया है। विकसित पंवार,चौकी प्रभारी इन्दिरानगर को निलंबित करने के बाद से रिक्त हुए इन्दिरानगर चौकी प्रभारी के पद पर उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को इन्दिरानगर प्र...
अब LinkedIn पर भी वेरिफाई होगा अकाउंट, ऐसे काम करता है सिस्टम, जानें किसको मिलेगा फायदा !

अब LinkedIn पर भी वेरिफाई होगा अकाउंट, ऐसे काम करता है सिस्टम, जानें किसको मिलेगा फायदा !

दिल्ली
माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी लिंक्डइन एक फ्री सब्सक्रिप्शन सिस्टम शुरू कर रही है, जो यूजर्स को उनकी पहचान और जहां वे काम करते हैं, को साबित करने की अनुमति देगी। इस वेरिफकेशन के लिए कई विकल्प पेश किए है।   इन विकल्पों में आपकी पहचान साबित करने के लिए CLEAR का उपयोग करने की क्षमता, एक ईमेल एड्रेस के माध्यम से आपके कार्यस्थल का वेरिफिकेशन, और डिजिटल कार्यस्थल आईडी पाने के लिए Microsoft का Entra सत्यापित आईडी प्लेटफॉर्म शामिल है।   नहीं देने होंगे पैसे? Instagram, Facebook, या Twitter की तरह आपको वेरिफाई होने के लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपका ऑर्गेनाइजेशन पहले से ही Entra का उपयोग करता है, तो आप कंपनी द्वारा जारी किए गए ईमेल पते का उपयोग करके या Microsoft Entra के माध्यम से अपने वर्कप्लेस को वेरिफाई कर सकते हैं।   अगर आप अपनी स्वयं की पहचान वेरिफाई करना च...