उद्यान विभाग के 12 आउटलेट चारधाम रुट पर स्थापित होगें : मंत्री गणेश जोशी
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में 24 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गो में स्थापित राजकीय फल संरक्षण केन्द्रों को प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 तक खोले जाने का निर्णय लिया गया है।
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए किसानों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय के लिए रखा जाऐगा। जिसमें मुख्य रुप से बुरॉश जूस, माल्टा जूस, हिन्सार जूस, ऑवला जूस, शहद, मशरूम, कैण्डी आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि हार्टिकल्चर मिशन फॉर नार्थ ईस्ट एण्ड हिमालयन स्टेट एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाओं (पीएमएफएमई) के माध्यम से यह कार...







