देहरादून : सड़क पर उतरा प्रशासनिक अमला, ध्वस्त किए 75 अतिक्रमण !
दून की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने के पीछे एक बड़ा कारण अतिक्रमण भी है। कहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सामान सड़क तक पसरा है तो कहीं सड़क और फुटपाथ पर खोखे आदि खड़े कर दिए गए हैं। अतिक्रमण पर पुलिस और संबंधित विभागों की चुप्पी के चलते ट्रैफिक जाम से आम से लेकर खास तक आजिज आ चुके हैं।
यातायात सुधार की दिशा में मुख्य सचिव के तेवर लंबे समय से तल्ख हैं और अब जिला प्रशासन का सब्र भी जवाब दे गया। अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर एक साथ 40 अधिकारियों की टीम उतार डाली। शहर को पांच जोन में बांटकर तीन घंटे तक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 75 अतिक्रमण हटाए गए।
जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में सभी जोन सोमवार दोपहर को एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। सफेदपोशों के दबाव से कार्रवाई को बचाने के लिए अंतिम समय तक प्रशासन ने पत्ते नहीं खोले। ताकि अतिक्...


