Friday, March 6News That Matters

Day: April 19, 2023

सावधान! देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 10,542 केस दर्ज; 38 की मौत

सावधान! देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 10,542 केस दर्ज; 38 की मौत

उत्तराखण्ड
देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। चार दिन बाद ही कोरोना के केस में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे में महामारी के कुल 10,542 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 63,562 हो गए हैं। गौरतलब है कि देश में चार दिन की गिरावट के बाद आज यानी 19 अप्रैल को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 18 अप्रैल को कोरोना के कुल 7,633 मामले दर्ज किए गए थे। 38 मरीजों की मौत स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 38 मरीजों की जान भी गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 31 हजार 190 हो गया है। बता दें कि देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 45 हजार 401 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इससे अब तक 4 करोड़ 42 लाख 50 हजार 649 लोग रिकवर भी हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी दर- 4.39 फीसदी ड...
दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत !

दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत !

दुनिया
भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन नहीं भारत है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ हो गई है जबकि चीन की 142.57 करोड़ है। भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं।   युवा देश है भारत इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। ये रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है. UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, 10-24 साल तक के लोग 26% हैं, 15-64 साल तक के लोग 68%...
Weather Update: मौसम विभाग उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी…

Weather Update: मौसम विभाग उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम करवट बदल रहा है। 19, 20 और 21 अप्रैल के लिए मौसम विभाग उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इससे चढ़ते पारे में गिरावट होने से जहां गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है, वहीं मौजूदा फसलों के लिए अंधड़ जैसी स्थिति नुकसानदेय भी साबित हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज तात्कालिक पूर्वानुमान भी जारी किया है। जिसके अनुसार देहरादून, हरिद्वार तथा उत्तरकाशी जनपदों के कुछ स्थानों में (30-40 किमी प्रति घंटे ) की तेज हवाएं / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभवाना है। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश में 19, 20 और 21 अप्रैल को  बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओलावृष्टि और अंधड़ का पूर्वानुमान है। उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर पिथौरागढ़ एव...
कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज कोर्ट पहुंचे अतीक-अशरफ के हत्यारोपित, शूटर्स खोलेंगे हत्याकांड के राज?

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज कोर्ट पहुंचे अतीक-अशरफ के हत्यारोपित, शूटर्स खोलेंगे हत्याकांड के राज?

उत्तरप्रदेश
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को बुधवार सुबह पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज कोर्ट पहुंचे हैं। प्रयागराज पुलिस तीनों शूटर्स को ले जाने के ल‍िए सुबह प्रतापगढ़ जेल पहुंची थी। आज तीनों को कोर्ट में पेश कर पुल‍िस इनकी कस्‍टडी र‍िमांड मांगेगी।   प्रयागराज पुलिस तीनों आरोपितों को लेकर 8:45 बजे निकली थी। करीब 10:30 बजे तीनों शूटर्स को प्रयागराज कोर्ट में पेश क‍िया जाएगा। शूटर्स की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए कोर्ट पर‍िसर को छावनी में तब्‍दील कर द‍िया गया है। चप्‍पे-चप्‍पे पर पुल‍िस बल तैनात है। इन सभी को सोमवार को नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जेल में दाखिल कराया गया था। अतीक और अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में तब गोली ...
पुष्कर सिंह धामी : 679 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट, कैबिनेट बैठक में फैसला  !

पुष्कर सिंह धामी : 679 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट, कैबिनेट बैठक में फैसला !

उत्तराखण्ड
देहरादून: प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा के स्तर में सुधार दिखाई देगा। मंत्रिमंडल ने 603 राजकीय प्राथमिक और 76 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय (सेंटर आफ एक्सीलेंस) बनाने का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, फर्नीचर जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश सरकार अब शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रसंख्या घटने और अभिभावकों की घटती रुचि को देखते हुए सरकार को अब गुणात्मक सुधार के लिए कदम उठाने पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश के ऐसे राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने का निर्णय लिया गया है, जहां छात्रसंख्या अच्छी है। विद्यालयों के प्रति स्थानीय समुदाय की अच्छी धारणा को देखते हुए सरकार ने 679 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षा की उत्क...
भारत में कोरोना के नए मामलों में 38% इजाफा, बीते 24 घंटे में 10,542 केस !

भारत में कोरोना के नए मामलों में 38% इजाफा, बीते 24 घंटे में 10,542 केस !

दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 38 फीसदी की वृद्धि हुई है। जहां मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे वहीं आज दस हजार 542 केस सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के 63 हजार 562 मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं। देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98....
उत्तराखंड : बदला मौसम, पहाड़ से मैदान तक चली ठंडी हवाएं, चोटियों पर बर्फबारी, भारी बारिश का येलो अलर्ट  !

उत्तराखंड : बदला मौसम, पहाड़ से मैदान तक चली ठंडी हवाएं, चोटियों पर बर्फबारी, भारी बारिश का येलो अलर्ट !

उत्तराखण्ड
मौसम विभाग की ओर से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।   उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई। वहीं,  मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्ख...