Friday, March 6News That Matters

Day: April 21, 2023

भारी हिमपात से धारचूला में टूटा ग्लेशियर, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद !

भारी हिमपात से धारचूला में टूटा ग्लेशियर, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद !

उत्तराखण्ड
धारचूला :  उच्च हिमालय में हो रही भारी हिमपात से नलपल्यु से दो किमी पीछे खनला ग्लेशियर टूट गया है। ग्लेशियर की बर्फ गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग पर जमा होने से मार्ग बंद हो गया है। उच्च हिमालय आने जाने वाले वाहन फंस गए हैं।   ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी उच्च हिमालय में भारी हिमपात के चलते ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी हो चुका है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नपलच्यु से दो किमी पीछे गणेश नाले के पास खनला ग्लेशियर टूटा और टूटा ग्लेशियर सीधे तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर गिरा। बर्फीले तूफान की चेतावनी गनीमत रही कि जिस समय ग्लेशियर टूटा उस समय सड़क पर गणेश नाला के पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीले तूफान आने की चेतावनी दी है। मार्ग बंद होने से उच्च हिमा...
सिविल सेवा दिवस 2023: ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए लोक सेवकों की भूमिका अहम’- सीएम अशोक गहलोत !

सिविल सेवा दिवस 2023: ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए लोक सेवकों की भूमिका अहम’- सीएम अशोक गहलोत !

राजस्थान
सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को सिविल सेवा दिवस 2023 के अवसर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह को संबोधित किया।   सिविल सेवा दिवस 2023: सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को सिविल सेवा दिवस 2023 के अवसर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्हाेंने सभी लोक सेवकों सिविल सेवा दिवस की बधाई दी।   सीएम ने कहा कि देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए लोक सेवकों की अहम भूमिका है। लोक सेवकों की भागीदारी से ही संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन संभव है। उन्होंने कहा कि 2030 तक राजस्थान को देश का प्रथम राज्य बनाने की राज्य सरकार की परिकल्पना को साकार करने में लोक सेवकों का योगदान महत्वपूर्ण है। प्रदेश आईटी में अग्रणी राज्य बनकर उभरा गहलोत ने कहा कि पंडित नेहरू एवं सरदार पटेल जैसे महापुरुषों की सोच से देश में एक उत्कृष्ट सिविल सेवा की नींव पड़ी, जि...
आज से चारधाम यात्रा का आगाज, सीएम ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  !

आज से चारधाम यात्रा का आगाज, सीएम ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना !

उत्तराखण्ड
22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह है। केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। आज ऋषिकेश से यात्रा का श्रीगणेश हो गया है।   आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। ऋषिकेश से चारधाम यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश ही है। रोजाना हजारों की तादाद में तीर्थयात्री यहां से अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं। वहीं आज सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोल...
गुड्डू मुस्लिम जिसके साथ भी रहा, वो जिंदा नहीं बचा !

गुड्डू मुस्लिम जिसके साथ भी रहा, वो जिंदा नहीं बचा !

उत्तरप्रदेश
UP STF ने दावा किया है कि उमेश पाल हत्याकांड का किरदार गुड्डू मुस्लिम अब अतीक के विरोधी गैंग के संपर्क में आ गया है. गुड्डू मुस्लिम को जानने वाले लोग कहते हैं कि धोखा देना उसकी फितरत में है. वह जिसके साथ भी रहा, या तो उसकी जान ले ली या फिर मुखबिरी कर रास्ते से हटवा दिया. आज हम गुड्डू मुस्लिम के अयोध्या कनेक्शन और उसके धोखेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा कर रहे हैं.   प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में जो नाम इस समय सबसे अधिक चर्चा में है और जिसके सीने में बहुत सारे राज दफन हैं, वह नाम है- गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज. गुड्डू मुस्लिम को जानने वाले लोग कहते हैं कि धोखा देना उसकी फितरत में है. वह जिसके साथ भी रहा, या तो उसकी जान ले ली या फिर मुखबिरी कर रास्ते से हटा दिया. आज हम गुड्डू मुस्लिम के अयोध्या कनेक्शन और उसके धोखेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा कर रहे हैं. चर्चित बाहुबली अभय सिंह ...
सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद फेंका ग्रेनेड, पुंछ आतंकी हमले के पीछे कोई गहरी साजिश  ?

सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद फेंका ग्रेनेड, पुंछ आतंकी हमले के पीछे कोई गहरी साजिश ?

जम्मू
जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकवादियों ने हमला किया. इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए. आतंकवादियों ने पहले सेना के ट्रक पर फायरिंग की और फिर ग्रेनेड फेंका, जिससे ट्रक के फ्यूल टैंक में आग लग गई. इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी ग्रुप PAFF का हाथ बताया जा रहा है.     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए जम्मू से ब्यूरो रिपोर्ट...
दिल्ली के साकेत कोर्ट में लड़की पर सरेआम फायरिंग, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर !

दिल्ली के साकेत कोर्ट में लड़की पर सरेआम फायरिंग, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर !

दिल्ली
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है. कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं. आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है. यहां वकील की ड्रेस में आए एक शख्स ने लड़की को गोली मार दी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं. चार गोलियां मारी गईं खबर के मुताबिक, आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा लड़की को चार गोलियां मारी गई. जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं. मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ लड़की को ...
उत्तराखंड : बारिश से भी नहीं मिली राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल !

उत्तराखंड : बारिश से भी नहीं मिली राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल !

उत्तराखण्ड
जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है। कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।   प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश के बावजूद आग की 18 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें कुमाऊं में सात और गढ़वाल में पांच जगह जंगल जले। जबकि एक घटना वन्य जीव क्षेत्र की है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशा़त वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
वन भूमि में बनी 100 मजारें तोड़ी, कई निशाने पर, धार्मिक स्थलों के नाम पर एक हजार से अधिक अतिक्रमण  !

वन भूमि में बनी 100 मजारें तोड़ी, कई निशाने पर, धार्मिक स्थलों के नाम पर एक हजार से अधिक अतिक्रमण !

उत्तराखण्ड
विभाग के अधिकारियों का कहना है गढ़वाल मंडल में 2294 और कुमाऊं मंडल में 9490 हेक्टेयर वन क्षेत्र में अतिक्रमण है। इसके अलावा वन्य जीव विहार के 75 हेक्टेयर में अतिक्रमण है। अब तक लगभग 100 मजारें ध्वस्त की गई हैं, लेकिन किसी मंदिर को ध्वस्त नहीं किया गया है।   प्रदेश के जंगलों में अतिक्रमण कर बनाई गई 100 मजारें तोड़ दी गई हैं और कई निशाने पर हैं। वन विभाग के अधिकारी बताते हैं वन भूमि पर धार्मिक स्थलों के नाम पर राज्यभर में एक हजार से अधिक अतिक्रमण हैं। प्रभागीय वनाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश की वन भूमि पर अतिक्रमण कर तेजी से धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी मजारों की संख्या तेजी से बढ़ने से सरकार के कान खड़े हो गए हैं। इस मसले पर शासन के निर्देश के बाद वन मुख्यालय ने सभी आरक्षित और संरक्षित वन क्षेत्रों से धार्मिक स्थलों की जानकारी म...
बाबा केदार की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए किया प्रस्थान, आज पहुंचेगी पहले पड़ाव  !

बाबा केदार की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए किया प्रस्थान, आज पहुंचेगी पहले पड़ाव !

उत्तराखण्ड
25 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली 22 को फाटा, 23 को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली 24 अप्रैल को अपने धाम पहुंचेगी।   आज  शुक्रवार सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 22 को फाटा, 23 को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली 24 अप्रैल को अपने धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे कपाटोद्घाटन होगा। वहीं भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भगवान केदारनाथ की निर्विघ्न यात्रा के लिए ...
Dream 11:  उत्तराखंड पुलिस के जवान ने जीते ड्रीम 11 में एक करोड़…

Dream 11:  उत्तराखंड पुलिस के जवान ने जीते ड्रीम 11 में एक करोड़…

उत्तराखण्ड
Dream 11: dream11 पर टीम बनाकर लोग लाखो करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। लोग बिना सोचे समझे इस पर कई पैसे लुटा रहे हैं कई लोगों ने इसे कमाई का जरिया भी बना दिया है। लोग इसमें बिना मैच खेले अपना सपना साकार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2023) में टीम बनाकर उत्तराखंड के कई सारे लोग भी मालामाल हो चुके हैं। इसके पीछे छिपे रिस्क आप ज्यादा बेहतर समझते हैं। बहरहाल, ताजा मामला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से है जनपद रुद्रप्रयाग से क्रिकेट आईपीएल में ड्रीम इलेवन टीम बनाकर पुलिस जवान कैलाश रावत (Kalish Rawat IPL Dream 11 Win One Crore Rupess) ने 1 करोड़ की धनराशि जीती है. आपको बता दे कि पुलिस जवान कैलाश रावत वर्तमान में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है. वहीं ड्रीम इलेवन में टीम लगाकर एक करोड़ जीतने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। एक करोड़ जीतने के...