Friday, March 6News That Matters

Day: April 22, 2023

Uttarakhand News: कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा होमवर्क, जानिए क्यों…

Uttarakhand News: कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा होमवर्क, जानिए क्यों…

उत्तराखण्ड
कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा गृहकार्य, शिक्षा नीति के तहत बस्ते का बोझ कम करने की योजनानई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलों में महंगी किताबों का बोझ कम करने के साथ ही बस्ते का भार भी हल्का करने की तैयारी की जा रही है। नए पाठ्यक्रम में पहली एवं दूसरी कक्षा के छात्रों को गृहकार्य नहीं दिया जाएगा। कक्षा तीन के छात्रों को केवल 2 घंटे का गृहकार्यउत्तराखंड शिक्षा विभाग, एससीईआरटी के साथ मिलकर पहली एवं दूसरी कक्षा के पाठ्यक्रम को इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि छात्रों को पुस्तकों को कम से कम पढ़ना पढ़े और मौखिक रूप अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक जानकारी मिल सके। नई शिक्षा नीति में कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं को केवल दो घंटे का गृहकार्य प्रति सप्ताह दिए जाने का प्रविधान हैचौथी एवं पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पूर्व के पाठ्यक्रम के मुकाबले कम गृहकार्य दिया जाना है। प्राथमिक के छात्र-छात्रा...
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पहली पूजा प्रधानमंत्री जी के नाम से की गई…

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पहली पूजा प्रधानमंत्री जी के नाम से की गई…

उत्तराखण्ड
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। आज पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली, यमुनोत्री में पूजा अर्चना की। उसके बाद मां यमुना जी की उत्सव डोली को शनि देव की अगुवाई में खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। 25 ...
सीएम धामी से भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की मुलाकात

सीएम धामी से भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की मुलाकात

उत्तराखण्ड
हर-हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर भजन प्रस्तुति देंगी। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय और अभिलिप्सा के माता पिता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भजन गायिका को शुभकामनाएं दीं। कहा, उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी से संगीत जगत में अलग पहचान बनाई है, जो युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।...
उत्तराखंड: राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई 27 अप्रैल को हरिद्वार में होगी

उत्तराखंड: राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई 27 अप्रैल को हरिद्वार में होगी

उत्तराखण्ड
आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदोरिया की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के प्रकीर्ण वाद की सुनवाई अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत में होगी। मामले में सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तिथि नियत की गई है। आरएसएस कार्यकर्ता ने जेएम द्वितीय की कोर्ट से प्रकीर्ण वाद दायर किया था। वाद की सुनवाई उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं होने से मामले में अभी तक सुनवाई नहीं हो पा रही थी। कनखल निवासी आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय हरिद्वार शिव सिंह की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया था। जिसमें राहुल गांधी पर आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। परिवादी के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि जेएम न्यायालय में धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत परिवाद दाखिल किया था। वाद की सु...
वन विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों में 1980 से पहले बने धार्मिक स्थलों को न तोड़ने का किया फैसला

वन विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों में 1980 से पहले बने धार्मिक स्थलों को न तोड़ने का किया फैसला

उत्तराखण्ड
वन विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों में 1980 से पहले बने धार्मिक स्थलों को न तोड़ने का फैसला किया है। वन मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। नोडल अधिकारी डा.पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, पहले चरण में अतिक्रमण कर नए बने धार्मिक स्थलों को हटाया जाएगा। वन विभाग ने राजाजी व टाइगर रिजर्व, गंगोत्री व नंदादेवी बायोस्पेयर पार्क समेत तमाम आरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध तरीके से बने धार्मिक स्थलों की जो सूची बनाई है, अधिकांश मंदिर 1980 से पहले के बने हैं। मनसा देवी मंदिर 1903 और अन्य मंदिर वर्ष 1983 में राजाजी राष्ट्रीय पार्क बनने से पहले बने थे। तीन दिन के भीतर इस तरह के स्थलों की रिपोर्ट तलब वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में चीला नहर के पास की मजार, गौहरी रेंज की कुनाऊं बीट में कब्रिस्तान, मोतीचूर रेेंज के चीला-मोतीचूर कॉरीडोर बीट की मजार सहित कुछ मजार हैं जो वर्ष 1980...
नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार, उत्‍तराखंड में मिले कोरोना के 154 मामले, पांच माह की बच्ची की हुई मौत

नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार, उत्‍तराखंड में मिले कोरोना के 154 मामले, पांच माह की बच्ची की हुई मौत

उत्तराखण्ड
देहरादून: कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 154 नए मामले मिले हैैं। 13 में से 11 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैैं। जबकि कोरोना संक्रमित पांच महीने की एक बच्ची की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में सबसे अधिक 80 लोग संक्रमित मिले हैैं। इसके अलावा नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में नौ, पौड़ी गढ़वाल व चमोली में सात-सात, बागेश्वर में पांच, अल्मोड़ा व चंपावत में तीन-तीन और पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल में एक-एक मरीज मिला है। वहीं, हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित पांच महीने की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह निमोनिया से ग्रस्त थी। साथ ही उसे गैस्ट्रो से संबंधित समस्या भी थी। बता, प्रदेश में इस साल...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अपनी विशेषता के साथ संभावनाओं के लिए भी जाना जाता है। आज उत्तर प्रदेश माफिया के गठजोड़ नहीं बल्कि महोत्सव प्रदेश के रूप में जाना जाता है। जब पीएम मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला तो यूपी में भी छटपटाहट हुई। छह साल में यहां भी बदलाव आया है। राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयन बोर्ड, पुलिस भर्ती की परीक्षा में शिकायत और सैकड़ों केस थे। पुलिस विभाग में डेढ़ लाख पद खाली थे। भर्तियों में भाई-भतीजावाद और जातिवाद था। उन्होंने कहा कि यह सारा खेल सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर किया जाता था। हमने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। इसमें भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। अच्छे अधिकारी तैनात किए। छह साल में 1.64 लाख पुलिसकर्...
पुंछ आतंकी हमला : आतंकियों ने ट्रक पर की थी 32 राउंड फायरिंग  !

पुंछ आतंकी हमला : आतंकियों ने ट्रक पर की थी 32 राउंड फायरिंग !

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों ने स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था।   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों ने स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था। इसके सबूत एजेंसी को मिले हैं। स्टिकी बम में हाई एंड एक्सप्लोसिव था। बम प्लांट करने के बाद आतंकियों ने 32 राउंड गोलियां चलाई थीं।   सूत्रों का कहना है कि पुंछ में हुआ अटैक बिलकुल कटरा हमले जैसा पैटर्न है। कटरा में भी स्टिकी बम से हमला किया था। हालांकि उस वक्त कोई जनहानि नहीं हुई थी। ट्रक से फॉरेंसिक टीम ने सभी सैंपल लिए हैं। आईबी ने गृह मंत्रालय और एनआईए को सभी तथ्यों से संबंधित रिपोर्ट साझा की है। 200 कमांडो सर्च ऑपरेशन में जुटे बताया जा रहा है कि हमले में स्टील बुलेट का भी इस्तेमाल किया गया। ट्रक से 2 ग्रेनेड पिन बरामद ...
एसएसपी हरिद्वार ने 33 स्थानों पर किया MV एक्ट की धारा-183 की उपधारा 112 के तहत हाईवे पर स्पीड़ निर्धारण…

एसएसपी हरिद्वार ने 33 स्थानों पर किया MV एक्ट की धारा-183 की उपधारा 112 के तहत हाईवे पर स्पीड़ निर्धारण…

उत्तराखण्ड
मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-183 की उपधारा 112 मे उत्तराखंड मोटरयान नियमावली 2011 (यथा संशोधित) के नियम -180 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद से होकर निकलने/चलने वाले नगरीय/निकायों के क्षेत्रों के मार्गों पर संचालन हेतु श्रेणीवार वाहनों की गति सीमा जनहित में निर्धारित की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम करना है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशित क्रम में जनपद के देहात क्षेत्र में नगला इमरती चौक, पीरपुरा फ्लाई ओवर, अब्दुल कलाम चौक रुड़की एवं शहर क्षेत्र में शंकराचार्य चौक, शिवमूर्ती के पास एवं सर्वानंद घाट पर गति सीमा बोर्ड़ लगाये गये हैं इसके अतिरिक्त कुछ स्थान चिन्हित कर आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए और बोर्ड़ भी लगाये जा रहे हैं । उक्त के सम्बन्ध में NHAI, परिवहन विभाग, PWD, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा भी जनहित में अपन...
स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ…

स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पहली बार स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज आज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर जगह-जगह स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते रोज रुद्रप्रयाग पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार अब तक छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी व रामबाड़ा तक चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने स्वास...