Friday, March 6News That Matters

Day: April 23, 2023

चारधाम यात्रा पर DGP अशोक की अहम बैठक, इन बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

चारधाम यात्रा पर DGP अशोक की अहम बैठक, इन बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में गढ़वाल परिक्षेत्र प्रभारी एवं गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर निर्देश निर्गत किये गए। 2. मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार श्री केदारनाथ धाम में अगले 06- 07 दिनों तक बर्फवारी होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, रूद्रप्रयाग को जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 3. श्री केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फवारी के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म, न्यूज चौनल, समाचार पत्रों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये...
स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ…

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ…

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों सहित गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी तथा पौड़ी जनपद के लोगों को अब हार्ट सम्बन्धी उपचार श्रीनगर मेडिकल कालेज के बेस अस्पताल में मिलेगा। दरअसल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा बेस अस्पताल में कार्डिक यूनिट का संचालन शुरू कर दिया है, जिसका शुभारंभ आज सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में स्थाई नियुक्ति पाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा संचालित कार्डिक यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने बताया कि मेडिकल कालेज में कार्डिक यूनिट शुरू होने से इसका लाभ चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं टिहरी ज...
हादसा: केदारनाथ में हेली के पंखे से इस अधिकारी का सिर कटने से मौत…

हादसा: केदारनाथ में हेली के पंखे से इस अधिकारी का सिर कटने से मौत…

उत्तराखण्ड
केदारनाथ से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है । रविवार यानी कि आज यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी कि केदारनाथ में हेली के पंखे से सर कटने से मौत हो गई। रविवार के दोपहर  ‘यूकाडा और सूचना विभाग के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे । श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई। SDRF के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। देहरादून केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 14:00 बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे श्री केदारनाथ हेलीपैड पर...
Uttarakhand: हरिद्वार में यहाँ ग्राम प्रधान की शैक्षिक योग्यता निकली फर्जी,  फिर हुआ ये…

Uttarakhand: हरिद्वार में यहाँ ग्राम प्रधान की शैक्षिक योग्यता निकली फर्जी, फिर हुआ ये…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शैक्षिक योग्यता के फर्जी प्रमाणपत्र के मामले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे ही फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर कई कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है। लेकिन विडंबना यह है लोग अभी भी इस बात से सीखें नही हैं। लोग भले ही जाली प्रमाण पत्र   ( फर्जी प्रणाम पत्र ) लगाकर अपनी योग्यता दर्शा तो देते हैं लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें आगे इसका नुकसान भुगतना पड़ता है। ऐसे ही ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान ने अपने शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा किया है। जिसके बाद एसडीएम ने ग्राम प्रधान को अयोग्य घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान के शैक्षिक प्रमाणपत्र जाली मिले है। कोटा मुरादनगर के ही मुजम्मिल अली ने निर्वाचित ग्राम प्रधान शाहजहां के शैक्षिक दस्तावेजों के ...
दुःखद: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत…

दुःखद: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत…

उत्तराखण्ड
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। बीते रोज अक्षय तृतीय के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं चारधाम यात्रा के पहले ही दिन दुखभरी खबर सामने आई। चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। गुजरात से यमुनोत्री धाम को तीर्थ यात्रा पर जा रहे यात्री की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्रियों के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कनक सिंह पुत्र सोबन सिंह उम्र 62 वर्ष जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले। भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे ओर उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश हो ग...
Job: यहां निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकतें हैं अप्लाई…

Job: यहां निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकतें हैं अप्लाई…

उत्तराखण्ड
जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विश्व भारती यूनिवर्सिटी को लाइब्रेरियन, क्लर्क, टाइपिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट जैसे कई सारे मल्टी-टास्किंग स्टाफ की जरूरत है। विश्व भारती ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, लैब अटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई सारे पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।  अगर कोई युवा इन पदों पर आवेदन करना चाहता है, तो उसके पास ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म फिल करने का ऑप्शन है। युवाओं को बताया जाता है कि वे विश्व भारती यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट vbharatirec.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, विश्व भारती यूनिवर्सिटी में आवेदन के लिए आखिरी तारीख 16 मई है।  इस भर्ती अभियान के जरिए विश्व भारती यूनिवर्सिटी में 709 लोगों को नौकरी पर रखा जाएगा।  युवाओं को बताया जाता है कि...