Friday, March 6News That Matters

Day: April 24, 2023

Big Breaking: प्रदेश का माणा गांव अब देश का पहला गांव…

Big Breaking: प्रदेश का माणा गांव अब देश का पहला गांव…

उत्तराखण्ड
अब माणा देश का अंतिम गांव नहीं, बल्कि पहला गांव, बन गया है। सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। ज्ञतव्य है कि 21 अक्टूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माणा को भारत के अन्तिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर मुहर लगाते हुए कहा कि ‘‘अब तो उनके लिये भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है। पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया। लोग माणा आएं, यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है।’’ इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बता चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधान...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण…

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्गो व दूरदराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम यात्रियों तथा स्थानीय जनता के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। हेल्थ एटीएम तकनीक लोगों को सुलभ और सस्ती प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा पेशे में सबसे महत्वपूर्ण विकासों में से एक है। यह शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पाटने जा रहा है और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा मार्गो पर एचपीई कम्पनी के सीएसआर के तहत प्रदान किये जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर...
महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट,चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण…

महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट,चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण…

उत्तराखण्ड
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री महाराज के साथ सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, जनपद टिहरी के जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।...
जीत की लय को कायम रखना चाहेगी दिल्ली, हैदराबाद से आज मुकाबला !

जीत की लय को कायम रखना चाहेगी दिल्ली, हैदराबाद से आज मुकाबला !

खेल, हैदराबाद
पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श का खराब फॉर्म दिल्ली की टीम की समस्या बना हुआ है। पृथ्वी ने पिछले छह मैचों में 12, 7, 0, 15, 0, 13 रन बनाए। पृथ्वी इस मैच में बाहर बैठ सकते हैं।   लगातार पांच हार का सिलसिला पिछले मैच में तोड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में सोमवार (24 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने का होगा। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा नहीं रहा है और उसे हर विभाग में निराशा हाथ लगी है। इसी वजह से उसे पहले पांच मैचों में पराजय झेलनी पड़ी। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद लगातार हार के बाद अब जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वह फिलहाल छह मैचों में चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। टीम कागजों पर मजबूत दिखती है लेकिन बल्लेबाजों ने उसे निराश किया है। वे ना तो बड़ा स्कोर बना पाये और ना ही लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब रहे ह...
गलत रस्सी पकड़ने पर गहरी खाई में गिरे थे पर्वतारोही अनुराग मालू  !

गलत रस्सी पकड़ने पर गहरी खाई में गिरे थे पर्वतारोही अनुराग मालू !

काठमांडू
राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीय अनुराग सोमवार को तीसरे कैंप से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की उंचाई से गिर जाने के बाद लापता हो गए थे। अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है और अपने दुर्गम इलाके के लिए जाना जाता है।   भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू के साथ अभियान में शामिल एक शेरपा गाइड ने रविवार को कहा कि उन्होंने चढ़ाई के दौरान गलत रस्सी पकड़ ली थी। इसकी वजह से वह गहरी खाई में जा गिरे थे। इसके बाद उन्हें चमत्कारिक ढंग से बचा लिया गया था।   राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीय अनुराग सोमवार को तीसरे कैंप से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की उंचाई से गिर जाने के बाद लापता हो गए थे। अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है और अपने दुर्गम इलाके के लिए जाना जाता है। चीपल शेरपा ने यहां संवाददाताओं से कहा, पहाड़ पर चढ़ने या उतरने के लिए इस्तेम...
जमीन सौदा मामले में आईएएस अधिकारी से पूछताछ, ईडी ने एक अफसर समेत सात लोगों को किया था गिरफ्तार !

जमीन सौदा मामले में आईएएस अधिकारी से पूछताछ, ईडी ने एक अफसर समेत सात लोगों को किया था गिरफ्तार !

दिल्ली
छापेमारी के बाद एजेंसी ने झारखंड सरकार के एक अधिकारी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी के सूत्रों ने बताया था कि कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के एक सहायक पंजीयक को भी दो मई को बयान देने के लिए कहा गया है।   भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन कथित अवैध जमीन सौदा मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी इस कथित अवैध जमीन सौदा मामले में जांच कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2011 बैच के झारखंड काडर के अधिकारी रंजन सुबह करीब साढ़े 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। इस संबंध में जब उनके परिसरों और झारखंड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल में कुछ अन्य के परिसरों पर छापा मारा जा रहा था तब एजेंसी ने 13 अप्रैल को अधिकारी से थोड़ी बहुत पूछताछ भी की थी। छापेमारी के बाद एजेंसी ने झारखंड सरकार के एक अधिकारी सहि...
सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है एक और खुशखबरी, जुलाई में डी ए बढ़ोतरी की उम्मीद !

सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है एक और खुशखबरी, जुलाई में डी ए बढ़ोतरी की उम्मीद !

दिल्ली, बिजनेस
नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता को लेकर जल्द बढ़त की उम्मीद कर रहे हैं। इसी साल जनवरी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में चार फीसद की वृद्धि की गई थी और अब कहा जा रहा है कि जुलाई, 2023 से अगली डीए बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।   इतने फीसद तक बढ़ सकते हैं DA और DR 7वें वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर के अनुसार, वर्तमान में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर 42% है। इसे अगले संशोधन में बढ़ाकर 45% तक किया जा सकता है। वहीं, इससे पहले यह दर 38 फीसद थी। मार्च, अप्रैल, मई और जून 2023 से पहले के महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (AICPI-IW) डेटा जारी करने के बाद जुलाई 2023 की अपेक्षित डीए/डीआर दर जारी की जाएगी।   श्रम ब्यूरो के अनुसार, फरवरी 2023 के लिए AICPI-IW 0.1 अंक घटकर 132.7 ह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत आपदा पीड़ितों को प्रदान की सहायता राशि  !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत आपदा पीड़ितों को प्रदान की सहायता राशि !

उत्तराखण्ड
देहरादून। मालदेवता क्षेत्र के सरखेत में आपदा के मरहम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत का मरहम लगाया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित 13 परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये के सहायता राशि के चेक प्रदान किए। साथ ही अधिकारियों को राहत और सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।   रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत में प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति पूर्ववत करने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। कहा कि क्षेत्रवासियों को आश्वास्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा व छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। जिसके तहत उन्हें प्रथम किस्त के तीन-तीन लाख रुपये प्रदान...
आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जायेगा, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिये सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।   सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों यमुनोत्री में हृदय गति रूकने से दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसको देखते हुये उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून ...
ये ‘ओवैसी-ओवैसी’ का रोना कब तक चलेगा- अमित शाह पर AIMIM प्रमुख का हमला

ये ‘ओवैसी-ओवैसी’ का रोना कब तक चलेगा- अमित शाह पर AIMIM प्रमुख का हमला

देश-विदेश
नई दिल्ली, तेलंगाना में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजीलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। एआईएमआईएम नेता ने कहा कि ये 'ओवैसी-ओवैसी' का रोना कब तक चलेगा। बीजेपी ने भी इस पर जवाब दिया है। अमित शाह का ओवैसी पर हमला तेलंगाना में रविवार को एक रैली में अमित शाह ने कहा था कि अगर भाजपा तेलंगाना की सत्ता में आई तो मुस्लिमों के लिए आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा शाह ने केसीआर की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह ओवैसी के एजेंडे पर चल रहे हैं। शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि कभी रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और बेरोजगारी पर भी बात किया करें। खाली खट्टे डॉयलॉगां मारते रहते: ओवैसी एआईएमआईएम नेता ने अमित श...