Friday, March 6News That Matters

Day: April 24, 2023

केदारनाथ धाम में यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत; निरीक्षण के लिए आई थी टीम

केदारनाथ धाम में यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत; निरीक्षण के लिए आई थी टीम

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम में रविवार को यूकाड़ा अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में बैठते समय हेलीकॉप्टर के पीछे वाले पंखे की चपेट में आने यूकाडा के अधिकारी की मौत हो गई है। घटना के बाद केदारनाथ में मातम पसर गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को लगभग पौने दो बजे केदारनाथ धाम में यूकाड़ा की टीम निरीक्षण करने के बाद वापस लौट रही थी। आगामी 25 अप्रैल से हेली सेवाएं शुरू होनी है। डीजीसीए की टीम निरीक्षण कर चुकी है, यूकाड़ा की टीम भी केदारनाथ धाम में निरीक्षण कर वापस लौट रही थी। टीम में यूकाड़ा के तीन अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे मौजूद थे। यह सभी वापस लौट रहे थे, इस बीच हेलीकॉप्टर बैठने के लिए आए, लेकिन अचानक यूकाडा अधिकारी हेली के पिछले पंखे की चपेट में आ गए, जिससे उनका सर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक यूकाडा के वित्...
ऋषिकेश के पास हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

ऋषिकेश के पास हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत

उत्तराखण्ड
थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।...
भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर किया सॉन्ग लॉन्च, माफिया अतीक अहमद को भी दिखाया गया

भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर किया सॉन्ग लॉन्च, माफिया अतीक अहमद को भी दिखाया गया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली: यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज है। सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपने-अपने हथकंडे अपना रही हैं। इस बीच भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर सॉन्ग लॉन्च किया है। जिसमें माफिया अतीक अहमद को भी दिखाया गया है। बीजेपी उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लॉन्च किए गए इस सॉन्ग में "गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए..." थीम दिया गया है। इस वीडियो में माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को भी दिखाया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे और दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति को भी दिखाया गया है। बता दें यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग चार मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार 4 मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, देवी...
आज ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे बिहार सीएम नीतीश कुमार

आज ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे बिहार सीएम नीतीश कुमार

राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले  विपक्षी दलों को एकजुट करने के मकसद से  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार दोपहर में विशेष विमान से कोलकाता आएंगे और ममता बनर्जी से मिलेंगे। कार्यक्रम के तहत नीतीश कोलकाता में तीन-चार घंटे रुकने के बाद लखनऊ में सोमवार को ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे। गैर-कांग्रेस गठबंधन बनाने के लिए बैठक? तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर बात होगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में ही ममता बनर्जी विपक्षी एकता को लेकर कई गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठकें कर चुकी हैं। उम्मीद है कि नीतीश कोलकाता में तीन से चार घंटे रुकेंगे, जिसमें बंगाल के अपने समकक्ष के साथ डेढ़ या दो घं...
स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ !

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ !

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों सहित गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी तथा पौड़ी जनपद के लोगों को अब हार्ट सम्बन्धी उपचार श्रीनगर मेडिकल कालेज के बेस अस्पताल में मिलेगा। दरअसल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा बेस अस्पताल में कार्डिक यूनिट का संचालन शुरू कर दिया है, जिसका शुभारंभ आज सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में स्थाई नियुक्ति पाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा संचालित कार्डिक यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने बताया कि मेडिकल कालेज में कार्डिक यूनिट शुरू होने से इसका लाभ चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं टिहर...
मुनिकीरेती के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर कार दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरी  !

मुनिकीरेती के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर कार दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरी !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश मुनिकीरेती के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की मौत की खबर है।   थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया  !

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया !

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम : धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जिसके चलते यहां दो लोगों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।   केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर दो लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।   जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को ह...
आईपीएल 2023 : कोलकाता ने एमएस धोनी को दिया शानदार फेयरवेल !

आईपीएल 2023 : कोलकाता ने एमएस धोनी को दिया शानदार फेयरवेल !

उत्तराखण्ड, खेल
आईपीएल 2023  : आईपीएल 2023 का 33वां मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेला गया। इस मैच में सीएसके ने केकेआर को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान हर कोई तब हैरान हो गया जब कोलकाता के होम ग्राउंड पर पर्पल से ज्यादा पीली जर्सी में लोग नजर आए। इस मैच के दौरान मानो इडेन गार्डेंस में पीले रंग का सैलाब आ गया हो। मैदान में बैठा हर कोई सिर्फ एक ही खिलाड़ी को देखना चाह रहा था, एमएस धोनी। धोनी! धोनी! के नाम के कोलकाता पूरा शहर गूंज उठा।   धोनी के लिए लोगो का प्यार चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में 20 ओवर में 235 रन बनाए। सीएसके की ओर से इस मैच में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। लेकिन फैंस चाह रहे थे कि धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। धोनी की एक झल...
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दिया ये बयान……

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दिया ये बयान……

Punjab
अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है. 36 दिन बाद अमृतपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है.   वारिस पंजाब दे चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मोगा के एक गुरुद्वारा से हिरासत में लिया है. 36 दिन बाद अमृतपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है. अमृतपाल की गिरफ्तार को लेकर पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है. वही पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हुए अपील की है कि कोई भी फर्जी खबर साझा न करें, हमेशा सत्य खबरों को ही साझा करें.   अमृतपाल की गिरफ्तारी पर पुलिस का बयान अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वो 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ...
Big Breaking: देहरादून के एसएसपी ने इन 3 इंस्पेक्टरों को किया तबादला…

Big Breaking: देहरादून के एसएसपी ने इन 3 इंस्पेक्टरों को किया तबादला…

उत्तराखण्ड
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है यहां देहरादून के एसएसपी ने 3 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिया है।  इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को मसूरी से पुलिस कार्यालय भेजा गया वहीं  इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट  को विकासनगर से मसूरी कोतवाली भेजा गया ओर इस्पेक्टर संजय कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली विकासनगर भेजा गया है।...