Friday, March 6News That Matters

Day: April 25, 2023

माईंड  वॉर्स नेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप को पूरे भारत में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली !

माईंड वॉर्स नेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप को पूरे भारत में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली !

उत्तराखण्ड
इंटरनेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप ने केवल माईंड वॉर्स के साथ अपने गठबंधन की घोषणा की है। इस चैंपियनशिप के लिए भारी संख्या में पंजीकरण कराते हुए भारत के अलग-अलग हिस्सों से हजारों विद्यार्थियों ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन क्वालिफायर टेस्ट के लिए पंजीकरण कराया, और वो माईंड वॉर्स ऐप पर इसका अभ्यास कर रहे हैं। माईंड वॉर्स एनएसी (नेशनल एकेडेमिक चैंपियनशिप) विद्यार्थियों को अपने एप्टिट्यूड का कौशल प्रदर्शित करने और विश्व में सबसे स्मार्ट प्रतियोगियों प्रतिस्पर्धा करने का अद्वितीय मंच प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी किताबों से बाहर सोचने और क्रिटिकल थिंकिंग, लॉजिकल रीज़निंग, एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग की क्षमताओं का विकास करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ये प्रतियोगी माईंड वॉर्स एप्लीकेशन पर निशुल्क उपलब्ध प्रैक्टिस ...
रामनगर (नैनीताल) : जन्मदिन के दिन स्कूल में शिक्षिका हुईं अचेत, दम तोड़ा  !

रामनगर (नैनीताल) : जन्मदिन के दिन स्कूल में शिक्षिका हुईं अचेत, दम तोड़ा !

उत्तराखण्ड
रामनगर (नैनीताल)। जिस शिक्षिका को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी, कुछ देर बाद ही उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया। कक्षा में पढ़ाते हुए वह अचानक अचेत हो गईं। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी रमा बेला (56) पत्नी अनिल बेला कालाढूंगी क्षेत्र के मोहनपुर रौतेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैबुआ में शिक्षिका थीं। सोमवार को उनका जन्मदिन था। लोग उन्हें फेसबुक पर जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। वह रोज की भांति सुबह स्कूल पहुंचीं। बच्चों ने भी उन्हें विश किया। करीब साढ़े दस बजे वह कक्षा चार के बच्चों को पढ़ा रही थीं, तभी अचानक अचेत हो गईं। यह देख बच्चे घबरा गए। उन्होंने भोजनमाता को इसकी सूचना दी। भोजनमाता ने प्रधानाध्यापिका नीता वर्मा को घटना से अवगत कराया। प्रधानाध्यापिका अन्य शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों की मदद से रमा...
केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी। सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्य पु...
हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत, साथी घायल  !

हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत, साथी घायल !

उत्तराखण्ड
दोनों युवक दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।   रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस के अनुसार, गोलू गोयल पुत्र राजदीप गोयल निवासी दिल्ली(36) और रोशन पुत्र जयदेव झा निवासी करोल बाग दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे।   जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।   जहां डाक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसर...
सीएम धामी केदारनाथ मंदिर पहुचे और पूजा-अर्चना की, मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

सीएम धामी केदारनाथ मंदिर पहुचे और पूजा-अर्चना की, मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया। सीएम धाम को सुबह कपाट खुलने के समय धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद बाबा केदार से मांगा। तीर्थयात्रियों को मिलेंगी सारी सुविधाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देव दर्शन की सुविधा मिले। इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु प्रदेश ...
सूडान में चल रहे गृह युद्ध दौरान देहरादून के नंदकिशोर भी फंसे, स्वजनों ने लगाई डीएम से गुहार

सूडान में चल रहे गृह युद्ध दौरान देहरादून के नंदकिशोर भी फंसे, स्वजनों ने लगाई डीएम से गुहार

उत्तराखण्ड
 देहरादून: सूडान में चल रहे गृह युद्ध के बीच देहरादून के नंदकिशोर भी फंस गए हैं। 21 अप्रैल से स्वजन का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है, ऐसे में स्वजन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। जिला प्रशासन ने दिल्ली स्थित एंबेसी और पुलिस विभाग को जानकारी भेज दी है। सोमवार को नंदकिशोर के स्वजन जिलाधिकारी के पास पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से नंदकिशोर को वापस भारत लाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सूडान में अब तक देहरादून के एक ही व्यक्ति के फंसे होने की सूचना है। स्वजन से जानकारी लेकर दिल्ली में भारतीय दूतावास और पुलिस विभाग को मामले से अवगत कराया गया है। इस मामले में आगे की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फैक्ट्री के काम से नंदकिशोर गए थे सूडान नकरौंदा निवासी 64 वर्षीय नंदकिशोर 20 मार्च को केमिकल फैक्ट्री में काम करने के लिए सूडान गए थे, लेकिन इसी बीच सूडान ...
कोरोना की रफ्तार में आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस

कोरोना की रफ्तार में आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस

राष्ट्रीय
भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा सोमवार को सात हजार से अधिक था। वहीं सक्रिय मामले घटकर 63,380 रह गए हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 9,213 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 6,660 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि मंगलवार मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,11078 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई। जानकारी के ...
डोईवाला : लूट के इरादे से की गई थी डोईवाला के टैक्सी चालक की हत्या !

डोईवाला : लूट के इरादे से की गई थी डोईवाला के टैक्सी चालक की हत्या !

उत्तराखण्ड
डोईवाला। सौंग नदी पुल पर खड़ी टैक्सी गाड़ी के चालक की पेचकस से की गई हत्या का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पेचकस भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली अंतर्गत सौंग नदी पुल पर राजरानी ट्रैवल्स के टैक्सी चालक आकाश सेन पुत्र विमल सेन निवासी नवादा देहरादून को अज्ञात व्यक्ति ने बीते 17 अप्रैल को पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। इंदिरेश अस्पताल देहरादून में आकाश की उपचार के दौरान 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सोमवार को कोतवाली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की मदद से आरोपी 21 वर्षीय सूरज साहनी निवासी गोलेवाली गली केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला को गिरफ्तार कर ल...
एक्टिव हुआ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक  !

एक्टिव हुआ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक !

उत्तरप्रदेश
आखिर वह दिन आ ही गया जब उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की घोषणा आज यानि मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को जानी है। यूपीएमएसपी सचिव द्वारा सोमवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव होने वाले लिंक से चेक कर सकेंगे। साथ ही, परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजो...
पीएम ने केरल में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, वाटर मेट्रो की सौगात भी देंगे मोदी !

पीएम ने केरल में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, वाटर मेट्रो की सौगात भी देंगे मोदी !

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर हैं। पीएम अपने दौरे में प्रदेशवासियों को कई सौगात देंगे। मोदी ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह 3200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।   पीएम ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी पीएम ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी। इस दौरान उनके साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर मौजूद रहें।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट  ...