Friday, March 6News That Matters

Day: April 28, 2023

पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार करने से रोका, फायरिंग के बाद लौटा वापस  !

पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार करने से रोका, फायरिंग के बाद लौटा वापस !

चंडीगढ़
सैनिकों ने फायरिंग कर ड्रोन को सीमा पार करने से रोक दिया। गोली दागे जाने पर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।   पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुस रहे एक ड्रोन को सैनिकों ने फायरिंग कर सीमा पार करने से रोक दिया। गोली दागे जाने पर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सीमा से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी हो रही है।   बुधवार-गुरुवार रात को अटारी सीमा पर देखा गया था ड्रोन बीएसएफ के जवानों ने बुधवार-गुरुवार रात अटारी सीमा पर स्थित गांव धनोए कलां के पास पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया था। सीमांत गांव इलाका में गश्त कर रही टुकड़ी ने रात करीब सवा दो बजे पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया। इसके तुरंत बाद चलाए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ ...
यूकेपीएससी: सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा !

यूकेपीएससी: सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आयोग सात मई को कराएगा प्रदेशभर में परीक्षा !

उत्तराखण्ड
सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक लेखाकार परीक्षा के एडमिट कार्ड दोबारा जारी कर दिए गए हैं।   उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा प्रदेशभर में सात मई को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक ...
अंकिता हत्याकांड : हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की ?

अंकिता हत्याकांड : हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की ?

उत्तराखण्ड
अंकिता हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष का कहना है कि पुलिस बताना चाहती थी कि वनंत्रा रिजॉर्ट लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं था। यहां सब लड़के ही काम कर रहे थे। अकेली अंकिता को यहां परेशान किया गया। खुशराज लड़का है या लड़की, इसे सिद्ध करने के लिए कोई आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।   अंकिता हत्याकांड में गवाह के जेंडर को लेकर विवाद सामने आया है। कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए पहुंचे गवाह नंबर सात खुशराज को बचाव पक्ष ने लड़की बताया है। आरोप है कि अभियोजन ने उसे जानबूझकर लड़का बताकर कोर्ट में पेश किया है। वह जन्म से लड़की ही है। बचाव पक्ष अब इसके पक्ष में साक्ष्य जुटाने की बात कर रहा है। दरअसल, अंकिता हत्याकांड में खुशराज की गवाही अहम है। इसी ने सबसे पहले अंकिता को फोन पर चिल्लाते हुए सुना था। लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण के तर्क से इसमें नया विव...
यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इन दिन होगा एग्जाम…

यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इन दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो सहायक लेखाकार परीक्षा 2022  देने वाले है वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  ukpsc.net.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 07 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का उपयोग करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। ऐसे करें डाउनलोड चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं चरण 2: होमपेज पर, सहायक लेखाकार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। चरण 3: अपने आवेदन संख्य...
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल…

उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर एक कार ‌अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उत्तरकाशी के पोखरियाल गांव के पास हुआ है। यहां एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला। जिसे 108 के माध्यम से लंबगांव अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के ल...
उमेश पाल की हत्या के बाद असद ने बचने के लिए बनाया था फुलप्रूफ प्लान, लेकिन हो गई चूक !

उमेश पाल की हत्या के बाद असद ने बचने के लिए बनाया था फुलप्रूफ प्लान, लेकिन हो गई चूक !

उत्तरप्रदेश
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का बचाव प्लान का खुलासा हुआ है. उमेश पाल की हत्या के बाद बचने के लिए असद ने बड़ा प्लान बनाया था, जो धरा का धरा रह गया. असद का मोबाइल बरामद हो गया. असद ने हत्या के बाद मोबाइल अपने लखनऊ वाले दोस्त आतिन जफर को छुपाने के लिए दे दिया था. ATM कार्ड का इस्तेमाल भी जफर ही कर रहा था.   उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को लेकर हर रोज खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि उमेश पाल हत्याकांड अंजाम देने के बाद असद ने बचने के लिए भी फुलप्रूफ प्लान तैयार किया था. हत्याकांड के बाद असद ने लखनऊ में स्थित अपने दोस्त आतिन जफर को फोन कर मोबाइल छिपाने को कहा था.   हत्याकांड के बाद असद ने दूसरे नंबर से फोन कर आतिन जफर को कहा था कि मेरा मोबाइल कहीं छिपा दो. आतिन जफर ही उमेश पाल हत्याकांड के वक्त असद का मोबाइल और एटीएम कार्ड यूज कर रहा था. असद क...
आस्था के आगे मौसम की चुनौतियां ‘नतमस्तक’, बारिश और बर्फबारी के बीच भी उमड़ रही भीड़ !

आस्था के आगे मौसम की चुनौतियां ‘नतमस्तक’, बारिश और बर्फबारी के बीच भी उमड़ रही भीड़ !

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा में आस्था के आगे मौसम की चुनौतियां 'नतमस्तक' दिख रही हैं। गुरुवार को केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी तो गंगोत्री में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा।   चारों धाम में दिनभर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही बनी रही। केदारनाथ में प्रशासन की अनुकूल मौसम में दर्शन की सलाह भी तीर्थ यात्रियों के कदम नहीं रोक सकी। पूरे दिन में 47,484 तीर्थ यात्रियों ने चारों धाम में दर्शन किए। वहीं, खराब मौसम का असर हेली सेवाओं पर भी पड़ा। केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं रुक-रुककर संचालित की गईं।   रुक-रुककर बर्फबारी और वर्षा का क्रम जारी चारों धाम में इन दिनों रुक-रुककर बर्फबारी और वर्षा का क्रम जारी है। इससे तापमान शून्य से नीचे भी चला जा रहा है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच खोले गए। वहीं, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनो...