Friday, March 6News That Matters

Day: April 29, 2023

मुक्तेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आज जिम कॉर्बेट के डाक बंगले करेंगे रात्रि विश्राम  !

मुक्तेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आज जिम कॉर्बेट के डाक बंगले करेंगे रात्रि विश्राम !

उत्तराखण्ड
पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण करने के साथ ही मुक्तेश्वर के पर्यटन को लेकर सीएम धामी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मुक्तेश्वर के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी आज जिम कॉर्बेट के डाक बंगले में ही रुकेंगे।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुक्तेश्वर के दौरे पर पहुंचे। यहां पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में निरीक्षण कर और उन्होंने मुक्तेश्वर के पर्यटन को जानकारी ली। सीएम धामी जिम कॉर्बेट के डाक बंगले में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम ...
हरिद्वार में पंडितो की गुंडागर्दी ……….

हरिद्वार में पंडितो की गुंडागर्दी ……….

उत्तराखण्ड
हरकी पौड़ी में हरिद्वार के पंडितो का कब्ज़ा.......... जिसको लेकर लगातार बाहर से आये पंडितो पर अत्याचार की खबरे सुनने को मिल रही है. आज एक बिहार से आये पंडित, हरकी पौडी पर पंडितो के तांडव व गुंडागर्दी से इतना त्रासद हो गया कि अपने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने को मजबूर हो गया तथा वहां के पंडितो को गंगाजल से श्रापित कर दिया. अब भले ही चाहे पंडित की मनोकामना पूरी हो या न हो लेकिन यह दृश्य सैकड़ो लोगो ने वायरल वीडियो को देखकर पंडितो को बुरा भला कहना शुरू कर दिया.       उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
Mukhtar Ansari: गैंगस्टर केस में माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी को दस साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना !

Mukhtar Ansari: गैंगस्टर केस में माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी को दस साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना !

दिल्ली
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी पर चल रहे 15 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में फैसला सुनाया गया। इस केस में मुख्‍तार अंसारी को दस वर्ष की कैद और पांच लाख का जुर्माना लगा है। अफजाल पर फैसला थोड़ी देर में फैसला सुनाया जाएगा।   गैंगस्टर के मामले में पुलिस ने वर्ष 29 नवंबर 2005 में तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय, उनके गनर सहित सात लोगों की बसनिया गांव के सामने गोलियों से भूनकर हत्या करने का मुकदमा को भी आधार बनाया था। इसके अलावा कोयला व्यवसायी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण कांड को भी शामिल किया था।हालांकि इन दोनों मामले में अंसारी बंधु बरी हो चुके है। सांसद के मुकदमे में कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। एसपी आफिस के पास बैरिकेड़िंग कर दी गई है। नगर क...
पीएम मोदी की ‘Mann Ki Baat’ का 100वां संस्करण कल, उत्‍तराखंड में होगा भव्य आयोजन……

पीएम मोदी की ‘Mann Ki Baat’ का 100वां संस्करण कल, उत्‍तराखंड में होगा भव्य आयोजन……

उत्तराखण्ड
 देहरादून: Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का कल (रविवार) को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गये 'मन की बात' का कल 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।   ऐसे लोगों के बारे में जानकारी और उनक...
ED: ईडी ने बायजू के सह-संस्थापक के ठिकानों पर की छापेमारी,विदेशी मुद्रा के लेनदेन से जुड़े मामले ……..

ED: ईडी ने बायजू के सह-संस्थापक के ठिकानों पर की छापेमारी,विदेशी मुद्रा के लेनदेन से जुड़े मामले ……..

bangaluru
छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा सीज किया गया है।   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार को बेंगलुरु में तीन जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि ईडी की यह कार्रवाई एडटेक कंपनी बायजू के सह-संस्थापक रविंद्रन बायजू से जुड़े विदेशी मुद्रा के लेन-देन (FEMA) के मामले में हुई है। छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा सीज किया गया है। ईडी ने एक बयान में बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत हाल में कुल तीन परिसरों-दो कारोबारी और एक रिहायशी परिसर पर छापे मारे गए। जांच एजेंसी ने बताया कि उसने विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए हैं। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई कुछ लोगों से मिली ‘‘विभिन्न शिकायतों’’ के आधार पर की गई। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि रवींद्रन बायजू को ‘‘कई’’ समन भेजे गए, लेकिन व...
पहाड़ में स्कूल आने के लिए बच्चों को 22 रुपये तक भत्ता, मैदानी क्षेत्रों के लिए भी की गई व्यवस्था………

पहाड़ में स्कूल आने के लिए बच्चों को 22 रुपये तक भत्ता, मैदानी क्षेत्रों के लिए भी की गई व्यवस्था………

उत्तराखण्ड
शिक्षा सचिव के मुताबिक बस, टैक्सी या अन्य व्यवस्था कर विभाग प्रति छात्र के हिसाब से छात्रों पर आने वाले खर्च का भुगतान करेगा। पहले चरण में माध्यमिक स्तर पर 559, प्राथमिक स्तर पर 603 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 76 क्लस्टर स्कूल बनने हैं।   प्रदेश के पर्वतीय जिलों के क्लस्टर स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन सुविधा के लिए सरकार प्रति किलोमीटर अधिकतम 22 रुपये तक किराया भत्ता देगी। जबकि मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को 18 से 20 रुपये तक मिलेंगे। प्रदेश में पहले चरण में माध्यमिक स्तर पर 559, प्राथमिक स्तर पर 603 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 76 क्लस्टर स्कूल बनने हैं। इन स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार स्कूल तक आने जाने के लिए किराया भत्ता देगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक इसके लिए बस, टैक्सी या अन्य व्यवस्था कर विभाग प्...
Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला………….

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आज आएगा कोर्ट का फैसला………….

दिल्ली
नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय करने के संबंध में आदेश शनिवार को यानी कि आज सुना सकती है. पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है. वालकर के पिता के आवेदन पर दिल्ली पुलिस को भी कल तक अदालत में अपना जवाब दाखिल करना है. वालकर के पिता ने अपनी अर्जी में अनुरोध किया है कि श्रद्धा के शव के अवशेष परिवार को सौंपे जाएं ताकि संस्कृति और परंपरा के अनुरूप उसका अंतिम संस्कार किया जा सके. अतरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने 15 अप्रैल को दलीलों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. वालकर के पिता के आवेदन पर जवाब देने के लिए जांच एजेंसी ने 15 अप्रैल को समय मांगा था. दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को इस मामले में 6,629 पृष्ठों का...
IPL में आज : आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली और हैदराबाद के बीच, इस मैच की खास बातें जानिए…….

IPL में आज : आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली और हैदराबाद के बीच, इस मैच की खास बातें जानिए…….

खेल
इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार पांच हार के बाद पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी उम्मीदें बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की होगी। पिछले दोनों मैचों दिल्ली को जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। टीम का पिछला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही थी। हैदराबाद में खेले गये कम स्कोर वाले इस मैच को दिल्ली ने सात रन से जीता था। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया था। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया और फिर आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार तरीके से 12 रन का बचाव किया। इस मुकाबले में इशांत शर्मा और एनरिच नोर्किया ने भी प्रभावित किया। टीम के लिए परेशानी का सबसे उ...
Corona Alert : पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7171 नए केस, 40 की मौत, एक्टिव केसों में आई गिरावट !

Corona Alert : पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7171 नए केस, 40 की मौत, एक्टिव केसों में आई गिरावट !

उत्तराखण्ड
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 51,314 पहुंच गई हैं।   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकवरी दर 98.70 फीसदी दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। कल यानि शुक्रवार (28 अप्रैल, 2023) को 7,533 नए मामले दर्ज किए गए थे।   इतने मरीज हुए ठीक स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक,अब तक कुल 4,43,56,693 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 40 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, केरल में 15 मरीजों की मौत हुई है। कोविड मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई। रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड ...
निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर में मिला इतना कैश कि पुलिस हुई हैरान……….

निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर में मिला इतना कैश कि पुलिस हुई हैरान……….

उत्तराखण्ड
देहरादून: नेहरू कालोनी में निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर से पुलिस ने एक करोड़ 70 लाख रुपये बरामद किए। अकाउंटेंट नकदी के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाया और न ही उसके संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। ऐसे में पुलिस ने नकदी जब्त कर ली और आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित किया। प्रकरण में आगे की जांच आयकर विभाग करेगा।   थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बाईपास चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को फ्रेंड्स एनक्लेव स्थित एक घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां पहुंचकर तलाशी ली तो आलमारी, बैग और एक दराज से कुल 1.70 करोड़ रुपये बरामद हुए।   पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी नकदी अधिक होने के चलते गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। उस समय अकाउंटेंट अपने पिता और परिवार के साथ घर पर ही था। उसके पिता भी अकाउंटेंट हैं। पुलिस ने प...