डोईवाला : लूट के इरादे से की गई थी डोईवाला के टैक्सी चालक की हत्या !
डोईवाला। सौंग नदी पुल पर खड़ी टैक्सी गाड़ी के चालक की पेचकस से की गई हत्या का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पेचकस भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था।
कोतवाली अंतर्गत सौंग नदी पुल पर राजरानी ट्रैवल्स के टैक्सी चालक आकाश सेन पुत्र विमल सेन निवासी नवादा देहरादून को अज्ञात व्यक्ति ने बीते 17 अप्रैल को पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। इंदिरेश अस्पताल देहरादून में आकाश की उपचार के दौरान 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सोमवार को कोतवाली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की मदद से आरोपी 21 वर्षीय सूरज साहनी निवासी गोलेवाली गली केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला को गिरफ्तार कर ल...








