भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर किया सॉन्ग लॉन्च, माफिया अतीक अहमद को भी दिखाया गया
नई दिल्ली: यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज है। सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपने-अपने हथकंडे अपना रही हैं। इस बीच भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर सॉन्ग लॉन्च किया है। जिसमें माफिया अतीक अहमद को भी दिखाया गया है।
बीजेपी उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लॉन्च किए गए इस सॉन्ग में "गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए..." थीम दिया गया है। इस वीडियो में माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को भी दिखाया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे और दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति को भी दिखाया गया है।
बता दें यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग चार मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार 4 मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, देवी...








