Saturday, March 7News That Matters

Month: April 2023

दुखद : नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस   !

दुखद : नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस !

देश-विदेश, मनोरंजन
फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। पामेला मशहूर गायिका थीं और अपने पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया। बता दें कि पामेला आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...
भारत में कोरोना के नए मामलों में 20% इजाफा, बीते 24 घंटे में 12,591 केस, सक्रिय मामले 65 हजार के पार  !

भारत में कोरोना के नए मामलों में 20% इजाफा, बीते 24 घंटे में 12,591 केस, सक्रिय मामले 65 हजार के पार !

दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई। भारत में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे। बुधवार को दस हजार 542 केस सामने आए हैं। आज 12,591 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। देश में गुरुवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने ...
मिश्रित सूर्य ग्रहण जारी, कब तक चलेगा यह सूर्य ग्रहण ? जानिए सब कुछ………

मिश्रित सूर्य ग्रहण जारी, कब तक चलेगा यह सूर्य ग्रहण ? जानिए सब कुछ………

उत्तराखण्ड
आज साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।   इस साल कब-कब होगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण 2023  सूर्य ग्रहण कब से कब तक  पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) 7 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक सूतक काल भारत में सूतक काल मान्य नहीं  दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) भारत में दिखाई नहीं देगा सूतक काल  दूसरा भी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा चंद्र ग्रहण 2023  चंद्र ग्रहण कब से कब तक पहला (0...
Big Breaking: एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई, आठ हेली फर्जी वेबसाइटों किया बंद…

Big Breaking: एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई, आठ हेली फर्जी वेबसाइटों किया बंद…

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारधाम यात्रा के लिए अवैध रूप से ठगी करने वाली फर्जी हेली सेवा वेबसाइटों को बंद कराया है एसटीएफ ने आम जनमानस से अपील की है कि वे चार धाम यात्रा पर आने से पूर्व सही वेबसाइट ओं का चयन कर अपना हेली टिकट बुक करें। एस0टी0एफ0 द्वारा चारधाम यात्रा हेतु साइबर ठगों द्वारा हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही 08 फर्जी वेबसाइटों को कराया गया बन्द। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने जनता से की अपील– किसी भी वेबसाइट का बिना सत्यापन करे, हेलीसेवा के टिकट न करायें बुक। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा में जनता को साइबर ठगी से बचाव हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे है। इसी के क्रम में प्रदेश के नागरिकों को साईबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा एसटीएफ व उ...
Big Breaking: गंगोत्री धाम में जमकर हुई बर्फवारी…

Big Breaking: गंगोत्री धाम में जमकर हुई बर्फवारी…

उत्तराखण्ड
मौसम विभाग द्वारा जंहा जनपद उत्तरकाशी में बारिश होने कि बात कहीं है।  वहीं उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में बर्फवारी देखने को मिल रही है। झाला, सुक्खी सहित हर्षिल में भी बर्फवारी देखने को मिल रही है। वंही दूसरी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कल रात से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। गंगोत्री धाम के गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया।  आज गंगोत्री धाम में दिन से काफी बर्फवारी देखने को मिल रही है। आने वाले 22 अप्रेल के दिन गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे है। अभी माँ गंगा कि डोली अपने शीतकाल आवास मुखवा में विराजमान है। माँ गंगा अपने शीतकालीन आवास मुखवा से अब 22 अप्रेल गंगोत्री धाम में विराजमान होगी। श्रद्दालुओ के लिए माँ गंगा के दर्शन अब 22 अप्रेल से गंगोत्री धाम में होंगे। गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने कहा। गंगोत्री धाम को अब संवारा जा रहा है। साथ ही माँ गंगा के गंगोत्री धाम आने से पहले बर्फवा...
Uttarakhand News: राज्य में एक लाख किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार, 70 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार…

Uttarakhand News: राज्य में एक लाख किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार, 70 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार…

उत्तराखण्ड
देहरादून। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में राज्य की धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत राज्य में पॉलीहाउस के माध्यम से एक लाख से अधिक कृषकों को रोजगार प्रदान करने की योजना है। विगत दिवस हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पॉलीहाउस के लिए धामी सरकार ने 304 करोड़ की योजना को मंजूरी प्रदान कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में किस तरह रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, इस हेतु मुख्यमंत्री धामी लगातार गंभीरता से काम कर रहे हैं। तमाम सार्वजनिक मंचों से भी वे ये प्रतिबद्धता दर्शा चुके हैं कि हिमाचल की तर्ज पर राज्य के पर्वतीय जिलों में भी खेती-बागवानी को रोजगार का जरिया बनाया जाए। अब इसी कड़ी में राज्य सरकार ने पॉली हाउस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके अन्तर्गत राज्य में क्लस्टर आधारित छोटे पॉलीहाउस (Naturally Ventilated) में सब्जी एवं फूलों की खेती की योजना ...
BREAKING: वन विभाग में इन्हें  सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

BREAKING: वन विभाग में इन्हें सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी और मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी उत्तराखंड डॉ पराग मधुकर धकाते को वन विभाग के मुखिया द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है डॉक्टर धकाते को वन भूमि में धार्मिक स्थलों व अन्य गतिविधियों की आड़ में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। लिहाजा वन महकमे ने डॉ पराग मधुकर को अतिक्रमण खाली कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है, उनकी देखरेख में धार्मिक स्थलों अन्य विभिन्न गतिविधियों की आड़ में वन भूमि में अतिक्रमण की सूचना एकत्र की जाएगी। जिसके बाद वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को खाली करने को लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण खाली करने की रिपोर्ट प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड के माध्यम से शासन को दी जाएगी। इसके अलावा शासन स्तर पर वन क्षेत्र में अतिक्रमण संबंधी बैठक में प्रतिभाग करते हुए वन विभाग का प्रतिनिधि करेंगे...
कल सुबह-सुबह ही लग जाएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक मान्य होगा !

कल सुबह-सुबह ही लग जाएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक मान्य होगा !

दिल्ली
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. जिसकी अवधि सुबह 07 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. आइए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा.   इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है जिसकी अवधि सुबह 07 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देगा. इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन इस बार का सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार 3 तरह के सूर्य ग्रहण दिखने वाले हैं. जिन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, सूर्यग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में राहु और बुध के साथ होंगे. माना जा रहा है कि इस सूर्य ...
हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, पाई ऑल इंडिया दूसरी रैंक  !

हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, पाई ऑल इंडिया दूसरी रैंक !

उत्तराखण्ड
कुशाग्र ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। नवीं से 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल व्यवसायी और माता ललिता दुर्गापाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।   हल्द्वानी के पीलीकोठी निवासी कुशाग्र दुर्गापाल ने एनडीए परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कुशाग्र ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। नवीं से 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल व्यवसायी और माता ललिता दुर्गापाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। कुशाग्र की बहन कौशाम्बी दुर्गापाल वनस्थली राजस्थान से बीए, बीएड कत्थक की पढ़ाई करती हैं। कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुज...
Health Advisory: चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए दिशा निर्देश, जानिए…

Health Advisory: चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए दिशा निर्देश, जानिए…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा में समस्त तीर्थ स्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मी० से भी अधिक है। उन स्थानों में यात्रीगण अत्यधिक ठण्ड, कम आर्द्रता, अत्यधिक अल्ट्रा वॉइलेट रेडिएशन कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते है। अतः सभी तीर्थ यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु स्वास्थ्य सम्बन्धित दिशा निर्देश पत्र के साथ संलग्न कर इस आशय के साथ प्रेषित किये जा रहे हैं कि यात्रा से पूर्व तथा यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का यात्रियों के मध्य वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जा सके। उपरोक्त दिशानिर्देश हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में व मेडिकल स्क्रीनिंग फॉर्म पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित किये जा रहे हैं व पर्यटन विभाग...