Sunday, March 8News That Matters

Month: April 2023

यूकेएसएसएससी : आयोग ने जारी किया कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों का 27 अप्रैल से अभिलेख सत्यापन !

यूकेएसएसएससी : आयोग ने जारी किया कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों का 27 अप्रैल से अभिलेख सत्यापन !

उत्तराखण्ड
भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद आयोग की इस परीक्षा पर भी संकट के बाद मंडरा रहे थे। बाद में आयोग ने गहराई से जांच पड़ताल की थी। इसके बाद आयोग ने तय किया था कि 157 पदों पर भर्ती की कर्मशाला अनुदेशक परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है।   उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा पिछले साल 12 जून को हुई थी, जिसमें 3972 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग चुने हुए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम 27 अप्रैल से शुरू करेगा। आयोग की इस परीक्षा पर स्नातक स्तरीय व अन्य भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद संकट के बाद मंडरा रहे थे। बाद में आयोग ने गहराई से जांच पड़ताल की थी। इसके बाद आयोग ने तय किया था कि 157 पदों पर भर्ती की कर्मशाला अनुदेशक परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है। एक-एक सवाल डिलीट किया आयोग ने इस परीक्षा की ...
देहरादून : प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के मामले पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग  !

देहरादून : प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के मामले पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग !

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून :  प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के मामले पुलिस ने एक युवती समेत दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपित प्रेमनगर क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं।   सूत्रों की मानें तो युवती ने वृद्धा से ब्याज पर रुपये लिए हुए थे। रकम लौटानी न पड़े, इसलिए उसने अपने दोस्त से वृद्धा की हत्या करवा दी। इसके बाद युवती वृंदावन फरार हो गई थी, जिसे पुलिस देहरादून ला रही है। वृद्धा के घर पर मिली डायरी से पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंची। इसी डायरी में वह ब्याज पर रुपये लेने वालों का हिसाब रखती थीं। एसएसपी आज (मंगलवार) को इस मामले का पर्दाफाश कर सकते हैं।   12 अप्रैल देर शाम एफआरआइ से सेवानिवृत्त 78 वर्षीय मंजीत कौर विंग नंबर एक स्थित अपने घर में मृत मिलीं। उनके गले पर चाकू से काटने के निशान थे। दिनभर फोन न उठाने पर दिल्ली निवासी बड़ी बेटी ने पड़ोसियों से अपनी मां का हाल जानने को कहा...
देहरादून : सड़क पर उतरा प्रशासनिक अमला, ध्वस्त किए 75 अतिक्रमण !

देहरादून : सड़क पर उतरा प्रशासनिक अमला, ध्वस्त किए 75 अतिक्रमण !

उत्तराखण्ड
दून की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने के पीछे एक बड़ा कारण अतिक्रमण भी है। कहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सामान सड़क तक पसरा है तो कहीं सड़क और फुटपाथ पर खोखे आदि खड़े कर दिए गए हैं। अतिक्रमण पर पुलिस और संबंधित विभागों की चुप्पी के चलते ट्रैफिक जाम से आम से लेकर खास तक आजिज आ चुके हैं।   यातायात सुधार की दिशा में मुख्य सचिव के तेवर लंबे समय से तल्ख हैं और अब जिला प्रशासन का सब्र भी जवाब दे गया। अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर एक साथ 40 अधिकारियों की टीम उतार डाली। शहर को पांच जोन में बांटकर तीन घंटे तक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 75 अतिक्रमण हटाए गए।   जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में सभी जोन सोमवार दोपहर को एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। सफेदपोशों के दबाव से कार्रवाई को बचाने के लिए अंतिम समय तक प्रशासन ने पत्ते नहीं खोले। ताकि अतिक्...
देहरादून : धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, रोपवे निर्माण सहित इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर !

देहरादून : धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, रोपवे निर्माण सहित इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर !

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक मंगलवार को पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मचारियों के विशेष भत्ते में संशोधन रोपवे निर्माण पर्यटन विभाग से संबंधित नियमावली शहरी विकास आवास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।   देहरादून : पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार शाम चार बजे सचिवालय में होगी। बैठक में उपनल कर्मचारियों के विशेष भत्ते में संशोधन, रोपवे निर्माण, पर्यटन विभाग से संबंधित नियमावली, शहरी विकास, आवास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
जी-7 देशों ने बढ़ाई पुतिन की मुश्किलें, रूस पर लगाए जाएंगे और कड़े प्रतिबंध  !

जी-7 देशों ने बढ़ाई पुतिन की मुश्किलें, रूस पर लगाए जाएंगे और कड़े प्रतिबंध !

दुनिया, देश-विदेश
करुइजावा (जापान), एजेंसी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी को देखते हुए सात विदेश मंत्रियों के समूह ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को तेज करने का संकल्प लिया। बता दें कि जी-7 की बैठक मंगलवार को जापान में पूरी हो गई है। ये बैठक जापान के नागानो के करुइजावा में की गई।   रूस पर लगाए अत्याचार के आरोप जी-7 के मंत्रियों ने मंगलवार को बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा, 'हम रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को तेज करने, उनका समन्वय करने और उन्हें पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध अपराधों और अन्य अत्याचारों जैसे नागरिकों और महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ रूस के हमलों के लिए कोई दंड नहीं हो सकता है।' मंत्रियों ने यूक्रेन के लिए अपना अत्यधिक समर्थन जारी रखने पर भी सहमति भी व्यक्त की।   चीन-ताइवान म...
धारचूला : बारूदी विस्फोट से चट्टान खिसकी, सैकड़ों लोगों ने भूखे पेट वाहन में बिताई रात, घंटों बंद रहा मार्ग  !

धारचूला : बारूदी विस्फोट से चट्टान खिसकी, सैकड़ों लोगों ने भूखे पेट वाहन में बिताई रात, घंटों बंद रहा मार्ग !

उत्तराखण्ड
धारचूला :  रविवार को गुंजी में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे सैकड़ों लोगों को हिलवेज कंपनी की दादागिरी का शिकार होना पड़ा। धारचूला से लगभग सात किमी दूर दोबाट और स्याटा के मध्य कंपनी द्वारा बारूदी विस्फोट किए जाने से चट्टान खिसक गई और मार्ग बंद हो गया। गुंजी से देर सायं लौट रहे चार सौ से अधिक लोग फंस गए।   फंसे लोगों ने वाहनों और कंपनी के कंटेनरों में रात गुजारी। कुछ ही लोगों को भोजन मिला परंतु अधिकांश लोग भूखे प्यासे रहे। कंपनी की इस चूक पर प्रशासन भी मौन रहा।   रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में लोग उच्च हिमालयी गांव गुंजी पहुंचे थे। लेकिन केंद्रीय मंत्री का दौरा रद हो गया था। गुंजी में आयोजित कार्यक्रम के बाद लोग शाम को धारचूला को लौटे। जिलाधिकारी सहित अन्य आला अधिकारी सबसे पहले आए। आला अधिकारियों के दोबाट से आगे आन...
Big Breaking: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने  रात्रि कर्फ्यू लगाने के दिए निर्देश…

Big Breaking: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने रात्रि कर्फ्यू लगाने के दिए निर्देश…

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट के क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13 एवं 15 अप्रैल 2023 को बाघ के हमले के दृष्टिगत तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4 मेलघार क्वीराली, तोल्यू, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली, मन्दियार गांव, खडेत, गूम, बेलम, क्षेत्रान्तर्गत रात्री कर्फ्यू लगाये जाने आदेश दिये है। उन्होंने कहा कि बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है जिस कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है तथा बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है। रात्रि के समय स्थानीय जनता के अनावश्यक घर से बाहर न निकले इसके दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक सांय 7.00 ...
Tehri: डीएम ने एसडीएम एवं ईओ नगरपालिका को दिए ये सख्त निर्देश…

Tehri: डीएम ने एसडीएम एवं ईओ नगरपालिका को दिए ये सख्त निर्देश…

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर 18 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पंजीकृत जनता की शिकायतों एवं अनुरोध पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण को सुना गया तथा अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत निस्तारण करने के साथ ही जिला कार्यालय एवं संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गत जनता मिलन कार्यक्रम एवं बहुदेशीय शिविरों में पंजीकृत शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत गैर (नगुण) विकासखण्ड थौलदार ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गैर (नगुण) के जीर्ण-शीर्ण भवन निर्माण हेतु बजट स्...
खून की नलियों (रक्त वाहिकाओं) की सही स्थिति का पता चलने से हृदय रोग के संभावित खतरों की समय से चेतावनी मिलगी।

खून की नलियों (रक्त वाहिकाओं) की सही स्थिति का पता चलने से हृदय रोग के संभावित खतरों की समय से चेतावनी मिलगी।

Chennai
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के शोधकर्ताओं ने खून की नलियों के स्वास्थ्य का हाल जानने और उम्र का असर समझने के लिए एक अभिन्व, गैर-शल्य उपकरण बनाया है जिससे हृदय रोगों की शुरुआती जांच बहुत आसानी से होगी। ARTSENS® नामक यह उपकरण इस तरह बना है कि जो विशेषज्ञ नहीं हैं वे भी सामान्य चिकित्सा जांच में आसानी से इसका उपयोग कर खून की नलियों के स्वास्थ्य का हाल जान सकते हैं और तदनुसार भविष्य में सचेत रहने की सलाह दे सकते हैं। डिवाइस में एक प्रोपराइटरी नाॅन-इमेजिंग प्रोब और एक इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है और इसका विकास आईआईटी मद्रास के हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर (एचटीआईसी) ने किया है। डिवाइस का परीक्षण 5,000 से अधिक मनुष्यों पर किया जा चुका है और इस टेक्नोलाॅजी को यू.एस., यूरोपीय संघ और भारत में पांच युटिलिटी पेटेंट, 10 डिजाइन पेटेंट प्राप्त हैं और विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में 2...
अतीक-अशरफ हत्याकांड: तीनों शूटरों को नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ शिफ्ट किया गया   !

अतीक-अशरफ हत्याकांड: तीनों शूटरों को नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ शिफ्ट किया गया !

उत्तरप्रदेश
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारोपियों को प्रयागराज की नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ जिला जेल में शिफ्ट किया गया है।   अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारोपियों को प्रयागराज की नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि तीनों शूटरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट...