ऋषिकेश : बढ़ते तापमान के बीच रिवर राफ्टिंग के लिए बढ़ रही पर्यटकों की आमद !
ऋषिकेश। पारा जैसे-जैसे उछाल मार रहा है, वैसे-वैसे रिवर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। गंगा के कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में पूरे दिन रंग-विरंगी राफ्ट नजर आ रही हैं। इस माह अब तक 45 हजार से अधिक पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं, जबकि मार्च में 51,568 पर्यटकों ने राफ्टिंग की थी। इस सत्र में आठ माह (सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक) में एक लाख 94 हजार 246 पर्यटक राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश पहुंच चुके हैं।
हालांकि, वर्षा और गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण राफ्टिंग कुछ विलंब से शुरू हो पाई थी। इसके बाद दिसंबर और जनवरी में ठंड बढ़ने के कारण पर्यटकों ने राफ्टिंग के प्रति ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। फरवरी के बाद राफ्टिंग के प्रति पर्यटकों का रुझान बढ़ा, जो जारी है। प्रत्येक सप्ताहंत पर बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं।
यहां से की जात...








