Sunday, March 8News That Matters

Month: April 2023

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई की हत्या के बाद उत्‍तराखंंड पुलिस अलर्ट  !

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई की हत्या के बाद उत्‍तराखंंड पुलिस अलर्ट !

उत्तरप्रदेश
रुड़की: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई की गोलियों से भूनकर हत्या के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए हैं।   इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील भी की है। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी से जिम्मेदार लोगों के संपर्क में बने रहने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं।   शनिवार को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में तीन हमलावरों ने गालियां बरसाकर हत्या कर दी थी।   उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्थिति संवेदनशील इसके बाद से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, और डीजीपी अशोक कुमार ने इंटरनेट मीडिया प...
BREAKING: बाघ के डर से यहां स्कूल व आंगनवाड़ी में दो दिन का अवकाश…

BREAKING: बाघ के डर से यहां स्कूल व आंगनवाड़ी में दो दिन का अवकाश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में में बाघ की दहशत कोई नही बात नही है बाघ कब किसको निवाला बना दे कुछ पता नही है। लेकिन बाघ की दहशत से अवकाश घोषित होना शायद ये पहली बार सुना होगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले कोटद्वार में  बाघ के हमले में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गयी थी। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मामले को मध्य नजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल सेवानिवृत्त शिक्षक को जब से बाघ ने अपना निवाला बनाया है तभी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि इस घटना से लोगो मे पैदा हुए भय को देखते हुए और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बताया जा रहा कि शिक्षक से पहले भी यहां खेत में काम कर रहे हैं ग्रामीण को बाघों ने अपना निवाला बनाया था,जिसके बाद लोग घरो...
दुःखद: देहरादून से ऋषिकेश घूमने आया था युवक, नदी में डूबने से मौत…

दुःखद: देहरादून से ऋषिकेश घूमने आया था युवक, नदी में डूबने से मौत…

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला से  दुख भरी खबर सामने आई है आपको बता दें कि देहरादून से तीन दोस्त लक्ष्मण झूला घूमने आए थे। घूमने के साथ वह गंगा स्नान के लिए चले गए। तभी अचानक गंगा स्नान के दौरान एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। आपको बता दें कि रविवार को देहरादून से ऋषिकेश तीन युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने लक्ष्मण झूला आए थे वहीं घूमने के साथ वह तीनों युवक गंगा स्नान के लिए चले गए वहीं स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब कर उसकी मौत हो गई एसडीआरएफ को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सप्ताहांत पर रविवार को देहरादून से तीन दोस्त लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने आए थे। दोपहर के वक्त तीनों मस्तराम बाबा घाट के समीप गंगा में नहाने लगे। इस बीच प्रवीण विश्वकर्मा (20 व...
सीएम धामी आज नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल…

सीएम धामी आज नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नागथात (बिरौड़) जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर नागदेवता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर घोषणा की कि नागथात बिरोड़ मुंगाथात (अणदणा) अषाड़ थात को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जायेगा। नागथात मन्दिर के प्रांगण का सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डरोगी तक मोटरमार्ग के नव निर्माण की घोषणा की गई। कुकड़सारी से भद्रीगाड़ तक मोटरमार्ग का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है जब भगवान नागराजा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और हम बहुत भाग्यशाली हैं, जो हमको इस पावन मौके पर भगवान नागराजा का साक्षात आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे मेले थोलों का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है और...
मित्र के विदेश मंत्री बनने पर महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दी बधाई…

मित्र के विदेश मंत्री बनने पर महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दी बधाई…

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाली कांग्रेस के नेता और अपने मित्र नारायण प्रसाद सऊद के नेपाल के नये विदेश मंत्री बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाली कांग्रेस के नेता और अपने परम मित्र नारायण प्रसाद सऊद के नेपाल के नये विदेश मंत्री बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट अध्यक्ष माधव कुमार के इस कदम को स्वागत योग्य बताते कहा कि नारायण प्रसाद सऊद के विदेश मंत्री बनने से भारत-नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगें।...
शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने सीएम धामी से की भेंट…

शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने सीएम धामी से की भेंट…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।...
यूकेडी ने सौंपा गलत तरीके से वेतन काटने पे 108 कैंप को ज्ञापन…

यूकेडी ने सौंपा गलत तरीके से वेतन काटने पे 108 कैंप को ज्ञापन…

उत्तराखण्ड
एक तरफ जहां सरकार अच्छी और  सस्ती उपचार  के लिए नई नई नीतियां और स्कीम का परिचय आयुष्मान इंडिया के माध्यम से करवा रही है वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड, देहरादून में 108 कैंप एंबुलेंस सर्विस के कर्मचारियों का वेतन मनमाने ढंग से कटने से परेशान है । इस मामले मे उत्तराखंड क्रांति दल ने 108 कैंप के मैनेजर प्रदीप बिजल्वाण को ज्ञापन सौंपा और गलत कारणों की निंदा की। यूकेडी ने 108 के कर्मचारियों और ड्राइवरों की  सैलरी ना मिलने पे या फिर से काटने पे उग्र प्रदर्शन करने की और रोड पे उतरने की बात की। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि इन कर्मचारियों की वेतन 10-12 हजार है जिसमे से मौके पे टायर का माइलेज ना मिलने पे 5-7 हजार काट दी जाती है जो कि निंदनीय है । कर्मचारियों की मासिक वेतन में से टायर घिसाई के नाम पर लगातार कटौती की जा रही है जिसका कारण पूछने पर भी कम्पनी द्वारा कोई उत्...
यात्रा में नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की बिक्री न हो इस पर कड़ी निगरानी के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश…

यात्रा में नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की बिक्री न हो इस पर कड़ी निगरानी के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश…

उत्तराखण्ड
केदारनाथ यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार से नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की बिक्री न हो इस पर कड़ी निगरानी रखते हुए निरंतर चेकिंग करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दिक्षित द्वारा उपजिलाधिकारी , तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों को दिए गए है । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की गई । उन्होंने कहा कि वे श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर केदारनाथ धाम गए थे तथा वापस लौटते समय रात्रि करीब 11:30 बजे स्थान फाटा से आगे तरसाली के ठीक नीचे गुप्तकाशी की ओर से गौरीकुंड जाने वाली वाहन संख्या UK13TA1477 की चेकिंग तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा एवं राजस्व उपनिरीक्षक गुप्तकाशी एवं उनके द्वारा उक्त वाहन की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान वाहन से 6 पेटी अंग्रेजी शराब की कुल 72...
यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने दिए ये निर्देश…

यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं धाम में की जाने वाली तैयारी एवं व्यवस्थाओं का शीघ्रता – शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को किए जा रहे कार्यों के मॉनिटरिंग एवं जायजा लेने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में किए जा रहे कार्यों का गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया । उन्होंने कुंड गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए है कि सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए जिन स्थानों पर पैच एवं डामरीकरण के कार्य किए जाना है उन्हे शी...
मौसम: उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…

मौसम: उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से राहत भरी खबर है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज और कल यानी 16 और 17 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा । मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 18 और 19 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 19 अप्रैल को राज्य में तेज हवा, झक्कड़ और बारिश- ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । 19 अप्रैल को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों प...