Sunday, March 8News That Matters

Month: April 2023

BRAKING: MDDA 19  सहायक एवं अवर अभियंताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव…

BRAKING: MDDA 19  सहायक एवं अवर अभियंताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव…

उत्तराखण्ड
देहरादून।  MDDA में बड़ा फेरबदल हुआ है, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में 19  सहायक एवं अवर अभियंताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं। MDDA में VC बनने के बाद प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझकर वीसी की ओर से अब जाकर कार्मिकों को दायित्व बांटे गए हैं। पिछले दिनों जब उनके द्वारा दो अभियंताओं के तबादले किये गए थे तभी से संकेत मिलने लगे थे वे बहुत जल्द प्राधिकरण में बदलाव करेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द कुछ सीनियर अधिजारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल हो सकता है। इसके साथ ही प्राधिकरण के एक सीनियर अभियंता अधिकारी के हस्तक्षेप को कम किया गया है। जबकि कुछ भरोसेमंदों को आगे लाया गया है।...
Ayurveda University: इस मामले में  कुलपति समेत तीन अधिकारियों को नोटिस भेजेगी विजिलेंस…

Ayurveda University: इस मामले में  कुलपति समेत तीन अधिकारियों को नोटिस भेजेगी विजिलेंस…

उत्तराखण्ड
Ayurveda University: शासन की अनुमति के बगैर बार-बार विवि ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले थे। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विवि की ओर से समितियों के गठन की विस्तृत सूचना शासन को न देने के साथ ही पीआरडी के माध्यम से 60 से अधिक युवाओं की भर्ती कर ली गई। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुए घोटाले के आरोपी कुलपति डॉ. सुनील जोशी समेत तीन अधिकारियों को विजिलेंस पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी। इन तीनों के खिलाफ विजिलेंस ने देहरादून सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया है। घोटाला करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। इसमें निर्माण में अनियमितताएं बरतने, गलत तरीके से भर्तियां करने समेत कई आरोप हैं। स्थापना के समय से ही आयुर्वेद विवि में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे। शुरुआत में एक विशेष समिति ने जांच की। पिछले साल विजिलेंस जांच की अनुमति दी गई। विजिलेंस ने वर्ष 2017 से 2022 तक विवि में हुई हर गतिविध...
एक्शन: सीएम योगी ने किए 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

एक्शन: सीएम योगी ने किए 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मूड में हैं। अतीक शूटआउट के बाद सीएम योगी ने सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐक्शन में आ गए हैं। मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद मारा गया था। गोलीबारी की यह घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा ...
उत्तराखंड में इस दिन होगी धामी कैबिनेट बैठक, हो सकते है ये फैसले…

उत्तराखंड में इस दिन होगी धामी कैबिनेट बैठक, हो सकते है ये फैसले…

उत्तराखण्ड
प्रदेश में इन दिनों कई मुद्दे गर्म है। ऐसे में धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को धामी कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में खाद्य शहरी विकास वित्त राजस्व शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी। इसके तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में खाद्य, शहरी विकास, वित्त, राजस्व, शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। राशन में नमक और चीनी देने को लेकर भी प्रस्ताव जारी हो सकता है।...
हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन मेंटेनेंस के लिए आज रहेगी बंद…

हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन मेंटेनेंस के लिए आज रहेगी बंद…

उत्तराखण्ड
अगर आप आज देहरादून की तरफ आने जाने की सोच रहे है तो आपके काम की खबर है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (चण्डी चौक फ्लाई ओवर) पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण आज रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा चण्डी चौक फ़्लाई ओवर, हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन मेंटेनेंस के लिए बंद की जानी है जिस पर सभी तरह का यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उक्त समयावधि में संपूर्ण यातायात अलकनंदा होटल के सामने से सर्विस रोड होते हुए, चण्डी चौक जंक्शन से अपने गंतव्यों को प्रस्थान करेंगे।...
‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से सीएम धामी ने की बात…

‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से सीएम धामी ने की बात…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड की लोक परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। स्कूली बच्चों द्वारा भाषण एवं कविता का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री से स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी इस अवसर पर संवाद किया। विकासनगर की वंशिका ने पूछा कि अभिभावकों को कैसे समझाएं कि जो हम करियर में करना चाहते हैं, वे उसमें अपनी सहमति दे दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कार्य करें, कुछ बनने के लिए नहीं बल्कि जीवन में कोई सराहनीय कार्य करने के लिए करें। आप अपने अभिभावकों को इस तरह से समझा सकती हैं, कि मैं जिस भी क्षेत्र को अपने करियर के लिए चुनूंगी, इसमे...
चारधाम यात्रा को लेकर आगामी 18 व 20 अप्रैल को टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास प्रस्तावित…

चारधाम यात्रा को लेकर आगामी 18 व 20 अप्रैल को टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास प्रस्तावित…

उत्तराखण्ड
सचिव उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा विषय पर आगामी 18 व 20 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास में बेहतर समन्वय एवं संचालन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन ने मॉक अभ्यास के दौरान समन्वयक अधिकारियों तैनाती तथा मॉक अभ्यास के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चर्चा की। इसके साथ ही विभागीय नोडल अधिकारियों के विवरण, सेक्टर ऑफिसर्स, इंसिडेंट कमाण्डर की तैनाती, उनकी लोकेशन, सेटेलाइट फोन नम्बर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस जवानों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ तैनाती के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पॉइंटस, जीआइएस प्लेटफॉर्म पर तीर्थ यात्रियों के एन्ट्री तथा एक्जिट पॉ...
अल्मोड़ा : बैसाखी पर बच्चों ने किया देहरी पूजन !

अल्मोड़ा : बैसाखी पर बच्चों ने किया देहरी पूजन !

उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कष्ट निवारण के लिए लोगों ने पंडितों से अनुष्ठान करा चांदी का पैर दान किया। वहीं मंदिरों में अनुष्ठान के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। बैसाखी पर्व पर शुक्रवार को जिले के चितई, कसारदेवी, जागेश्वर, नंदा देवी, वृद्ध जागेश्वर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान विभिन्न पकवान तैयार कर अपने आराध्य को अर्पित किए। भतरौंजखान क्षेत्र में भी बैसाखी उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने घरों की देहरी पूजन कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बच्चों को गुड़, चावल सहित अन्य उपहार भेंट किए।   बागेश्वर/गरुड़। जिले के विषुवत संक्रांति (बिक्खू त्यार) धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पवित्र नदियों मे...
दवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की सहित इन जिलों से गए थे सैंपल  !

दवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की सहित इन जिलों से गए थे सैंपल !

उत्तराखण्ड
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य खाद्य औषधि संरक्षा विभाग की ओर से दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की गई। राज्य से भेजे गए 13 कंपनियों की दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं पाए गए, इन सभी को सीडीएससीओ ने नोटिस जारी कर दिया है।   उत्तराखंड में स्थापित दवा कंपनियों से लिए गए दवा के सैंपल जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने पर 13 कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में अभियान चलाया हुआ है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में लगभग 285 से अधिक फार्मा कंपनियों हैं। राज्य में बनने वालीं दवाइयों का निर्यात किया जाता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य खाद्य औषधि संरक्षा विभाग की ओर से दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की गई। राज्य से भेजे गए 13 कंपनियों क...
अब तिमाही नहीं हर महीने लगेगा बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज, याचिका पर नौ मई को सुनवाई  !

अब तिमाही नहीं हर महीने लगेगा बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज, याचिका पर नौ मई को सुनवाई !

उत्तराखण्ड
यूपीसीएल को हर तीसरे महीने नियामक आयोग में याचिका दायर करनी पड़ती है। इस याचिका पर आयोग सुनवाई करने के बाद फ्यूल सरचार्ज की दर तय करता है। इस लंबी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए यूपीसीएल ने एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि तिमाही के बजाए हर महीने सरचार्ज तय किया जाए।   बिजली दरों के साथ अब फ्यूल सरचार्ज तिमाही नहीं बल्कि हर महीने लगेगा। यूपीसीएल ने इसके लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की है। याचिका पर नौ मई को जनसुनवाई होगी। दरअसल, एक्ट के हिसाब से विद्युत वितरण कंपनी को फ्यूल सरचार्ज को उपभोक्ताओं से वसूलने का अधिकार है। इसके तहत यूपीसीएल को हर तीसरे महीने नियामक आयोग में याचिका दायर करनी पड़ती है। इस याचिका पर आयोग सुनवाई करने के बाद फ्यूल सरचार्ज की दर तय करता है। इस लंबी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए यूपीसीएल ने एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा ...