Sunday, March 8News That Matters

Month: April 2023

शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

Maharastra
शनिवार की सुबह बड़ा हादसा लेकर आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार तड़के खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। यहां पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि हादसे में ...
देहरादून एसएसपी ने 6 उपनिरीक्षकों के किए तबादले…

देहरादून एसएसपी ने 6 उपनिरीक्षकों के किए तबादले…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधी बेखौफ हो रहे है तो वहीं एसएसपी एक्शन मोड में आ गए है। लगातार कड़ी कार्रवाई के बीच देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर द्वारा आज शुक्रवार देर शाम जनपद के 6 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिये। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। इनका किया ट्रांसफर  थानाध्यक्ष त्यूणी सहित इंदिरा नगर चौकी को नया प्रभारी मिला है। थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष राबियान को कोतवाली नगर में नवीन तैनाती दी है। पुलिस कार्यालय उपनिरीक्षक विनोद राणा को त्यूणी का नया प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक राकेश चौधरी को भी त्यूणी भेजा गया है। उनके स्थान पर त्यूणी में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र बिष्ट को थाना प्रेमनगर बुलाया गया है। विकसित पंवार,चौकी प्रभारी इन्दिरानगर को निलंबित करने के बाद से रिक्त हुए इन्दिरानगर चौकी प्रभारी के पद पर उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को इन्दिरानगर प्र...
अब LinkedIn पर भी वेरिफाई होगा अकाउंट, ऐसे काम करता है सिस्टम, जानें किसको मिलेगा फायदा !

अब LinkedIn पर भी वेरिफाई होगा अकाउंट, ऐसे काम करता है सिस्टम, जानें किसको मिलेगा फायदा !

दिल्ली
माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी लिंक्डइन एक फ्री सब्सक्रिप्शन सिस्टम शुरू कर रही है, जो यूजर्स को उनकी पहचान और जहां वे काम करते हैं, को साबित करने की अनुमति देगी। इस वेरिफकेशन के लिए कई विकल्प पेश किए है।   इन विकल्पों में आपकी पहचान साबित करने के लिए CLEAR का उपयोग करने की क्षमता, एक ईमेल एड्रेस के माध्यम से आपके कार्यस्थल का वेरिफिकेशन, और डिजिटल कार्यस्थल आईडी पाने के लिए Microsoft का Entra सत्यापित आईडी प्लेटफॉर्म शामिल है।   नहीं देने होंगे पैसे? Instagram, Facebook, या Twitter की तरह आपको वेरिफाई होने के लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपका ऑर्गेनाइजेशन पहले से ही Entra का उपयोग करता है, तो आप कंपनी द्वारा जारी किए गए ईमेल पते का उपयोग करके या Microsoft Entra के माध्यम से अपने वर्कप्लेस को वेरिफाई कर सकते हैं।   अगर आप अपनी स्वयं की पहचान वेरिफाई करना च...
देहरादून में इसलिए युवकों के बीच हुई थी खूनी झड़प, सामने आई वजह; 15 का चालान-चार गिरफ्तार  !

देहरादून में इसलिए युवकों के बीच हुई थी खूनी झड़प, सामने आई वजह; 15 का चालान-चार गिरफ्तार !

उत्तराखण्ड
टर्नर रोड गली नंबर-13 में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिसंक झड़प के बाद पुलिस ने क्लेमेनटाउन क्षेत्र में गुरुवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार, एक मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी सीज की गई और करीब 70 युवकों से पूछताछ की गई। जिसमें से 15 का चालान किया गया और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।   थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि रात में बिना वजह घूमने वाले कालेज के छात्रों के संबंध में संबंधित कालेज में भी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के नेतृत्व में थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन, चौकी प्रभारी आइएसबीटी एवं चौकी प्रभारी बाईपास की ओर से पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।   इस दौरान सभी होटल, ढाबा, कैफे एवं दुकानदारों को अवगत कराया गया कि सभी लोग रात्रि 10 बजे तक अपने...
उत्‍तराखंड के इस पहाड़ी इलाके में बाघ का आतंक, अपने शिकार का दो किमी तक किया पीछा; घरों में दुबके लोग !

उत्‍तराखंड के इस पहाड़ी इलाके में बाघ का आतंक, अपने शिकार का दो किमी तक किया पीछा; घरों में दुबके लोग !

उत्तराखण्ड
कोटद्वार : गुरुवार शाम रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्रामसभा मेलधार के तोकग्राम डल्ला के ग्राम लड्वासैंण में बुजुर्ग वीरेंद्र सिंह को निवाला बनाने वाले बाघ के कारण क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। हालात यह हैं कि शुक्रवार को ग्रामीण घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को भी गौशाला में ही रखा।   इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद वीरेंद्र सिंह का हरिद्वार में चंडी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी ओर, गढ़वाल वन प्रभाग व कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट वन प्रभाग की टीमों ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। साथ ही क्षेत्र में झाड़ी कटान का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।   गुरुवार शाम ग्राम लड्वासैंण में बाघ ने 66 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को उस वक्त निवाला बना दिया, जब से करीब सौ मीटर दूर खेत में गए थे। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भी बाघ ने करीब एक घंटे तक वीरेंद्...
कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन हुआ असद, जनाजे में नहीं पहुंच पाया अतीक !

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन हुआ असद, जनाजे में नहीं पहुंच पाया अतीक !

दिल्ली
अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का गुरुवार की दोपहर यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया. एसटीएफ की झांसी के पारीछा डैम के पास असद और गुलाम से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों मारे गए. उमेश पाल मर्डर केस में ही दोनों वांछित अपराधी थे, जिनके ऊपर यूपी पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था.   अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का गुरुवार की दोपहर यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया. एसटीएफ की झांसी के पारीछा डैम के पास असद और गुलाम से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों मारे गए. उमेश पाल मर्डर केस में ही दोनों वांछित अपराधी थे, जिनके ऊपर यूपी पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था. उमेश पाल 2005 में हुए राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह थे. उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी.   माना जा रहा है कि असद के शव को देखने के लिए अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परव...
‘चाहे फांसी पर लटकाने की धमकी दे दो, आप नहीं रुकेगी’, केजरीवाल को सी बी आई के समन पर बोलीं आतिशी !

‘चाहे फांसी पर लटकाने की धमकी दे दो, आप नहीं रुकेगी’, केजरीवाल को सी बी आई के समन पर बोलीं आतिशी !

दिल्ली
दिल्ली में शराब घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को जारी समन पर AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि केंद्र सरकार एजेंसी का इस्तेमाल करके पंजाब और दिल्ली की सरकार के काम रोकना चाहती है.   दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन जारी किया है. उन्हें 16 अप्रैल सुबह 11 बजे पेश होने को कहा गया है. इसे लेकर शनिवार को दोपहर 12 बजे केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने समन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.   उन्होंने पूछा कि सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए केजरीवाल क्यों बुलाया जा रहा है? क्या उनके घर या ऑफिस में करोड़ों रुपए मिले? क्या AAP के किसी मंत्री या विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत केंद्र की एजेंसी दे पाई है?   प्र...
देहरादून: सी एम धामी ने देश के प्रथम सी डी एस स्व. जनरल विपिन रावत की मूर्ति का किया अनावरण !

देहरादून: सी एम धामी ने देश के प्रथम सी डी एस स्व. जनरल विपिन रावत की मूर्ति का किया अनावरण !

उत्तराखण्ड
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की 9 फ़ीट की प्रतिमा का शुक्रवार को लोकापर्ण किया गया. देहरादून के कनक चौक पर लोकापर्ण किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लोकापर्ण किया.   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण तथा स्मारक स्थल का लोकार्पण करते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के लिए प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा.     मुख्यमंत्री ने सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी आकस्मिक मृत्यु से देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है तथा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के सैनिकों का विशिष्ट योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत की ...
उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर एफएसए होगा तय, ऐसे आएगा बिल…

उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर एफएसए होगा तय, ऐसे आएगा बिल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बिजली की खपत और लागत को लेकर सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब हर महीने बिजली के दाम बदलते रहेंगे। जी हां उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर फ्यूल चार्ज समायोजन (एफएसए) तय किया जाएगा। जिसके तहत ही हर माह बिजली का बिल घट या बढ़ सकता है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार के विद्युत अधिनियम में बदलाव होने के बाद फ्यूल चार्ज समायोजन हर महीने तय करके इसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर लागू करना होगा। फ्यूल चार्ज के तहत ही बिजली का बिल हर महीने घटता बढ़ता रहेगा। एसएसए की दरें बढ़ने पर बिजली महंगी होगी वही दरें घटने पर सस्ती होगी। कोई बदलाव ना होने पर यह दर यथावत रहेगी। बताया जा रहा है कि ऊर्जा निगम ने विद्युत नियामक आयोग से हर महीने एसएसए तय करने का फार्मूला देने और इसे लागू करने का प्रस्ताव...
प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर जा गिरा अनियंत्रित वाहन, इतने लोग थे सवार…

प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर जा गिरा अनियंत्रित वाहन, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजधानी देहादून से सटे विकासनगर में हर दिन हादसे हो रहे है। आज एक बार फिर यहां बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चकराता गोरा घाटी मोटर मार्ग पर बरौंथा के समीप एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर बरौंथा प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर जा गिरा। वाहन में  6 लोग सवार बताए जा रहे है जो घायल हो गए है। वहीं हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छमरौटा उत्तरकाशी से कुछ लोग यूटिलिटी में सवार होकर बिजनार बरौंथा चकराता तहसील शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में बरौंथा के पास यूटिलिटी वाहन संख्या (यूके 07 सीए 066 98) अनियंत्रित होकर प्राथमिक विद्यालय के ऊपर जा गिरा। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनीमत रही कि आज आंबेडकर जयंती की छुट्टी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वाहन में सवार कई लोग गंभीर घायल हो गए है। ब...