उत्तराखंड की धरोहरों से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान, मन को मोह रही हैं 13 जिले-13 डेस्टिनेशन थीम से सजी एयरपोर्ट की दीवार !
देहरादून। जी 20 के आगामी कार्यक्रम और विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की दीवारों और पार्क को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। यह काम काफी हद तक पूरा किया जा चुका है और खासकर एयरपोर्ट की दीवारें नए रूप में मन को मोह रही हैं। दीवारों पर प्रदेश के 13 जिले, 13 डेस्टिनेशन की थीम पर पेंटिंग कराई गई है।
गुरुवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उपाध्यक्ष तिवारी के मुताबिक बद्रीनाथ धाम समेत अन्य थीम की पेंटिंग बेहतर ढंग से तैयार की गई हैं। यहां के पार्क को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों के किनारे की दीवारों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सुंदरीकरण कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। जौलीग्रांट एयर पोर्ट के साथ ही ऋषिकेश की तरफ़ जाने वाली सड़क और ऋषिकेश में भी सुंदरीकर...








